Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
Topic & Tag Archive

#patwaris

Total published stories tagged under #patwaris: 7

ADVERTISEMENT
पूरे देश में ट्विटर पर ट्रेंड किया युवाओं का कैंपेन,युवा मांगे रोजगार
भोपाल

पूरे देश में ट्विटर पर ट्रेंड किया युवाओं का कैंपेन,युवा मांगे रोजगार

प्रदेश के चयनित पटवारियों (mp patwari) द्वारा ट्विटर पर युवा मांगे रोजगार अभियान चलाया गया जो की पूरे देश में ट्रेंड किया और कुछ ही घंटो में 80 हजार से ज्यादा युवाओं ने ट्वीट किया। इस कैंपेन की कुछ प्रमुख मांगे थी चयनित पटवारियों को नियुक्ति, चयनित सब इंजीनियर्स को नियुक्ति, 51000 पद वृद्धि (वर्ग 3), MBBS PMS OBC को स्कॉलरशिप, बेरोजगारी से मुक्ति, समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया (MPSI, वनरक्षक, महिला पर्यवेक्षक, जेल प्रहरी एवं समस्त सरकारी भर्तियां) इस कैंपेन में मध्यप्रदेश के हजारों युवाओं ने हिस्सा लिया (Patwari News)। युवा हल्ला बोल के प्रदेश अध्यक्ष अरुणोदय सिंह परमार (Arunoday Singh Parmar) ने इस मौके पर कहा की आज का कैंपेन पूरे देश में ट्रेंड किया यह मध्यप्रदेश के युवाओं के आक्रोश को बताता है। युवा अब अपने रोजगार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। आज मध्यप्रदेश युवा हल्ला बोल द्वारा "युवा मांगता गारंटी" अभियान शुरू किया गया है जिसका पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस अभियान के तहत हम मध्यप्रदेश के युवाओं से उसे वोट देने का आह्वान करेंगे जो पहली कैबिनेट बैठक में युवाओं के इन मुद्दों चयनित पटवारियों को नियुक्ति, चयनित सब इंजीनियर्स को नियुक्ति, 51000 पद वृद्धि (वर्ग 3), MBBS PMS OBC को स्कॉलरशिप, बेरोजगारी से मुक्ति, समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया (MPSI, वनरक्षक, महिला पर्यवेक्षक, जेल प्रहरी एवं समस्त सरकारी भर्तियां) का समाधान करने की गारंटी देगा। परमार ने यह भी कहा की नियुक्ति नहीं तो वोट नहीं, स्कॉलरशिप नहीं तो वोट नहीं, 51 हजार पद वृद्धि नहीं तो वोट नहीं, बेरोजगारी से मुक्ति नहीं तो वोट नहीं, कुल मिला कर अगर युवा हितों की बात नहीं तो वोट नहीं।

7/10/2023956
चयनित पटवारियों का अनूठा डिजिटल प्रदर्शन,सोशल मीडिया पर भगवान श्री गणेश के साथ फोटो डालकर नियुक्ति के लिए कर रहे है प्रार्थना
भोपाल

चयनित पटवारियों का अनूठा डिजिटल प्रदर्शन,सोशल मीडिया पर भगवान श्री गणेश के साथ फोटो डालकर नियुक्ति के लिए कर रहे है प्रार्थना

