Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
Topic & Tag Archive

#narendra modi

Total published stories tagged under #narendra modi: 7

ADVERTISEMENT
मुद्दों के अकाल में कांग्रेस विधायक राष्ट्रीय मुद्दे पर विधानसभा का समय और अपनी एनर्जी कर रहे बरबाद
मध्य प्रदेश

मुद्दों के अकाल में कांग्रेस विधायक राष्ट्रीय मुद्दे पर विधानसभा का समय और अपनी एनर्जी कर रहे बरबाद

23/2/202655
राहुल गांधी ने भाजपा को दिया मुद्दा,लोकसभा चुनाव में 'शक्ति' होगा चुनावी मुद्दा
भोपाल

राहुल गांधी ने भाजपा को दिया मुद्दा,लोकसभा चुनाव में 'शक्ति' होगा चुनावी मुद्दा

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी का काम राहुल गांधी (rahul gandhi) खुद आसान करते चले जा रहे हैं। उनकी भाषाई पकड़ और उनका ज्ञान भारतीय जनता पार्टी के लिए ब्रम्हास्त्र का काम कर रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुंबई में एक रैली के दौरान कहा कि वो 'शक्ति के विरुद्ध लड़ाई' (rahul gandhi on shakti) लड़ रहे हैं। फिर क्या था प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने इस मामले को ऐस लपका कि राहुल गांधी अब सफाई देते फिर रहे हैं। राहुल गांधी ने जब यह बयान दिया तब उन्हे इस बात का अहसास नहीं था कि भारत में महिलाओं को 'शक्ति' का रुप माना जाता है और राहुल गांधी ने उसी शक्ति के विरुद्ध लड़ाई लड़ने की बात कह कर भारतीय जनता पार्टी का काम आसान कर दिया। जैसे ही पीएम मोदी ने राहुल गांधी को शक्ति विरोधी बताया पूरी भाजपा ने राहुल गांधी पर अटैक करना शुरु कर दिया। राहुल गांधी के बयान पर करारा हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनके लिए हर मां-बेटी शक्ति का स्वरुप है और इस शक्ति की रक्षा के लिए वो जान लगा देंगे। पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए खुद को शक्ति का उपासक बताया तो वहीं राहुल गांधी को शक्ति का विनाशक बताया। लोकसभा चुनाव का प्रचार करने के लिए राहुल गांधी जहां भी जा रहे हैं वो कुछ ऐसा बयान दे देते हैं जिससे भाजपा का काम आसान हो जाता है।

19/3/2024119
देश की पहली वैदिक घड़ी का एक मार्च को पीएम मोदी करेंगे वर्चुअली शुभारंभ
भोपाल

देश की पहली वैदिक घड़ी का एक मार्च को पीएम मोदी करेंगे वर्चुअली शुभारंभ

भारत की पहली वैदिक घड़ी (vedic watch) उज्जैन की प्राचीन वेधशाला में स्थापित की जा रही है। हिन्दू कालगणना और ग्रीनविच पद्धति की दोनों घड़ियों का समय एक साथ देखा जा सकेगा। एप के द्वारा अलग-अलग लोकेशन के सूर्योदय का समय, मुहूर्त काल, विक्रम संवत कैलेंडर, राहु काल, शुभ मुहूर्त पंचाग सहित समय गणना का भी पता लगाया जा सकेगा। घड़ी का लोकार्पण एक मार्च को वर्चुअली रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा होगा। उज्जैन को काल गणना का केंद्र माना जाता रहा है और उज्जैन कर्क रेखा पर स्थित है। कभी यह रेखा शहर के बीच थी, जो कि आज डोंगला में स्थित है। उज्जैन को कालगणना का केंद्र दोबारा बनाने की बात मुख्यमंत्री मोहन यादव भी कह चुके हैं। प्राचीन नगरी उज्जैन में वैदिक घड़ी को लगाने का उद्देश्य भारतीय समय गणना से आम लोगों को परिचित कराना तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उज्जैन की कालगणना को फिर से स्थापित करना है। गौरतलब है कि दुनिया की पहली वैदिक घड़ी को जीवाजी वैधशाला के पास लगाया जा रहा है। इसके लिए यहां 85 फीट ऊंचा घड़ी का टावर खड़ा हो गया है। इसका काम अपने अंतिम चरण में है और आने वाली एक मार्च को पीएम मोदी द्वारा इसका लोकार्पण किया जाएगा। अभी वैदिक घड़ी नहीं लग पाई है। जीवाजी वैधशाला में यह विशेष करीब 10x12 फ़ीट की वैदिक घड़ी लगाई जा रही है, जो 30 मुहूर्त के साथ समय बताने वाली विश्व की पहली वैदिक घड़ी होगी। घड़ी की खास बात यह है कि वैदिक घड़ी में विक्रम पंचांग समाहित रहेगा, जो सूर्योदय से सूर्यास्त तक की जानकारी के साथ ग्रह, योग, भद्रा, चंद्र स्थिति, नक्षत्र, चौघड़िया, सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएगा। विक्रम शोध पीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया कि ये घड़ी दुनिया की पहली घड़ी होगी, जिसमें भारतीय काल गणना को शुद्धतम रूप से दर्शाया जाएगा। घड़ी में विधि, घटी काल, पल का मुहूर्त सब कुछ मिलेगा। हम भारतीय काल गणना को पुनः स्थापित करने के उद्देशय से घड़ी लगा रहे हैं। आगे चलकर इसके एप को आम लोग अपने मोबाइल पर उपयोग कर सकेंगे। घड़ी के लिए लखनऊ और भोपाल में काम अपने अंतिम चरणों में चल रहा है।

