Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
Topic & Tag Archive

#ind vs aus

Total published stories tagged under #ind vs aus: 5

ADVERTISEMENT
टी-20 टीम का ऐलान,रिंकू सिंह को नहीं मिला मौका,शिवम की चमकी किस्मत
खेल

टी-20 टीम का ऐलान,रिंकू सिंह को नहीं मिला मौका,शिवम की चमकी किस्मत

30/4/2024305
भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ा,आस्ट्रेलिया पर बनाई अजेय बढ़त
खेल

भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ा,आस्ट्रेलिया पर बनाई अजेय बढ़त

भारत ने शुक्रवार को चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आस्ट्रेलिया को 20 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली (ind vs aus) भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 174 रन ही बना सकी थी। टीम के गेंदबाजों ने इस लक्ष्य का बचाव करते हुए ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट पर 154 रन ही बनाने दिये। रायपुर के शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल क्रिके स्टेडियम पर यह पहला टी20 इंटरनेशनल मैच भी था। भारत सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाला देश बन गया है। टीम की यह 136वीं जीत थी। पाकिस्तान के नाम 135 जीत दर्ज हैं। भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल ने तेज शुरुआत दी। वह पावरप्ले की आखिरी गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे छोर पर रुतुराज गायकवाड़ सेट होने की कोशिश कर रहे थे। भारत के लिए उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने 8 जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक रन बनाए। 13 रन के अंदर भारतीय टीम ने तीन विकेट खो दिए। भारत के लिए रुतुराज गायकवाड़ संभलकर खेल रहे थे लेकिन रिंकू सिंह ने दूसरे छोर से अटैक कर दिया। इससे ऑस्ट्रेलिया की टीम दबाव में आ गई। 111 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद जितेश क्रीज पर उतरे। उन्होंने आते ही गेंदबाजों पर अटैक शुरू कर दिया। रिंकू के साथ 5वें विकेट के लिए उन्होंने 56 रन जोड़े। भारतीय टीम ने आखिरी 7 रन बनाने में 5 विकेट खो दिए। ये सभी विकेट आखिरी दो ओवर में गिरे। इसी वजह से भारतीय टीम 174 रन ही बना सकी। रिंकू सिंह ने भारत के लिए 29 गेंद पर 46 रनों की पारी खेली। जितेश शर्मा ने 19 गेंद पर 35 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया को ट्रेविस हेड ने तूफानी शुरुआत दिलाई। 3 ओवर में तीन का स्कोर 40 रन था। उन्होंने दीपक चाहर के एक ओवर में 22 रन कूटे। भारतीय टीम की स्पिनर रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल ने वापसी करवाई। बिश्नोई ने ओपनर जोश फिलिप को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। सूर्यकुमार यादव ने पावरप्ले में ही अक्षर पटेल को बॉलिंग दी। उन्होंने 16 गेंद पर 31 रन बनाने वाले ट्रेविस हेड को आउट कर दिया। इसके बाद अक्षर ने आरोन हार्डी का भी शिकार किया। टिम डेविड 20 गेंद पर 19, बेन मैकडरमोट 22 गेंद पर 19 जबकि मैथ्यू शॉट 19 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय गेंदबाजों ने किसी को भी खुलकर नहीं खेलने दिया। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड एक छोर से रन बना रहे थे। लेकिन इसके फायदा नहीं हुआ। ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 154 रन ही बना सकी। वेड ने 23 गेंद पर नाबाद 36 रन बनाए।भारत के स्पिनर रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल ने 8 ओवर में सिर्फ 33 रन दिए। अक्षर को तीन जबकि बिश्नोई को एक विकेट मिला।

2/12/2023231
टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम में कई दिग्गजों की छुट्टी होना तय,विराट को मिल सकता है मौका
खेल

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम में कई दिग्गजों की छुट्टी होना तय,विराट को मिल सकता है मौका

