Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
Topic & Tag Archive

#khajuraho

Total published stories tagged under #khajuraho: 4

ADVERTISEMENT
स्थानीय कलाकारों और बुंदेली संस्कृति को संजोए रखने का मंच खजुराहो अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल:राजा बुंदेला
सिनेमा

स्थानीय कलाकारों और बुंदेली संस्कृति को संजोए रखने का मंच खजुराहो अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल:राजा बुंदेला

29/11/2024450
घर-घर घूम कर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने लिया जन आशीर्वाद
मध्य प्रदेश

घर-घर घूम कर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने लिया जन आशीर्वाद

चुनाव में जीत भले ही तय हो लेकिन जब तक ईवीएम नहीं खुल जाता तब तक चुनाव सरल नहीं माना जाता है। और इसकी जीती जागती मिशाल खजुराहो लोकसभा (khajuraho constituency) सीट में देखी जा सकती है। जहां प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (vd sharma) का सघन जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। गौरतलब है कि खजुराहो लोकसभा सीट से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी खड़ा न करके इंडी गठबंधन को यह सीट दी थी जिसके तहत समाजवादी पार्टी ने वहां से महिला उम्मीदवार मीरा यादव को चुनाव मैदान में उतारा था लेकिन उनका नामांकन रद्द होने से अब खजुराहों में बीजेपी और बीएसपी के बीच ही मुकाबला बचा है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पिछले पांच साल में जिस प्रकार से संगठन को मजबूत किया है उसके बाद बीजेपी के मुकाबले अन्य कोई दल अथवा प्रत्याशी टिकता नजर नहीं आ रहा है। यह सबकुछ जानते हुए भी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा चिलचिलाती धूप में घर-घर सघन जनसंपर्क अभियान कर लोगों से आशीर्वाद लेकर उन्हे केन्द्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देकर अपनी जीत की बुनियाद को मजबूत कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भी वीडी शर्मा ने खजुराहो की जनता से संपर्क कभी खत्म नहीं किया। जबकि खजुराहो संसदीय क्षेत्र में सभी विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत का पर्चम लहराया है और वहां बीजेपी के कार्यकर्ता इतने सजग हैं कि प्रदेश अध्यक्ष की जीत में कोई संशय नहीं है लेकिन प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि जिस जनता के बल पर वो संसद में जाते हैं उस जनता का आशीर्वाद लेना जरुरी है यही कारण है कि वो लगातार लोगों के घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं।

8/4/2024186
मतदान से पहले जीते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,अब सबसे बड़ी जीत पर नजर
भोपाल

मतदान से पहले जीते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,अब सबसे बड़ी जीत पर नजर

लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया लगातार जारी है। इस बीच खबर खजुराहो लेकसभा सीट (khajuraho constituency) से है जहां पर सपा उम्मीदवार मीरा यादव (meera yadav) का नामांकन रद्द हो गया है। यहां से कांग्रेस पार्टी ने अपना प्रत्याशी खड़ा नहीं किया है क्योंकि इंडी गठबंधन के तहत कांग्रेस ने खजुराहो की सीट समाजवादी पार्टी को दे रखी थी। मीरा यादव का नामांकन रद्द होते ही खजुराहो लोकसभा सीट में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (vd sharma) की जीत तय मानी जा रही है। अब सपा उम्मीदवार नहीं होने के कारण बीजेपी उम्मीदवार वीडी शर्मा और बीएसपी उम्मीदवार के बीच चुनावी मुकाबला होगा। लेकिन सपा उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि एमपी की सभी 29 लोकसभा सीटों में खजुराहो की सीट सबसे बड़ी मार्जिन वाली सीट बन जाएगी। सपा उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी अब चुनाव प्रचार के लिए खुद को स्वतंत्र महसूस कर रहे होंगे। हालाकि जिस प्रकार से प्रदेश अध्यक्ष ने खजुराहो में विकास किया है उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि वीडी शर्मा को चुनाव जीतने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।

5/4/2024241
नामांकन से पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपनी मां से लिया आशीर्वाद
भोपाल

नामांकन से पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपनी मां से लिया आशीर्वाद

रविवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (vd sharma) ग्वालियर दौरे पर पहुंचे जहां उन्होने अपनी मां से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि हिंदू धर्म में मां को ईश्वर का दर्जा दिया गया है। और बेटे के लिए मां के दिल से निकली हर दुआ अपना काम भी करती है। तीन अप्रैल को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा खजुराहो लोकसभा सीट (khajuraho constituency) से अपना नामांकन भर रहे हैं इस लिए वो अपनी मां का आशीर्वाद लेने के लिए घर पहुंचे। लेकिन इस दौरान जिस प्रकार से एक मां और बेटे का मिलाप देखने को मिला वो भाव विभोर करने लायक था। इंसान कितना भी बड़ा हो जाए मां की नजर में वो हमेशा ही छोटा रहता है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मां काफी देर तक उनको दुलारती रहीं फिर माथे पर तिरक लगा कर उन्हे चुनाव में जीत का आशीर्वाद दिया।

31/3/2024169