Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
Topic & Tag Archive

#icc cricket world cup

Total published stories tagged under #icc cricket world cup: 4

ADVERTISEMENT
क्रिकेट की पिच पर 'पनौती' का बाउंसर,राहुल गांधी को निर्वाचन आयोग ने थमाया नोटिश
देश-विदेश

क्रिकेट की पिच पर 'पनौती' का बाउंसर,राहुल गांधी को निर्वाचन आयोग ने थमाया नोटिश

क्रिकेट का विश्वकप खत्म हो चुका है लेकिन बाउंसर अब भी लगातार फेंके जा रहे हैं (icc cricket world cup)। दरअसल वर्ल्डकप का फायनल मैच हारने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (pm narendra modi) खिलाड़ियों को ढाढ़स बंधाने के लिए ड्रेसिंग रुम गए थे जहां पर उन्होने कप्तान रोहित शर्मा (rohit sharma) और विराट कोहली (virat kohli) का हाथ पकड़ कर उन्हे ढाढ़स बंधाया तो वहीं तेज गेंदवाज मोहम्मत समी को पीएम मोदी ने गले लगा कर उनकी पीठ थपथपाते हुए ढाढ़स बंधाया था। लेकिन यह मामला इतना उछलेगा किसी को यह उम्मीद नहीं थी। मैच के ठीक एक दिन बाद ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमारे लड़के अच्छा खासा वर्ल्ड कप जीत रहे थे लेकिन पनौती के पहुंचने से वो मैच हार गए। हांलाकि राहुल गांधी ने 'पनौती' कहते वक्त किसी का नाम नहीं लिया था लेकिन जिस प्रकार से पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से मुलाकात की थी तो भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी (rahul gandhi) के बयान को पीएम मोदी से ही जोड़ रही है। यही कारण है कि भाजपा ने निर्वाचन आयोग (election commission) में राहुल गांधी की शिकायत भी की है। जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने राहुल गांधी को नोटिस जारी कर चार दिन के अंदर जवाब मांगा है। इस पूरे मामले में बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल (ashish agrawal) ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होने देश की सवा सौ करोड़ जनता का अपमान किया है। क्योंकि प्रधानमंत्री कोई ब्यक्तिगत नहीं होता है बल्कि देश की पूरी जनता की भावनाएं उसके साथ होती हैं लिहाजा राहुल गांधी को अपने इस बयान पर देश की जनता से मांफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने किसी का नाम नहीं लिया था। उन्होने खुद को 'पनौती' (panauti) मान लिया तो फिर कुछ नहीं किया जा सकता है।

24/11/2023184
जानिए महान क्रिकेटर विराट कोहली कब लेंगे सन्यास
खेल

जानिए महान क्रिकेटर विराट कोहली कब लेंगे सन्यास

विराट कोहली (virat kohli) के करियर और निजी जीवन के बारे में एक ज्योतिषी ने 2016 में कुछ भविष्यवाणियां की थी, और वो सभी बातें अब सही साबित हुई हैं. विराट के बारे में ज्योतिषी ने जितनी भी बातों के बारे में अनुमान लगाया था, समय-समय पर वो सभी बातें सच हुई है. माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर होरोस्कोप ने एक रिपोर्ट पेश की है, जिसके मुताबिक विराट कोहली को 2016, 2017 और 2018 में अपने करियर की ऊंचाई पर जाना था, और ऐसा ही हुआ. उस दौरान वह कप्तान बने, और 2017 और 2018 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा रन भी बनाए। होरोस्कोप के मुताबिक विराट कोहली की शादी की भविष्यवाणी 2017 के लास्ट या 2018 के शुरुआत में की गई थी, और विराट कोहली ने दिसंबर 2017 में अनुष्का शर्मा से शादी की थी.फरवरी 2018 और सितंबर 2020 के बीच में विराट कोहली के बच्चे के जन्म की भविष्यवाणी की गई थी. हालांकि, यह अनुमान बिल्कुल सटीक साबित नहीं हुआ, और उनके पहले बच्चे का जन्म जनवरी 2021 में हुआ। अनुमात के मुताबिक विराट कोहली के करियर में सितंबर 2020 से सितंबर 2021 तक का फेज़ काफी बुरा होने वाला था, और सच में कोहली नवंबर 2019 से सितंबर 2022 के बीच में एक भी शतक नहीं लगा पाए, और कई बार लगातार एक तरीके से आउट होते रहे.वहीं, भविष्यवाणी के मुताबिक विराट कोहली 2021 में बाउंस बैक करने वाले थे, और 2025 तक उनका बेहतरीन फॉर्म जारी रहने का अनुमान है. विराट कोहली ने 2022 सितंबर में टी20 एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन साल बाद शतक लगाया, और उसके बाद उनका बल्ला अभी तक रूका नहीं है. वर्ल्ड कप 2023 में भी उन्होंने सबसे ज्यादा 765 रन बनाकर एक वर्ल्ड कप सीज़न में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है, जो पहले सचिन तेंदुलकर (673) के नाम पर था। इसके अलावा विराट कोहली के दूसरे बच्चे का जन्म 2021 से 2024 के बीच में होने का अनुमान लगाया गया है. अब देखना होगा कि यह अनुमान सही साबित होता है या नहीं. हालांकि, इस भविष्यवाणी के अनुसार अगस्त 2025 से फरवरी 2027 के बीच में एक बार फिर विराट कोहली के करियर में बुरा दौर आएगा और शायद उसके बाद वो रिटायरमेंट ले लेंगे,अब देखना होगा कि यह भविष्यवाणी सच होती है या नहीं।

