#ashwini Vaishnaw
Total published stories tagged under #ashwini Vaishnaw: 5

भाजपा ने घोषित किया राज्यसभा उम्मीदवारों का नाम,चौकाने वाले नाम आए सामने
भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवारों (bjp rajya sabha memebers) का ऐलान कर दिया है। मप्र से भाजपा कोटे की चार सीटें खाली हो रही हैं जन पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इस बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने चौकाने वाले नामों की घोषणा की है। एल मुरुगन पहला नाम है,उमेशनाथ महाराज दूसरा नाम है,महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नरोलिया को भी भाजपा ने राज्यसभा का टिकट दे दिया है इनके अलावा आखिरी नाम है बंसीलाल गुर्जर का। इन नामों पर राजनीतिक विश्लेसकों ने सोचा भी नहीं था। लेकिन भाजपा ने अपने पुराने अंदाज में इन नामों की घोषणा कर सभी को चौका दिया है। सभी उम्मीदवार कल तक अपना नामांकन भरेंगे। कल नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है।

कुशल रणनीतिकार वीडी शर्मा का दिल्ली दौरा,केन्द्रीय नेत्रृत्व से की मुलाकात
भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल किया है। इस जीत के बड़े सूत्रधारों में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (vd sharma) भी हैं। लोग लाड़ली बहना (ladli behna) और मोदी मैजिक की बात कर रहे हैं लेकिन संगठन में ठीक तरीके से कसावट ही नहीं होगी तो कितना भी बड़ा नेता हो सिर्फ भाषणा से जनता का दिल नहीं जीत सकता है। साल 2018 में राकेश सिंह (rakesh singh)प्रदेश अध्यक्ष थे और भाजपा जीत के मुहानज तक पहुंचते-पहुंचते रह गई थी। उसके बाद युवा नेता वीडी शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। सिंधिया भाजपा में आए 28 सीटों पर उप चुना हुआ जिसमें भाजपा ने 19 सीट जीत कर प्रदेश में स्थाई सरकार बना ली। इसी लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को भाजपा में शुभंकर नेता कहा जाता है। प्रदेश अध्यक्ष यहीं नहीं रुके उन्होने लगातार संगठन को मजबूत करने के लिए दिन रात एक कर दिया। एक अभियान समाप्त होता उसके पहले दूसरे अभियान का रुट प्लान तैयार रहता था। वीडी शर्मा के इन्ही कामों को देखते हुए पीएम मोदी ने प्रदेश अध्यक्ष की तारीफ की थी। अब एक बार फिर प्रदेश में भाजपा ने 163 सीटों पर जीत दर्ज कर प्रचंड बहुमत हासिल किया है। चुनाव के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से कोई पूछता था कि आपको किसती सीटों की उम्मीद है जिसका वो एक ही जवाब देते थे कि इस बार ऐसा बहुमत मिलेगा जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की होगी। आखिर तीन दिसंबर का वो दिन भी आया जब प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की कही हर बात सभु साबित हुई। अब प्रदेश में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली दौरे पर हैं जहां वो लगातार केन्द्रीय नेत्रृत्व से मुलाकात कर रहे हैं।

बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल की आव भगत से खुश हुए केन्द्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव
मप्र में चुनाव प्रचार पूरे शबाब पर है। इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय नेता एमपी में लगातार पहुंच रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव (Bhupendra Yadav) और अश्वनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) के कंधे पर तो चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी है लिहाजा वो लगातार एमपी में ही रुक रहे हैं और अक्शर बीजेपी के मीडिया सेंटर में वो आते रहते हैं। इस बीच एक ऐसा वाक्या देखने को मिला जब सभी लोग हैरान रह गए,दरअसल प्रदेश शह चुनाव प्रभारी अश्वनी वैष्णव ने अचानक बीजेपी मीडिया सेंटर की तारीफ कर दी और कहा कि बीजेपी मीडिया सेंटर में खाने की अच्छी चीजें मिलती हैं और आशीष अग्रवाल जी का मैनेजमेंट काफी शानदार है। दरअसल हुआ यूं कि केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता थी और प्रहलाद पटेल का सोमवार ब्रत था। तो प्रहलाद पटेल के लिए साबूदाने की खिचड़ी परोसी गई। इस दौर अश्वनी वैष्णव भी मौजूद थे हाथ में उनके जैसे ही खिचड़ी आई तो वो बीजेपी मीडिया सेंटर और प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के मैनेजमेंट की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए और कई लोगों के सामने ही तारीफ कर डाली। हांलाकि यह पहला मौका नहीं है जब आशीष अग्रवाल के प्रबंधन की तारीफ हुई है इससे पहले जो भी नेता भोपाल के बीजेपी मीडिया सेंटर पहुंचा है उसने मीडिया सेंटर की ब्यवस्था देखकर जरुर तारीफ की है।

