Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
Topic & Tag Archive

#ladli behna yojana mp

Total published stories tagged under #ladli behna yojana mp: 2

ADVERTISEMENT
लाड़ली बहना योजना से जुड़ी बड़ी खबर,इस तारीख को महिलाओं के खाते में आएगी राशि
भोपाल

लाड़ली बहना योजना से जुड़ी बड़ी खबर,इस तारीख को महिलाओं के खाते में आएगी राशि

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (mohan yadav) ने स्पष्ट कर दिया है कि लाड़ली बहना योजना (ladli behna yojana) निरंतर चलती रहेगी। करीब 1 करोड़ 31 लाख पात्र लाड़ली बहनों के खातों में 10 तारीख (10 जनवरी 2024) को राशि पहुँच जाएगी, राज्य शासन ने इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को आदेश जारी किये हैं। दरअसल, मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार (पूर्व शिवराज सरकार) द्वारा शुरू की गई लाड़ली बहना योजना पर एक बड़ी अपडेट सामने आई है, महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त डॉ राम राव भोंसले ने एक आदेश प्रदेश के सभी जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों को जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पात्र महिला हितग्राहियों को जनवरी 2024 की मासिक आर्थिक सहायता राशि का ट्रांसफर 10 जनवरी 2024 बुधवार को किया जाना है, भुगतान से संबंधित निर्देश संचालनालय द्वारा पहले ही दिए जा चुके हैं, शासन ने भुगतान की अंतिम तारीख से पहले ही सभी तैयारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि प्रत्येक जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी 8 जनवरी 2024 को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक अपने जिले के रजिस्टर अंतिम रूप से पात्र हितग्राहियों की सूची के आधार पर पोर्टल में अपने लॉग इन से ई पेमेंट के लिए इलेक्ट्रोनिक स्वीकृति आदेश एवं डिजिटली साइनड इलेक्ट्रोनिक भुगतान आदेश पोर्टल के माध्यम से भुगतान के लिए बैंक को भेज दें जिससे बैंक द्वारा खाते में अग्रिम जमा राशि में से हितग्राहियों के खातों में राशि 10 जनवरी 2024 को ट्रांसफर की जा सके।

5/1/2024273
धनतेरस के दिन लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे 1250 रुपये,जमकर मनेगी दिवाली
भोपाल

धनतेरस के दिन लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे 1250 रुपये,जमकर मनेगी दिवाली

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है (ladli behna yojana)।दिवाली और मप्र विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की शिवराज सरकार 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों को एक बार फिर बड़ा तोहफा देने जा रही है (madhya pradesh elections)। नवंबर में योजना की छठी किस्त के 1250 रुपए जारी किए जाएंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) का कहना है कि कांग्रेस ने मेरी शिकायत चुनाव आयोग से की थी कि शिवराज चुपचाप महिलाओं के खातों में पैसे डाल रहा है। मैं चुपचाप पैसा क्यों डालूं, डंके की चोट पर आने वाली 10 तारीख को सभी लाड़ली बहनों के खातों में 1250 रुपये डालूंगा। दरअसल, हाल ही में अलीराजपुर दौरे पर पहुंचे सीएम शिवराज ने ऐलान किया था कि 10 तारीख को लाड़ली बहना के खातों में पैसा आएगा। इसके लिए आचार संहिता (model code of conduct) से पहले ही पैसे इकट्ठे करके रख दिए थे। अब इस योजना को कोई भी बंद नहीं कर सकता। कांग्रेसी चुनाव आयोग में मेरी शिकायत कर रहे कि मामा तो पैसे डाल रहा है। इनको बड़ी चिंता हो रही कि पैसे क्यों डाल रहा। जलने वाले जलें, हम तो खाते में पैसा डालेंगे। ये (कांग्रेस) बेईमान सरकार में आ गए तो लाड़ली बहनों के खातों में पैसा डालना बंद कर देंगे। सीएम ने एक्श ट्विटर के माध्यम से कांग्रेस पर निशाना भी साधा और लिखा है कि जिन्होंने सदैव महिलाओं का अपमान किया हो, उन्हें महिलाओं का सम्मान भला कैसे पसंद आ सकता है..?ये कांग्रेसी नहीं चाहते हैं कि महिलाओं का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने वाली ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ चले, तभी तो विपक्षी दल देश-दुनिया की इस ऐतिहासिक सामाजिक क्रांति का जरा भी समर्थन नहीं कर रहे।खैर, प्रदेश की नारी शक्ति और समस्त जनता कांग्रेस का सच जानती है, इसलिए कमलनाथ जी और दिग्विजय सिंह जी समेत दोनों की पूरी टीम कितना भी प्रयास क्यों न कर ले, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने वाली।

24/10/2023304