24/11/2023164
ICC ODI रैकिंग में शुभमन गिल पहले स्थान पर बरकरार, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी लगाई लंबी छलांग
खेल

ICC ODI रैकिंग में शुभमन गिल पहले स्थान पर बरकरार, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी लगाई लंबी छलांग

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम के खिलाड़ियों का दबदबा रहा, जिसका फल अब उन्हें आईसीसी की रैंकिंग में भी मिला है. (icc odi ranking) दरअसल, ताजा रैंकिंग में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (virat kohli) ने लंबी छलांग लगाई है और एक बार फिर से वो शीर्ष पर पहुंचने की कतार में लग गए हैं. मौजूदा समय में भारत की तीन खिलाड़ी टॉप-5 में मौजूद हैं। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में विराट तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. विश्व कप में उन्होंने अपने बल्ले से अविश्वसनीय प्रदर्शन किया था और एक ही संस्करण में 700 से अधिक रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे. उन्होंने पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (sachin tendulakar) को पीछे छोड़ा था. इस विश्व कप में उन्होंने 6 अर्धशतक और 3 शतक लगाए थे। कोहली अब आईसीसी की वनडे रैंकिंग में 791 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. तो वहीं युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (shubman gill) अपना पहला स्थान बचाने में कामयाब हुए हैं. गिल 826 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर हैं. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (babar azam) 824 प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी ताजा रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. उनके 769 रेटिंग अंक हैं. इससे पहले वे 5वें पायदान पर मौजूद थे. विश्व कप 2023 में शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया था और उनके बल्ले से 597 रन निकले थे. स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (shreyas iyer) को भी विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है और वे एक पायदान की छलांग लगाकर 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

22/11/2023230
फाइनल से पहले कंट्रोवर्शी का दौर तेज,इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान ने खड़ा किया सवाल
खेल

फाइनल से पहले कंट्रोवर्शी का दौर तेज,इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान ने खड़ा किया सवाल

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारत के सेमीफाइनल मैच में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। माइकल वॉन ने कहा है, सेमीफाइनल मैच हमेशा नई विकेट पर खेला जाता है। पर भारत और न्यूजीलैंड का मैच इस्तेमाल की गई विकेट पर ही करवा दिया गया (icc cricket world cup)। यह गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। आपको बताते चलें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर 4 विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड 48.5 ओवर में 327 पर सिमट गई। 70 रन से मैच हार गई। भारत की जीत के बाद माइकल वॉन का आरोप दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रहा है। ऐसा संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है, मानो होम ग्राउंड पर BCCI वर्ल्ड कप के दौरान नियम अपनी मनमर्जी से बदल रहा है। ICC ने माइकल वॉन के बयान पर कड़ा एतराज जताया है। ICC ने कहा है, जरूरी नहीं है कि वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच हर बार नई विकेट पर ही खोला जाए। मैच हमेशा सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध विकेट पर होना चाहिए। ICC के बयान से साफ हो गया, सेमीफाइनल मैच इस्तेमाल की गई विकेट पर करवाना कोई गलत बात नहीं है। अभी तो भारत वर्ल्ड कप भी नहीं जीता, इसके पहले ही पश्चिम के देशों में खलबली मच गई है। माइकल वॉन का यह बयान भारत की सेमीफाइनल वाली जीत को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास नजर आता है। हालांकि ICC ने उनकी घटिया सोच की हवा निकाल दी। भारत की वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जीत पर सवाल उठाने वाले माइकल वॉन को करारा जवाब दीजिए।

18/11/2023225