Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
Topic & Tag Archive

#narottam mishra

Total published stories tagged under #narottam mishra: 83

ADVERTISEMENT
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस में फिर लगाई सेंध,एक साथ कई नेताओं को दिलाई बीजेपी की सदस्यता
भोपाल

डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस में फिर लगाई सेंध,एक साथ कई नेताओं को दिलाई बीजेपी की सदस्यता

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (vd sharma)और वरिष्ठ नेता न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) के के नेत्रृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित दो दर्दन से अधिक कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। जिसमें कांग्रेस महिला कांग्रेस की प्रदेश संगठन मंत्री रश्मि मिश्रा, रायसेन जिले के पिछडा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री मिट्ठू लाल धाकड़, बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय की पूर्व कुल सचिव डॉ. बी. भारती सहित रायसेन के 40 से अधिक सरपंच पूर्व सरपंचों ने पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कल ली। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में आगर नगर पालिक अध्यक्ष निलेश जैन, महिला कांग्रेस की प्रदेश संगठन मंत्री रश्मि मिश्रा, रायसेन जिले के पिछडा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री मिट्ठू लाल धाकड़, बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय की पूर्व कुल सचिव डॉ. बी. भारती, रायसेन जिले के देव नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह सिगोरिया, सदालपुरा सरपंच मोहर सिंह पूर्व सांची मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बघेल, पूर्व सरपंच संतोष पाटीदार, तेज सिंह बैरागी, युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष हेमंत पटेल, पूर्व जनपद सदस्य नथन सिंह कुशवाह, मोर्चा पदाधिकारी अमित शर्मा, मंडल महामंत्री श्री रघुनाथ पटेल, रघुनाथ सिंह कुशवाह, कुशवाह समाज के जिला अध्यक्ष मुलचंद कुशवाह सहित पूर्व सरपंच शामिल है।

27/2/2024255
भोपाल लोकसभा सीट के लिए बीजेपी में रायशुमारी शुरु,अध्यक्ष वीडी शर्मा और सुमित पचौरी का सबसे ऊपर चल रहा नाम
भोपाल

भोपाल लोकसभा सीट के लिए बीजेपी में रायशुमारी शुरु,अध्यक्ष वीडी शर्मा और सुमित पचौरी का सबसे ऊपर चल रहा नाम

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने रायशुमारी शुरु कर दी है (lok sabha elections)। राजधानी भोपाल में तो दावेदारों की एक लंबी लिष्ट है लेकिन इस बीच सबसे ज्यादा जिनके नाम चर्चा में है वो हैं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (vd sharma)और जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी (sumit pachauri)। हांलाकि इनके अलावा पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और शैलेन्द्र शर्मा के अलावा पूर्व महापौर आलोक शर्मा और आलोक संजर भी लोकसभा चुनाव में ताल ठोंकने के लिए तैयार हैं। महिला उम्मीदवारों में भक्ति शर्मा के नाम की भी चर्चा है। खबर है कि पार्टी भी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को भोपाल से ही चुनाल लड़ाना चाहती है। क्योंकि वीडी शर्मा पिछले कुछ सालों से कुशल संगठक के रुप में उभर कर सामने आए हैं उनके नेत्रृत्व में जितने भी चुनाव हुए सभी में भारतीय जनता पार्टी ने फतह हासिल की है। भोपाल लोकसभा सीट बीजेपी के लिए सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है यही कारण है कि बीजेपी वीडी शर्मा को भोपाल से चुनाव लड़ाने की सोच रही है जिससे वो अध्यक्ष रहते हुए प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीट पर ध्यान दे सकें। फिलहाल पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से लगातार रायशुमारी कर रहे हैं। माना यह भी जा रहा है कि भोपाल लोकसभा सीट से कोई नया नाम भी सामने आ सकता है। बीजेपी हमेशा चौकाने वाले फैसले करती रही है इसलिए भोपाल लोकसभा सीट में कौन प्रबव दावेदार होगा इस विषय पर भाजपा का कोई भी नेता अथवा पदाधिकारी खुल कर बोलने के लिए तैयार नहीं हो रहा है।

27/2/2024398
बीजेपी ने निकाली बंपर भर्तियां,कांग्रेस से आने वालों को भर्ती में मिलेगी विशेष छूट
भोपाल