25/2/2024180
बीजेपी ने निकाली बंपर भर्तियां,कांग्रेस से आने वालों को भर्ती में मिलेगी विशेष छूट
भोपाल

बीजेपी ने निकाली बंपर भर्तियां,कांग्रेस से आने वालों को भर्ती में मिलेगी विशेष छूट

मिशन 2024 फतह करने में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने बंपर भर्तियां निकाल दी हैं (mp bjp)। बीजेपी की निकली भर्ती की विशेश बात यह है कि कांग्रेस से आने वाले नेताओं को विशेश छूट का लाभ मिलेगा (congress mp)। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया है और उस नारे को सत्य साबित करने के लिए बीजेपी ने भर्ती अभियान शुरु कर दिया हैं। गांव-गांव चलो अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी टोला और मोहल्ला में विशेश पहचान और वर्चश्व रखने वालों को पार्टी में शामिल करने का अभियान चलाया है तो वहीं शहरी क्षेत्रों में बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल किया जा रहा है। दरअसल 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में हुई भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण कांग्रेस हाई कमान को भी दिया गया था जिस कांग्रेस की तरब से अस्वीकार कर दिया गया था। तभी से कांग्रेस पार्टी में भगवान राम पर आस्था रखने वाले नेताओं ने पार्टी से किनारा करना शुरु कर दिया। कांग्रेस के कुछ नेताओं का तो यहां तक कहना है कि उनका कांग्रेस पार्टी में दम घुट रहा था क्योंकि वो कांग्रेस में रह कर भगवान राम का खुल कर नाम भी नहीं ले पा रहे थे। यही कारण है कि अब वो भाजपा में शामिल हो रहे हैं। Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की तरफ से आने वाले नेताओं की संख्या दिनों दिन बढ़ती चली जा रही है। पता चला है कि जबलपुर से भी कांग्रेस के एक दिग्गज नेता भाजपा में शामिल होने वाले हैं और उनको भाजपा जबलपुर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार भी बना सकती है। भाजपा का भर्ती अभियान सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। भाजपा की तरफ से कांग्रेस के ऐसे नेताओं की सूची तैयार की जा रही है जो ब्यक्तिगत तौर पर अपने क्षेत्रों में दमखम रखते हों और उनसे भाजपा को नुकसान हो। ऐसे कांग्रेस नेताओं को भाजपा में शामिल कराने के लिए अलग से रणनीति तैयार की जा रही है। हालाकि भाजपा ज्वाइनिंग कमेटी का संयोजक पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को बनाया गया है जो तोड़ फोड़ के मामले में काफी माहिर माने जाते हैं। भाजपा ने जब भी डॉ. नरोत्तम मिश्रा को किसी अभियान का जिम्मा सौंपा है तो वो पार्टी को निराश नहीं करते हैं। साल 2020 में जब आपरेशन लोटस हुआ और कांग्रेस की सरकार धराशाही हो गई थी तब भी उस पूरे अभियान के प्रमुख कर्ता धरता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ही थे। यानि यह स्पष्ट हो गया है कि लोकसभा चुनाव के पहले ही भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की ऐसी घेराबंदी कर देना चाहती है जिससे उन्हे मजबूत उम्मीदवार न मिल पाएं।

