Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
Topic & Tag Archive

#hardik pandya

Total published stories tagged under #hardik pandya: 2

ADVERTISEMENT
टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम में कई दिग्गजों की छुट्टी होना तय,विराट को मिल सकता है मौका
खेल

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम में कई दिग्गजों की छुट्टी होना तय,विराट को मिल सकता है मौका

टीम इंडिया (Team India) इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी 20 सीरीज (ind vs aus) में भाग ले रही है और इस सीरीज में बीसीसीआई की मैनेजमेंट ने युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है, क्रिकेट के जानने वालों के अनुसार बीसीसीआई (BCCI) की मैनेजमेंट ने यह फैसला आगामी टी 20 वर्ल्डकप (t20 world cup 2024) को ध्यान मे रखते हुए कहा है। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि, बीसीसीआई (BCCI) की मैनेजमेंट आगामी टी 20 वर्ल्डकप के लिए सिर्फ नए खिलाड़ियों को ही मौका देने वाली है बल्कि यह कहा जा रहा है कि, मैनेजमेंट इस टूर्नामेंट के लिए सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के मिश्रित जत्थे को तैयार कर सकती है। क्रिकेट के कई जानने वालों के अनुसार इस टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई (BCCI) जिस 15 सदस्यीय टीम का ऐलान करेगी उसके अंदर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को मौका मिल पाना मुश्किल है। लेकिन इसके साथ यह भी खबर आ रही है कि, बीसीसीआई की मैनेजमेंट वर्ल्डकप के लिए जिस टीम का ऐलान करने वाली है उस टीम की कमान हार्दिक पांड्या को सौंपी जा सकती है और इसके साथ ही विराट कोहली को भी टूर्नामेंट में मौका दिया जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup) के लिए बीसीसीआई की मैनेजमेंट जिस 15 सदस्यीय टीम का ऐलान करेगी उसके अंदर टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा। कई सूत्रों के माध्यम से इस बात का खुलासा किया गया है कि, बीसीसीआई की मैनेजमेंट, टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम में रोहित शर्मा और केएल राहुल को मौका देने में पीछे हट सकती है। क्रिकेट के जानकारों के अनुसार, रोहित शर्मा पिछले एक साल से टी20 क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं तो ऐसे में उन्हें टूर्नामेंट में मौका देना मूर्खतापूर्ण निर्णय हो सकता है। वहीं इनके साथ ही अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को भी मैनेजमेंट टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup) की स्क्वाड में नजरअंदाज कर सकती है। टीम इंडिया को जून 2024 में टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) जैसे बड़े टूर्नामेंट में भाग लेना है और इस टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई की मैनेजमेंट जिस 15 सदस्यीय टीम का ऐलान करेगी, उस टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सौंपी जा सकती है। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि, बीसीसीआई की सलेक्शन कमेटी विराट कोहली को भी स्क्वाड में बतौर स्पेशलिस्ट बल्लेबाज चुन सकती है।

29/11/2023365
साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 टीम में जसप्रीत बुमराह हो सकते हैं कप्तान
खेल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 टीम में जसप्रीत बुमराह हो सकते हैं कप्तान

अगले साल 2024 में T20 वर्ल्ड कप खेला जाना है ऐसे में बीसीसीआई ने भारत के लिए वनडे और टेस्ट मुकाबले की बजाय T20 मुकाबले ज्यादा रखें हैं ताकि खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा T20 का अनुभव ले पाएं (t-20 world cup)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाना है। वहाँ भी टीम को 3 T20 मुकाबले खेलने हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाली T20 सीरीज में टीम इंडिया के दिग्गज विराट कोहली (virat kohli) की वापसी होती हुई दिखाई दे रही है। तो वहीं इसके साथ ही केएल राहुल (kl rahul) की भी टीम में वापसी होती हुई दिखाई दे रही है। आईए जानते हैं कैसी हो सकती है 15 सदस्यीय संभावित टीम इंडिया। दिसंबर के महीने से टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाना है जहां टीम इंडिया को टीम T20 तीन वनडे और दो टेस्ट मुकाबले की सीरीज के लिए डर की शुरुआत तीन मुकाबले की T20 सीरीज के साथ होगी T20 सीरीज में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और केएल राहुल की वापसी हो सकती है। विराट कोहली (Virat Kohli) की बात करें तो उनका आखिरी मुकाबला वर्ल्ड कप 2022 का सेमीफाइनल था। उसके बाद से ही विराट टीम इंडिया के लिए T20 फॉर्मेट में नहीं खेले हैं। वही केएल राहुल ने अपना आखिरी T20 मुकाबला नवंबर में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। उसके बाद से उन्होंने भी भारत के लिए कोई T20 मुकाबला नहीं खेल है वर्ल्ड कप 2024 को देखते हुए इन दोनों ही खिलाड़ियों की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मुकाबलों की T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India ) की कमान दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (jasprit bumrah) के हाथों में सौंपी जा सकती है। जसप्रीत बुमराह इससे पहले भी आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं। रोहित शर्मा (rohit sharma) शायद इस सीरीज में ना हो और हार्दिक पांड्या (hardik pandya) फिलहाल चोटिल चल रहे हैं। उनका भी सीरीज में खेल पाना मुश्किल लग रहा है तो ऐसे में जसप्रीत बुमराह पर पर BCCI भरोसा जाता सकती है।

24/11/2023203