मौन होकर चुनाव की बिसात बिछा रहे भाजपा के नेता,असंतुष्टों को भी साधने में हो रहे कामयाब
भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने इन दिनों प्रदेश विधानसभा की चुनाव कमान संभाल रखी है। केन्द्रीय मंत्री और मप्र के चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव (Bhupendra Yadav) और सह प्रभारी अश्वनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) दोनों ही नेता मौन रह कर पार्टी की सारी रणनीति तैयार कर रहे हैं। कई दिनों से दोनों नेताओं ने मध्य प्रदेश में ही डेरा जमाया हुआ है। ये नेता ना सिर्फ मप्र पर नजर रखे हुए हैं बल्कि टिकट वितरण से लेकर कार्यकर्ताओं में उठ रहे असंतोष को थामने के साथ समन्वय भी बिठा रहे हैं (mp elections)। प्रतिदिन दोनों नेता मप्र के सैकड़ों नेताओं से संवाद भी कर रहे हैं। इनके वार रुम से विपक्ष की पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। दूसरी ओर, कई नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव आयोग प्रबंधन के कार्य में एसएस उप्पल,अशोक विश्वकर्मा सहित छह लोगों की टीम लगाई गई है। इसी तरह चुनाव प्रबंधन के कार्य की जिम्मेदारी प्रदीप त्रिपाठी,आलोक संजर,विनोद गोटिया और राजेन्द्र सिंह को सौंपी गई है। प्रधानमंत्री,गृह मंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास के दौरान उनके आवागमन और ठहरने की व्यवस्था के लिए अलग से समिति बनाई गई है। इसका जिम्मा आनंद सिंह सेंगर को दिया गया है। विमानन का काम राजेन्द्र राजपूत देख रहे हैं। मीडिया समन्वय का काम आशीष अग्रवाल और इंटरनेट मीडिया का काम अभिषेक शर्मा के जिम्मे है। विज्ञापन क्रिएशन और काल सेंटर के लिए पांच-पांच लोगों की टीम कार्य कर रही है। यह व्यवस्था प्रदेश से लेकर संगठनात्मक 57 जिला मुख्यालयों तक बनाई गई है।

बीजेपी आज बनाएगी जीत का मास्टर प्लान,सभी दिग्गज होंगे बैठक में शामिल
प्रदेश में आदर्श आचार संहिता (model code of conduct) लागू हो चुकी है और अब तक भाजपा 136 सीटों में अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी कर चुकी है लेकिन अब भी भाजपा को 94 सीटों पर उम्मीदवारों के लिए मंथन करना है (bjp candidate list)। इन चीजों को देखते हुए बीजेपी प्रदेश कार्यालय (bjp office) में शाम को होने वाली कोर कमेटी की बैठक (bjp meeting) अहम हो जाती है। लिहाजा शाम को भाजपा प्रदेश कार्यालय में होने वाली बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मिशन 2023 को फतह करने के लिए अहम रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव (Bhupendra Yadav),सह प्रभारी अश्वनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ,सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan),अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma),केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar),प्रहलाद पटेल (Prahlad Patel),डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) सहित सभी दिग्गज नेता बैठ कर चुनाव जीतने की रणनीति तैयार करेंगे। भाजपा की इस बैठक में अहम बिंदु यह रहने वाला है कि सीएम शिवराज के खिलाफ प्रदेश भर में जिस प्रकार से एंटीइंकबेंसी उससे पार पा कर किस प्रकार से चुनाव में जीत हासिल की जाए। अब तक भाजपा के सर्वे में भाजपा के पक्ष में रुझान नहीं मिले हैं लेकिन भाजपा ने जिस प्रकार से रणनीति तैयार की है उसके मुताबिक भाजपा को 125 से 130 सीट मिलनी चाहिए। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी ने जब अपनी दूसरी सूची जारी की तो उसमें अप्रत्याशित नामों को शामिल किया गया। ये वो सभी नाम हैं जिन्हे प्रदेश का अगला सीएम माना जा रहा है। लेकिन ये भी सत्य है कि एक साथ इतने सीएम तो बन नही सकते, सीएम कोई एक ही बन सकता है लिहाजा शाम को होने वाली बीजेपी की बैठक में भाजपा अलग-अलग रणनीति पर विचार विमर्श करेगी। भारतीय जनता पार्टी एकजुट होकर सामूहिकता के साथ चुनाव लड़ना चाहती है जिससे प्रदेश में एक बार फिर भाजपा का पर्चम लहराया जा सके। भाजपा नेताओं का मानना है कि जनता को सरकार की योजनाएं पसंद आ रही हैं कुछ कमियां और भ्रांतियां हैं जिन्हे दूर करने के लिए पार्टी को काम करने की जरुरत है और अब उन कमियों पर ही भाजपा काम करने की योजना बना रही है। भाजपा सारे बूथों को पहले ही डिजिटल बना चुकी है और अब उन बूथों में जीत का मंत्र भी फूंका जा रहा है। जिससे हर बूथ पर 51% वोट शेयर का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।