बीजेपी ने निकाली बंपर भर्तियां,कांग्रेस से आने वालों को भर्ती में मिलेगी विशेष छूट

मिशन 2024 फतह करने में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने बंपर भर्तियां निकाल दी हैं (mp bjp)। बीजेपी की निकली भर्ती की विशेश बात यह है कि कांग्रेस से आने वाले नेताओं को विशेश छूट का लाभ मिलेगा (congress mp)। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया है और उस नारे को सत्य साबित करने के लिए बीजेपी ने भर्ती अभियान शुरु कर दिया हैं। गांव-गांव चलो अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी टोला और मोहल्ला में विशेश पहचान और वर्चश्व रखने वालों को पार्टी में शामिल करने का अभियान चलाया है तो वहीं शहरी क्षेत्रों में बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल किया जा रहा है। दरअसल 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में हुई भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण कांग्रेस हाई कमान को भी दिया गया था जिस कांग्रेस की तरब से अस्वीकार कर दिया गया था। तभी से कांग्रेस पार्टी में भगवान राम पर आस्था रखने वाले नेताओं ने पार्टी से किनारा करना शुरु कर दिया। कांग्रेस के कुछ नेताओं का तो यहां तक कहना है कि उनका कांग्रेस पार्टी में दम घुट रहा था क्योंकि वो कांग्रेस में रह कर भगवान राम का खुल कर नाम भी नहीं ले पा रहे थे। यही कारण है कि अब वो भाजपा में शामिल हो रहे हैं। Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की तरफ से आने वाले नेताओं की संख्या दिनों दिन बढ़ती चली जा रही है। पता चला है कि जबलपुर से भी कांग्रेस के एक दिग्गज नेता भाजपा में शामिल होने वाले हैं और उनको भाजपा जबलपुर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार भी बना सकती है। भाजपा का भर्ती अभियान सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। भाजपा की तरफ से कांग्रेस के ऐसे नेताओं की सूची तैयार की जा रही है जो ब्यक्तिगत तौर पर अपने क्षेत्रों में दमखम रखते हों और उनसे भाजपा को नुकसान हो। ऐसे कांग्रेस नेताओं को भाजपा में शामिल कराने के लिए अलग से रणनीति तैयार की जा रही है। हालाकि भाजपा ज्वाइनिंग कमेटी का संयोजक पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को बनाया गया है जो तोड़ फोड़ के मामले में काफी माहिर माने जाते हैं। भाजपा ने जब भी डॉ. नरोत्तम मिश्रा को किसी अभियान का जिम्मा सौंपा है तो वो पार्टी को निराश नहीं करते हैं। साल 2020 में जब आपरेशन लोटस हुआ और कांग्रेस की सरकार धराशाही हो गई थी तब भी उस पूरे अभियान के प्रमुख कर्ता धरता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ही थे। यानि यह स्पष्ट हो गया है कि लोकसभा चुनाव के पहले ही भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की ऐसी घेराबंदी कर देना चाहती है जिससे उन्हे मजबूत उम्मीदवार न मिल पाएं।

13/2/2024146
लाड़ली बहनों पर पुष्प वर्षा करते हुए डॉ. नरोत्तम ने कहा मैं आपके हर सुख दुख में साथ हूं
भोपाल

लाड़ली बहनों पर पुष्प वर्षा करते हुए डॉ. नरोत्तम ने कहा मैं आपके हर सुख दुख में साथ हूं

प्रदेश के गृह मंत्री और दतिया से भाजपा प्रत्याशी डॉ नरोत्तम मिश्रा (dr narottam mishra) जनसंपर्क के लिए बसई के ग्राम पारखेड़ा पहुंचे। यहां उनके स्वागत के लिए सैकड़ों महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा ।जब बहनें और माताएँ डॉक्टर मिश्रा पर पुष्प वर्षा कर रही थी तो उन्होंने उनके हाथ से फूलों की टोकरी लेकर बहिनों तथा माताओं पर पुष्प वर्षा करते हुए कहा कि मैं सदैव आपके सुख दुख में साथ हूं ।आपसे मेरा रिश्ता राजनैतिक नहीं ,पारिवारिक है। बसई और बसई का हर गाँव मुझे जान से भी प्यारा है। यहाँ के विकास के लिए में कोई कोर कसर नहीं छोड़ूंगा। डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नागरिकों को दी और कहा कि आने वाले पाँच सालों में मैं और तेज़ी से विकास योजनाओं को यहाँ क्रियान्वित करूँगा, ताकि हर बसईवासी गर्व कर सके। ग्रामीणों ने अपने लाड़ले नेता डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा का एक हज़ार फ़ीट लंबी फूल माला से स्वागत किया।