13/2/2024145
ये सफाई है,संदेश है या ढकोसला है,ये हाल है भाजपा के नेताओं का
भोपाल

ये सफाई है,संदेश है या ढकोसला है,ये हाल है भाजपा के नेताओं का

इस बात में कोई सक नहीं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (pm narendra modi) ने स्वच्छता के मामले में देश भर में क्रांति लाई है। लेकिन पीएम मोदी की मुहिम का जब भाजपा के नेता मजाक उड़ाते हैं तो बात अलग हो जाती है। दरअसल 22 जनवरी को भगवान राम की गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है (ram mandir pratishtha)। उसके पहले भाजपा की तरफ से देश के सभी मंदिरों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन जिस प्रकार से इंदौर में तस्वीर देखने को मिली उससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा के नेता सफाई कम मजाक ज्यादा उड़ा रहे हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि किस प्रकार से भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री और एक मंत्री के साथ इंदौर के महापौर सूट बूट पहन कर सफाई करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि सारे नेता एक साथ हाथ में झाडू लेकर खड़े हैं सामने कुछ पत्ते तस्वीर खिंचवाने के लिए रखवाए गए हैं। सफाई करने वाले नेताओं में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मंत्री तुलसीराम सिलावाट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मधु वर्मा, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि ने भी सफाई अभियान में सभागिता की। ये सभी नेता अन्नपूर्णा मंदिर, में सफाई कर रहे थे।

14/1/2024149
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच फाइनल आज,2003 का 23 में लेंगे बदला
खेल

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच फाइनल आज,2003 का 23 में लेंगे बदला

भारत में क्रिकेट धर्म है, आज रविवार के दिन जब एक सौ चालीस करोड़ लोग भारत को वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते देखेंगे तो उन्हें अपने अंदर सिर्फ एक भरोसे को जगाना है- वो 2003 था, ये 2023 है, अब हम ऑस्ट्रेलिया से नहीं घबराते, अब ऑस्ट्रेलिया हमसे घबराता है। क्रिकेट फैंस को 2003 के वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत की 125 रन से हार की यादों को दिलो-दिमाग से बाहर करना है। (india vs australia) आखिर क्यों ऑस्ट्रेलिया पर टीम इंडिया है भारी? इस सवाल का जवाब बहुत आसान है। किसी भी खेल में जीत या हार का अनुमान लगाना बहुत मुश्किल होता है। वो भी जब बात इतने बड़े टूर्नामेंट के फाइनल की हो (icc cwc final)। इसलिए समझदारी इसमें है कि कुछ कसौटियों पर दोनों टीमों को परख लिया जाए. कहानी अपने आप समझ आ जाएगी। पहली कसौटी- इस वर्ल्ड कप में अब तक टीम इंडिया अपराजेय रही है. उसने लगातार 10 मैच जीते हैं. ऑस्ट्रेलिया ने भी फाइनल तक का सफर लगातार 8 जीत के साथ तय किया है लेकिन लीग मैच में उसे भारत और दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलिया को रोना आ गया था। अफगानिस्तान के मैच में 91 रन पर 7 विकेट गंवाने के बाद ग्लेन मैक्सवेल की करिश्माई पारी ने बचा लिया. उसके बाद बांग्लादेश की टीम ने कंगारुओं के खिलाफ 300 से ज्यादा रन ठोक दिए. इससे उलट भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप में 100-200-300 से ज्यादा रन से भी मैच जीते हैं. विकेट के लिहाज से भारत की सबसे छोटी जीत 4 विकेट की है और रनों के लिहाज से 70 रन की. ये दोनों मैच उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे. लीग मैच में उसने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था और सेमीफाइनल में 70 रन से. अब आप ये आसानी से समझ सकते हैं किस टीम के पास ‘कंसिसटेंसी’ बेहतर है। इस कसौटी पर भी टीम इंडिया कहीं आगे है. भारतीय टीम को मिली हर जीत में कई खिलाड़ियों का योगदान है. टीम इंडिया की स्थिति ऑस्ट्रेलिया जैसी नहीं जहां एक मैच में ग्लेन मैक्सवेल के दोहरे शतक से जीत मिली और सेमीफाइनल में तो पैट कमिंग्स और मिचेल स्टार्क को क्रीज पर डटकर संघर्ष करना पड़ा वरना बल्लेबाजों ने तो काम खराब कर दिया था. इससे उलट भारतीय टीम की जीत में कई स्टार हैं। टॉप ऑर्डर से लेकर मिडिल ऑर्डर तक हर बल्लेबाज ने अपना रोल बखूबी निभाया है. कुछ ऐसी ही कहानी गेंदबाजी की भी है, जहां तेज गेंदबाजों को स्पिनर्स से पूरा सहयोग मिला है. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को फाइनल तक के सफर में किसी एक या दो खिलाड़ी के प्रदर्शन पर ही नहीं निर्भर रहना पड़ा है बल्कि पूरी टीम मिलकर मंजिल की तरफ बढ़ी है। आस्ट्रेलिया की तुलना में टीम इंडिया ज्यादा एकजुट नजर आ रही है आंकड़े इस बात को साबित करते हैं। पहले बल्लेबाजों की बात कर लेते हैं. विराट कोहली के खाते में सबसे ज्यादा 711 रन हैं. लेकिन रोहित शर्मा ने 550, श्रेयस अय्यर ने 526, केएल राहुल ने 386 और शुभमन गिल ने 350 रन बनाए हैं. इसके बाद बात गेंदबाजों की, मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 23 विकेट लिए हैं. लेकिन जसप्रीत बुमराह के खाते में भी 18, जडेजा के खाते में 16, कुलदीप यादव के खाते में 15 विकेट हैं. यहां तक कि सेमीफाइनल में बेरंग दिखे मोहम्मद सिराज ने भी टूर्नामेंट में 13 विकेट लिए हैं. ये आंकड़े दिखाते हैं कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतरीन एकजुट प्रदर्शन रहा है। इसको ऐसे भी समझ सकते हैं कि भारत ने अब तक खेले 10 मैच में एक बार चार सौ का आंकड़ा भी पार किया है और दो बार विरोधी टीम को 100 रन के भीतर समेटा है।

