#madhy pradesh news
Total published stories tagged under #madhy pradesh news: 2

दीपावली के मौके पर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में हुआ लक्ष्मी पूजन,प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने की पूजा
दीपावली के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मां लक्ष्मी के पूजन का कार्यक्रम रखा गया। प्रदेश कार्यालय की पूजा में अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (vd sharma), प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ प्रदेश कार्यालय में मां लक्ष्मी और विघ्न हर्ता श्री गणेश का पूजन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों और कार्यकताओं के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विवेक तिवारी, उमाकांत दीक्षित सहित पार्टी पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा ने 57 प्रत्याशियों की चौथी सूची की जारी
भारतीय जनता पार्टी ने आदर्श आचार संहिता (Model code of conduct) लागू होते ही 57 नामों की चौथी सूची जार कर दिया है (BJP candidate list)। इस सूची में सीएम शिवराज सिंह चौहान बुंदनी, डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया, भूपेन्द्र सिंह खुरई, मंत्री गोपाल भार्गव,मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल कर उन्हें क्लीनचिट दे दिया है। अब तक भाजपा 136 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। जबकि प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी (MP Congress) में अब भी बैठकों का दौर जारी है लेकिन अभी तक कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। भाजपा ने एक अभियान भी शुरु किया है अबकी दिवाली कमल वाली (abki diwali kamal wali)। मतलब साफ है कि भाजपा विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच एक बार फिर जा रही है। और विकास के आधार पर ही भाजपा जनता से वोट की अपील कर रही है।