टीम इंडिया (Team India) इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी 20 सीरीज (ind vs aus) में भाग ले रही है और इस सीरीज में बीसीसीआई की मैनेजमेंट ने युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है, क्रिकेट के जानने वालों के अनुसार बीसीसीआई (BCCI) की मैनेजमेंट ने यह फैसला आगामी टी 20 वर्ल्डकप (t20 world cup 2024) को ध्यान मे रखते हुए कहा है। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि, बीसीसीआई (BCCI) की मैनेजमेंट आगामी टी 20 वर्ल्डकप के लिए सिर्फ नए खिलाड़ियों को ही मौका देने वाली है बल्कि यह कहा जा रहा है कि, मैनेजमेंट इस टूर्नामेंट के लिए सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के मिश्रित जत्थे को तैयार कर सकती है। क्रिकेट के कई जानने वालों के अनुसार इस टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई (BCCI) जिस 15 सदस्यीय टीम का ऐलान करेगी उसके अंदर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को मौका मिल पाना मुश्किल है। लेकिन इसके साथ यह भी खबर आ रही है कि, बीसीसीआई की मैनेजमेंट वर्ल्डकप के लिए जिस टीम का ऐलान करने वाली है उस टीम की कमान हार्दिक पांड्या को सौंपी जा सकती है और इसके साथ ही विराट कोहली को भी टूर्नामेंट में मौका दिया जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup) के लिए बीसीसीआई की मैनेजमेंट जिस 15 सदस्यीय टीम का ऐलान करेगी उसके अंदर टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा। कई सूत्रों के माध्यम से इस बात का खुलासा किया गया है कि, बीसीसीआई की मैनेजमेंट, टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम में रोहित शर्मा और केएल राहुल को मौका देने में पीछे हट सकती है। क्रिकेट के जानकारों के अनुसार, रोहित शर्मा पिछले एक साल से टी20 क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं तो ऐसे में उन्हें टूर्नामेंट में मौका देना मूर्खतापूर्ण निर्णय हो सकता है। वहीं इनके साथ ही अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को भी मैनेजमेंट टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup) की स्क्वाड में नजरअंदाज कर सकती है। टीम इंडिया को जून 2024 में टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) जैसे बड़े टूर्नामेंट में भाग लेना है और इस टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई की मैनेजमेंट जिस 15 सदस्यीय टीम का ऐलान करेगी, उस टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सौंपी जा सकती है। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि, बीसीसीआई की सलेक्शन कमेटी विराट कोहली को भी स्क्वाड में बतौर स्पेशलिस्ट बल्लेबाज चुन सकती है।