10/11/2023109
पीएम मोदी की सभा में शामिल हुए गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा
भोपाल

पीएम मोदी की सभा में शामिल हुए गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा

विधानसभा चुनाव को देखते हुए पीएम मोदी की सभाएं लगातार जारी हैं (pm modi in mp)। इसी मौके पर बुधवार को पीएम मोदी ने गुना में चुनावी सभा को संबोधित किया जिसमें प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (dr narottam mishra) भी शामिल हुए। इस दौरान गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। गृह मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में दंगे करवाने का काम कांग्रेस करती है। सिंधिया (jyotiraditya scindia) जी ने कांग्रेस को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया। कांग्रेस ने किसानों से झूठी कर्ज माफी का वादा किया था। कमलनाथ (kamal nath) ने मध्य प्रदेश की जनता को बेवकूफ बनाया था।शिवराज सरकार की योजनाओं के नवाचारों को हर जगह अंगीकार किया जाता है। मोदी के आने से पहले जो पाकिस्तान कश्मीर मांगता था वो पाकिस्तान आज भीख मांग रहा है। कांग्रेस के नेता सनातन का विरोध करते है, हिंदू और हिंदुत्व पर सवाल उठाते हैं। गृह मंत्री ने दिग्विजय सिंह का नाम लेते हुए कहा कि वो गाय पर सवाल उठाते हैं। सबकी चिंता सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही करती है। कमल के बटन को दबाने से पाकिस्तान में दहशत होती है। मोदी सरकार ने भारत माता के माथे को विश्व में गौरवांवित करने का काम किया है।

8/11/202393
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने विपक्ष पर साधा निशाना,कहा मै सुख दुख का साथी-राजनीतिक पर्यटक नहीं
भोपाल

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने विपक्ष पर साधा निशाना,कहा मै सुख दुख का साथी-राजनीतिक पर्यटक नहीं

प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) का चुनाव प्रचार लगातार जारी है। दतिया की जनता के दिल में रहने वाले प्रदेश के गृह मंत्री रोजाना नए रुप में दिखाई पड़ते हैं। डॉ. नरोत्तम मिश्रा शक्ति स्वरुपा महिलाओं की आरती करते हैं तो आम लोगों पर वो फूल की बारिश भी करते नजर आते हैं। गुरुवार को गृह मंत्री ने नुक्कड़ सभाओं में उनसे मिलने आए ग्रामीणों पर पुष्प वर्षा की और फूल मालाएं पहनाईं। इस दौरान डॉक्टर मिश्रा ने कहा मैं कांग्रेसियों की तरह राजनीतिक पर्यटक नहीं हूं ,कि चुनाव हुए तो आपके बीच आ गए , और झूठी घोषणाएं करने लगे । मैं पिछले 15 सालों से आपके सुख दुख में साथ हूं ,और रहूंगा। गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने आज, महुआ, कुम्हेड़ी, लिधौरा, केवलारी, चक बहादुरपुर का दौरा कर ग्रामीणों का आशीर्वाद लिया। दौरे के दौरान संबंधित ग्रामों में भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों की योजनाओं के बारे में ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम वासियों को विस्तृत जानकारी दी (MP BJP)। गृह मंत्री के दौरों को स्थानीय जनता की ओर से जमकर जन समर्थन मिल रहा है।