18/11/2023215
'चिट्ठी आई है' पीएम मोदी ने प्रदेश की जनता को लिखा भावनात्मक पत्र
भोपाल

'चिट्ठी आई है' पीएम मोदी ने प्रदेश की जनता को लिखा भावनात्मक पत्र

विधानसभा चुनाव को देखते हुए पीएम मोदी ने प्रदेश की जनता के नाम पर एक पत्र भेजा है (PM Modi letter)। पत्र में पीएम मोदी ने बड़े ही भावनात्मक तरीके से बीजेपी सरकार के बीस साल का जिक्र करते हुए लिखा है कि मप्र बीमारु राज्य के अपने अतीत से निकल कर सशक्त,समृद्ध और स्वाबलंबी बना है (MP Government)। मोदी आगे लिखते हैं कि पिछले 20 वर्षो से जो भरोसा आपने हम पर दिखाया है उसके चलते मध्यप्रदेश टॉप टेन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। प्रदेश में हुए पांच लाख किलोमीटर से अधिक सड़कों के निर्माण,16 प्रतिशत से अधिक आर्थिक वृद्धि दर,65 लाख से अधिक घरों में नल से जल,28 हजार मेगावाट ऊर्जा उत्पादन को देख कर मुझे गर्व होता है। यह 20 वर्ष न सिर्फ मध्य प्रदेश के विकास रहे हैं बल्कि यह आपके हम पर विश्वास के भी रहे हैं। आज मध्य प्रदेश का विकास मॉडल (MP model) पूरे देश के लिए गरीब कल्याण महिला उत्थान एवं समग्र प्रोत्साहन का मॉडल बन गया है। पीएम मोदी के इस पत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव घर-घर पहुंचेंगे और पीएम मोदी का भावनात्मक पत्र लोगों को देकर भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है और यही कारण है कि पीएम मोदी के नाम पर यह पत्र हर घर में भेजा जा रहा है जिससे जनता पीएम मोदी के ऊपर विश्वास करके एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने में मदद करे (MP Elections)।

19/10/2023148