#ICT
Total published stories tagged under #ICT: 14

रीवा जिला शिक्षा अधिकारी अनियमितता मामला,पुलिस अधीक्षक खुद करेंगे जांच
जबलपुर स्थित हाई कोर्ट आफ मध्य प्रदेश ने रीवा जिले के पुलिस अधीक्षक को आदेशित किया है कि वह कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी रीवा (rewa district education officer) में मौजूद रिकॉर्ड की जांच करें और न्यायालय को बताएं कि, याचिका के साथ प्रस्तुत किए गए दस्तावेज, सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जारी किए गए या नहीं। हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है के मामले की जांच पुलिस अधीक्षक रीवा स्वयं करेंगे, अपने किसी अधीनस्थ अधिकारी को इसके लिए नियुक्त नहीं करेंगे।मामला आर्थिक अनियमित का है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (mp high court) के समक्ष एक याचिका प्रस्तुत की गई है। याचिकाकर्ता का कहना है कि, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी रीवा में बड़े पैमाने पर आर्थिक अनियमितता हुई है। अपने पक्ष के समर्थन में याचिकाकर्ता ने कुछ दस्तावेज संलग्न किए हैं और बताया है कि यह दस्तावेज उसने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जनवरी 2010 में प्राप्त किए थे। इस मामले में वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी रीवा ने माननीय न्यायालय में प्रस्तुत होकर बताया कि, यह दस्तावेज उनके कार्यालय से कभी भी सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जारी नहीं किए गए। जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से न्यायालय में हलफनामा प्रस्तुत किया गया। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में इस मामले में रीवा के पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया है कि वह, स्वयं रिकॉर्ड की जांच करें एवं बताएं कि याचिकाकर्ता और जिला शिक्षा अधिकारी में से कौन सही है। जांच के बिंदु इस प्रकार होंगे:- क्या याचिकाकर्ता ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन किया था। क्या आवेदन के आधार पर मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराई गई थी। दिनांक 16 अक्टूबर 2010 के पत्र में जिन शासकीय दस्तावेजों का जिक्र है, क्या वह रिकॉर्ड में उपलब्ध है। याचिकाकर्ता द्वारा जो दस्तावेज लगाए गए हैं, उसे पर किसके हस्ताक्षर हैं।

कटरीना कैफ की इन ग्लैमरस और स्टाइलिश तस्वीरें देख हो जाएंगे दीवाने
कटरीना कैफ (katrina kaif) बॅालीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। अपने स्टाइलिश लुक्स और दमदार अभिनय के दम पर कटरीना लोगों के दिलों में राज करती हैं। कटरीना अक्सर नए- नए और खूबसूरत स्टाइल में नजर आती हैं। कटरीना का हर स्टाइल काफी अलग और स्टाइलिश होता है। कटरीना के फैंस को उनका हर स्टाइल काफी पसंद आता है। कटरीना सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं और समय- समय पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहती हैं। कटरीना की खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें देखने के बाद आप भी कटरीना के दीवाने हो जाएंगे। कटरीना इस तस्वीर में काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। कटरीना के फैंस को उनका ये स्टाइल काफी पसंद आया था। कटरीना अक्सर नए- नए और खूबसूरत लुक्स में सोशल मीडिया में तस्वीरें शेयर करते रहती हैं। कटरीना के फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। कटरीना अक्सर नए- नए और खूबसूरत लुक्स में नजर आती हैं। इंडियन आउटफिट्स में कटरीना काफी खूबसूरत और प्यारी लगती हैं। इस तस्वीर में कटरीना काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश लग रही हैं। कटरीना पर लाल रंग काफी सूट करता है। कटरीना अक्सर लाल रंग के आउटफिट्स में नजर आती हैं। कटरीना अक्सर इंडियन आउटफिट्स पहने हुए नजर आती हैं। कटरीना साड़ी लुक में काफी खूबसूरत और प्यारी लगती हैं। कटरीना के फैंस को उनका साड़ी स्टाइल काफी पसंद आता है। कटरीना का हर स्टाइल काफी अलग और खूबसूरत होता है। अपने फैंस का दिल जीतने के लिए कटरीना नए- नए स्टाइल में सोशल मीडिया में तस्वीरें शेयर करते रहती हैं। कटरीना इस तस्वीर में बेहद ही खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही हैं। आप भी खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने के लिए कटरीना के इस स्टाइल को कॅापी कर सकती हैं। कटरीना के फैंस उनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बात का अंदाजा कटरीना को भी अच्छे से है। कटरीना अपने फैंस के लिए समय- समय पर अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया मे शेयर करते रहती हैं।