2/11/2023125
शक्ति की आराधना करते नरोत्तम,आस्था में झुके सिर
भोपाल

शक्ति की आराधना करते नरोत्तम,आस्था में झुके सिर

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा एक ऐसी सख्सियत हैं जो दतिया की जनता को भगवान मानते हैं। जनता उनका स्वागत करने पहुंचती है तो वो फूलों का हार खुद पहनने के बजाय उसी जनता को पहना देते हैं। (दादा) के नाम से मशहूर नरोत्तम मिश्रा के दिल में दतिया बसता है (Narottam Mishra)। जिस प्रकार से दतिया की जनता ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा को वोट का आशीर्वाद देकर लगातार सियासत के शिखर पर पहुंचाया है उसका ऋण वो अगले पांच साल तक उतारते हैं। दतिया का एक बच्चा भी भोपाल में आता है तो उनके 'दादा' नरोत्तम मिश्रा उनकी आव भगत में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। लगातार जनता की सेवा करने के बाद अब डॉ. नरोत्तम मिश्रा एक बार फिर जनता के बीच उपस्थित हैं। इस दौरान उनके अलग-अलग रुप भी देखने को मिल रहे हैं। लेकिन आज तो उनका एक ऐसा रुप देखने को मिला जो नवरात्रि की याद को ताजा कर गया। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ना सिर्फ लोगों के घर पहुंचे बल्कि उन घरों की लक्ष्मी स्वरुपा महिलाओं की आरती कर उनके पैर छुए और जीत का आशीर्वाद भी लिया। डॉ. नरोत्तम मिश्रा की यही विनम्रता उनको अन्य नेताओं से अलग बनाती है। गृह मंत्री ना सिर्फ खुद के लिए मेहनत कर रहे हैं बल्कि प्रदेश में भाजपा की सरकार एकबार फिर स्थापित करने के लिए वो स्टार प्रचारक के रुप में प्रदेश की अलग-अलग विधानसभा सीटों में दौरा कर पार्टी प्रत्याशियों के लिए भी वोट की अपील कर रहे हैं। नरोत्तम मिश्रा भाजपा के फायर ब्रांड नेताओं में गिने जाते हैं उनका प्रभाव प्रदेश की कई सीटों पर है। विंध्य की जनता भी डॉ. नरोत्तम मिश्रा को उतना ही चाहती है जितना दतिया और डबरा की जनता नरोत्तम मिश्रा को चाहती है। फिलहाल डॉ. नरोत्तम मिश्रा अपने कर्तब्य पथ पर लगातार लगे हैं और जनता से खुद के साथ पार्टी की जीत के लिए आशीर्वाद मांग रहे हैं।

31/10/2023176
बीजेपी आज बनाएगी जीत का मास्टर प्लान,सभी दिग्गज होंगे बैठक में शामिल
भोपाल

बीजेपी आज बनाएगी जीत का मास्टर प्लान,सभी दिग्गज होंगे बैठक में शामिल

प्रदेश में आदर्श आचार संहिता (model code of conduct) लागू हो चुकी है और अब तक भाजपा 136 सीटों में अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी कर चुकी है लेकिन अब भी भाजपा को 94 सीटों पर उम्मीदवारों के लिए मंथन करना है (bjp candidate list)। इन चीजों को देखते हुए बीजेपी प्रदेश कार्यालय (bjp office) में शाम को होने वाली कोर कमेटी की बैठक (bjp meeting) अहम हो जाती है। लिहाजा शाम को भाजपा प्रदेश कार्यालय में होने वाली बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मिशन 2023 को फतह करने के लिए अहम रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव (Bhupendra Yadav),सह प्रभारी अश्वनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ,सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan),अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma),केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar),प्रहलाद पटेल (Prahlad Patel),डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) सहित सभी दिग्गज नेता बैठ कर चुनाव जीतने की रणनीति तैयार करेंगे। भाजपा की इस बैठक में अहम बिंदु यह रहने वाला है कि सीएम शिवराज के खिलाफ प्रदेश भर में जिस प्रकार से एंटीइंकबेंसी उससे पार पा कर किस प्रकार से चुनाव में जीत हासिल की जाए। अब तक भाजपा के सर्वे में भाजपा के पक्ष में रुझान नहीं मिले हैं लेकिन भाजपा ने जिस प्रकार से रणनीति तैयार की है उसके मुताबिक भाजपा को 125 से 130 सीट मिलनी चाहिए। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी ने जब अपनी दूसरी सूची जारी की तो उसमें अप्रत्याशित नामों को शामिल किया गया। ये वो सभी नाम हैं जिन्हे प्रदेश का अगला सीएम माना जा रहा है। लेकिन ये भी सत्य है कि एक साथ इतने सीएम तो बन नही सकते, सीएम कोई एक ही बन सकता है लिहाजा शाम को होने वाली बीजेपी की बैठक में भाजपा अलग-अलग रणनीति पर विचार विमर्श करेगी। भारतीय जनता पार्टी एकजुट होकर सामूहिकता के साथ चुनाव लड़ना चाहती है जिससे प्रदेश में एक बार फिर भाजपा का पर्चम लहराया जा सके। भाजपा नेताओं का मानना है कि जनता को सरकार की योजनाएं पसंद आ रही हैं कुछ कमियां और भ्रांतियां हैं जिन्हे दूर करने के लिए पार्टी को काम करने की जरुरत है और अब उन कमियों पर ही भाजपा काम करने की योजना बना रही है। भाजपा सारे बूथों को पहले ही डिजिटल बना चुकी है और अब उन बूथों में जीत का मंत्र भी फूंका जा रहा है। जिससे हर बूथ पर 51% वोट शेयर का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।