29/11/2023364
यशस्वी जायसवाल के आगे आस्ट्रेलिया नतमस्तक,छुड़ाए छक्के
खेल

यशस्वी जायसवाल के आगे आस्ट्रेलिया नतमस्तक,छुड़ाए छक्के

यशस्वी जायसवाल (yashasvi jaiswal) T-20 इतिहास में पावरप्ले में सर्वाधिक 53 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज। जब से भारत ऑस्ट्रेलिया के हाथों वर्ल्ड कप फाइनल हारा है, उसके प्रति इंडियन क्रिकेट फैंस की खुन्नस काफी बढ़ गई है। यशस्वी जायसवाल की तूफानी बल्लेबाजी ने जख्मी दिलों को ठंडक पहुंचाई। तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे दूसरे T-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया (ind vs aus)। ग्लेन मैक्सवेल (glenn maxwell) ने तीसरे ओवर की पहली गेंद ऑफ स्टंप पर टॉस्ड अप डिलीवरी रखी। यशस्वी आगे निकल कर आए और गेंद की पिच तक पहुंचकर लॉफ्टेड एक्स्ट्रा कवर ड्राइव के बूते चौका हासिल कर लिया। तीसरी गेंद मिडिल स्टंप पर फुलर लेंथ की थी। यशस्वी जायसवाल ने ताकतवर स्लॉग स्वीप खेलकर मिडविकेट की दिशा में चौका जड़ दिया। ग्लेन मैक्सवेल के खिलाफ यशस्वी ने जो किया, वह तो सिर्फ झांकी थी! असली पिक्चर अभी बाकी थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए चौथा ओवर लेकर सीन एबॉट आए और सामने खड़े थे यशस्वी जायसवाल। पहली शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद आउटसाइड ऑफ पर यशस्वी जायसवाल को रूम मिला। यशस्वी ने बैकफुट पर इंतजार किया और बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में कट शॉट पर चौका जड़ दिय। सीन एबॉट ने दूसरी गेंद भी ठीक उसी जगह डाली। अबकी बार गेंद की गति धीमी थी और यह ऑफ कटर बाल थी। यशस्वी जायसवाल ने फिर एक बार बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में चौका लगा दिया। यशस्वी किसी भी कीमत पर रुकने वाले नहीं थे। तीसरी गेंद तेज गति के साथ ऑफ स्टंप पर हार्ड लेंथ डिलीवरी। यशस्वी को इसका पहले से अंदाजा था। यशस्वी ने गेंद की गति का भरपूर इस्तेमाल किया और शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में चौका हासिल कर लिया। यशस्वी जयसवाल सीन एबॉट के खिलाफ हैट्रिक चौके लगा चुके थे, लेकिन अब भी उनका मन नहीं भरा था। अंडर प्रेशर सीन एबॉट ने ओवर की चौथी गेंद मिडिल स्टंप पर शॉर्ट ऑफ लेंथ डिलीवरी डाली। यशस्वी जायसवाल को मानो पहले से पता था, क्या आने वाला है। उन्होंने मिडविकेट स्टैंड में छक्का जड़ा। सीन एबॉट ने ओवर की पांचवीं गेंद राउंड द विकेट आकर लेग स्टंप पर डाली। यशस्वी जायसवाल ने डीप मिडविकेट की दिशा में लगातार दूसरा छक्का जड़ा और पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी पूरी कर ली। इस ओवर में यशस्वी जायसवाल ने कुल मिलाकर 24 रन कूटे। एडम जैम्पा के पांचवें ओवर की चौथी फुलर लेंथ गेंद लेग स्टंप पर टॉस्ड अप थी। यशस्वी जायसवाल ने मिडविकेट की दिशा में फ्लिक शॉट खेला और चौका अपने नाम कर लिया। पावरप्ले का अंतिम ओवर लेकर नाथन एलिस आए। नाथन एलिस ने छठे ओवर की दूसरी गेंद शॉर्ट ऑफ लेंथ वाइड आउटसाइड ऑफ डाली। इस गेंद पर यशस्वी जायसवाल को काफी रूम मिला। यशस्वी ने बाजुएं खोलीं और पॉइंट की दिशा में चौका लगा दिया। छठे ओवर की तीसरी गेंद मिडिल स्टंप पर शॉर्ट ऑफ लेंथ थी। यशस्वी जायसवाल ने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में चौका जड़ दिया। नाथन एलिस ने ओवर की चौथी गेंद गुड लेंथ डिलीवरी आउटसाइड ऑफ रखी। यशस्वी जायसवाल ने बल्ले का मुंह खोला और शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में गेंद को स्टीयर करते हुए चौका जड़ दिया। अर्धशतक पूरा कर लिया। नाथन एलिस के छठे ओवर की पांचवीं गेंद फुलर लेंथ आउटसाइड ऑफ थी। यशस्वी इसे एक्स्ट्रा कवर की दिशा में खेलना चाहते थे, लेकिन इस दौरान शेप खो बैठे। फ्लाइंग स्लिप पर खड़े एडम जैम्पा ने अपने सिर के ऊपर कैच पकड़ लिया। यशस्वी जायसवाल ने 25 गेंद पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 212 का रहा। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बना दिए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना सकी। 44 रन से मैच हार गई। इस जीत के साथ 5 मैच की सीरीज में भारत को 2-0 की बढ़त मिल गई।

27/11/2023193
फाइनल से पहले कंट्रोवर्शी का दौर तेज,इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान ने खड़ा किया सवाल
खेल

फाइनल से पहले कंट्रोवर्शी का दौर तेज,इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान ने खड़ा किया सवाल

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारत के सेमीफाइनल मैच में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। माइकल वॉन ने कहा है, सेमीफाइनल मैच हमेशा नई विकेट पर खेला जाता है। पर भारत और न्यूजीलैंड का मैच इस्तेमाल की गई विकेट पर ही करवा दिया गया (icc cricket world cup)। यह गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। आपको बताते चलें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर 4 विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड 48.5 ओवर में 327 पर सिमट गई। 70 रन से मैच हार गई। भारत की जीत के बाद माइकल वॉन का आरोप दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रहा है। ऐसा संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है, मानो होम ग्राउंड पर BCCI वर्ल्ड कप के दौरान नियम अपनी मनमर्जी से बदल रहा है। ICC ने माइकल वॉन के बयान पर कड़ा एतराज जताया है। ICC ने कहा है, जरूरी नहीं है कि वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच हर बार नई विकेट पर ही खोला जाए। मैच हमेशा सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध विकेट पर होना चाहिए। ICC के बयान से साफ हो गया, सेमीफाइनल मैच इस्तेमाल की गई विकेट पर करवाना कोई गलत बात नहीं है। अभी तो भारत वर्ल्ड कप भी नहीं जीता, इसके पहले ही पश्चिम के देशों में खलबली मच गई है। माइकल वॉन का यह बयान भारत की सेमीफाइनल वाली जीत को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास नजर आता है। हालांकि ICC ने उनकी घटिया सोच की हवा निकाल दी। भारत की वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जीत पर सवाल उठाने वाले माइकल वॉन को करारा जवाब दीजिए।

18/11/2023225