11/10/2023139
कांग्रेस ‘लास्ट’में ‘फास्ट’ होने के चक्कर में ‘कास्ट’ गेम खेल रही है,डॉ. नरोत्तम मिश्रा
भोपाल

कांग्रेस ‘लास्ट’में ‘फास्ट’ होने के चक्कर में ‘कास्ट’ गेम खेल रही है,डॉ. नरोत्तम मिश्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा जातिगत जनगणना (Caste Census) कराए जाने की बात पर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने करारा प्रहार किया है। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस लास्ट में फास्ट होने के चक्कर में कास्ट गेम खेल रही है। इनकी शुरु से आदत रही है कि फूट डालो शासन करो। लोगों को अलग-अलग कर सरकार बनाने की इनकी रणनीति हमेशा रही है। वही पित्रपक्ष के दौरान भाजपा की सूची जारी होने पर कांग्रेस द्वारा सवाल खड़े किए जा रहे हैं जिस पर गृह मंत्री ने कहा कि कोई नया काम पित्रपक्ष में नही किया जाता है भाजपा उम्मीदवारों की सूची (BJP Candidate list) तो महीने भर से जारी हो रही है ऐसे में इसमें कुछ नया नही है। और पित्रपक्ष में तो पितरों का आशीर्वाद लिया जाता है इससे अच्छा समय क्या हो सकता है। गृह मंत्री ने पीसीसी चीफ कमलनाथ (Kamal Nath) द्वारा सीएम पर सवाल खड़ा करने पर कहा कि जितने महीने कमलनाथ सीएम नहीं रहे उससे ज्यादा साल तक शिवराज सिंह चौहान सीएम रह चुके हैं और अब भी हैं। शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) जैसे नेता पर सवाल खड़ा करने से पहले कमलनाथ और कांग्रेस के नेताओं को सोचना चाहिए। गृह मंत्री ने यह भी दावा किया कि अबकी बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है और यह कोई अतिशियोक्ति नहीं है बल्कि सच्चाई है जो तीन दिसंबर को सभी के सामने आ जाएगी।

11/10/2023118
भाजपा ने 57 प्रत्याशियों की चौथी सूची की जारी
भोपाल

भाजपा ने 57 प्रत्याशियों की चौथी सूची की जारी

भारतीय जनता पार्टी ने आदर्श आचार संहिता (Model code of conduct) लागू होते ही 57 नामों की चौथी सूची जार कर दिया है (BJP candidate list)। इस सूची में सीएम शिवराज सिंह चौहान बुंदनी, डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया, भूपेन्द्र सिंह खुरई, मंत्री गोपाल भार्गव,मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल कर उन्हें क्लीनचिट दे दिया है। अब तक भाजपा 136 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। जबकि प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी (MP Congress) में अब भी बैठकों का दौर जारी है लेकिन अभी तक कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। भाजपा ने एक अभियान भी शुरु किया है अबकी दिवाली कमल वाली (abki diwali kamal wali)। मतलब साफ है कि भाजपा विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच एक बार फिर जा रही है। और विकास के आधार पर ही भाजपा जनता से वोट की अपील कर रही है।

9/10/2023513
मध्य प्रदेश: शिवराज सरकार का बड़ा फैसला- प्रदेश में बंद होंगी शराब की दुकानें और अहाते
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश: शिवराज सरकार का बड़ा फैसला- प्रदेश में बंद होंगी शराब की दुकानें और अहाते

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को बयान देते हुए कहा है कि प्रदेश में सभी शराब के अहाते बंद किए जाएंगे। बीयर बार पर मंदिरा पान की सुविधा भी बंद होगी।

19/2/202374
Page 7 of 7
PreviousNext Page