नियुक्ति मांग के लिए चयनित पटवारी (selected patwaris) लगातार अलग-अलग तरह से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) मनाते हुए चयनित पटवारियों ने अनोखा प्रदर्शन किया (patwari news)। चयनित पटवारियों ने गणेश चतुर्थी के अगले दिन सोशल मीडिया पर डिजिटल प्रदर्शन किया जिसके तहत X (पहले ट्विटर) पर इस हैशटैग (#bappa_niyukti_dilado और #mamaji_mppatwari_niyuktido) के साथ फोटो डाले गए। फोटो में भगवान श्री गणेश जी से चयनित पटवारी अपनी नियुक्ति के लिए प्रार्थना करते नजर आये. #mama आपको बता दें कि इसके पहले भी चयनित पटवारी अपनी नियुक्ति के लिए डिजिटल प्रोटेस्ट कर चुके है (patwari protest) । 10 सितंबर के डिजिटल प्रोटेस्ट में चयनित पटवारियों ने कटोरा और किताब के साथ फोटो डाली थी। इस डिजिटल प्रोटेस्ट की कॉल युवा हल्ला बोल की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष अरुणोदय सिंह परमार (Arunoday Singh Parmar) ने दी थी 15 सितंबर को युवा हल्ला बोल के डिजिटल मंच पर चयनित पटवारियों ने महापंचायत भी बुलाई थी। इस महापंचायत में चयनित पटवारियों ने प्रस्ताव पेश करते हुए 19 सितंबर तक का अल्टीमेटम शिवराज सरकार (MP government) को दिया था। इस प्रस्ताव को महापंचायत का नेतृत्व कर रहे अरुणोदय सिंह परमार ने स्वीकृति प्रदान की थी। युवा हल्ला बोल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम ने हजारों चयनित पटवारियों को सम्बोधित किया था। आज के डिजिटल प्रदर्शन जिसमे चयनित पटवारी भगवान श्री गणेश के साथ फोटो डाल रहे हैं उसपर चर्चा करते हुए युवा हल्ला बोल की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष अरुणोदय सिंह परमार ने कहा की मध्यप्रदेश के चयनित पटवारी लम्बे समय से अपनी नियुक्ति की राह देख रहे हैं लेकिन उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिला है। हम लगातार उनकी आवाज उठा रहे हैं लेकिन शिवराज सरकार (Shivraj government) ने अभी तक उनकी नियुक्ति की दिशा में कोई भी कदम नहीं उठाया है। मध्यप्रदेश के 8000 से ज्यादा परिवारों का भविष्य अंधकार में है। चयनित पटवारियों का अनोखा प्रदर्शन सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। चयनित पटवारियों का कहना है कि ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 और पटवारी भर्ती परीक्षा की नियम पुस्तिका के बिंदु 13(3) के अनुसार परिणाम के प्रकाशन से लेकर 90 दिनों की अवधि में नियुक्ति देने के प्रावधान पर विचार करते हुए सितंबर माह में नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण की जाए।

20/9/2023571
नियुक्ति की मांग के लिए चयनित पटवारी करेंगे सीएम हाउस का घेराव फिर आमरण अंशन
भोपाल

नियुक्ति की मांग के लिए चयनित पटवारी करेंगे सीएम हाउस का घेराव फिर आमरण अंशन

नियुक्ति की मांग कर रहे चयनित पटवारियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम ने चयनित पटवारी अभ्यर्थियों से कहा है कि डरना मत और थकना मत आपको आपके हक की लड़ाई में कोई नहीं हरा सकता। यह बात डिजिटल महापंचायत के दौरान कही गई। महापंचायत का नेतृत्व कर रहे अरुणोदय सिंह परमार ने शिवराज सरकार (Shivraj Government) को चेतावनी देते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि मध्यप्रदेश के चयनित पटवारियों ( mp selected patwaris) की नियुक्ति पर 19 सितंबर तक सरकार फैसला ले नहीं तो हजारों चयनित अभ्यर्थियों के साथ CM हाउस का घेराव किया जाएगा।गौरतलब है कि 15 सितंबर को मध्यप्रदेश के चयनित पटवारियों ने युवा हल्ला बोल के फेसबुक पेज पर हजारों की तादात में फेसबुक लाईव के माध्यम से जुड़ कर महापंचायत की। जिसमें चयनित पटवारियों ने प्रस्ताव पेश किया की मध्यप्रदेश सरकार 19 सितंबर तक चयनित पटवारियों की नियुक्ति के लिए निर्णायक कदम उठाए और 3 सितम्बर के आंदोलन में दर्ज हुए मुकदमे वापस ले (MP Patwari)। यदि 19 सितंबर तक चयनित पटवारियों की मांगों को लेकर सरकार द्वारा कोई निर्णायक कदम नहीं उठाया जाता है तो सभी चयनित पटवारी भोपाल में एकत्रित होकर आमरण अनशन करेंगे। इसी के साथ कई चयनित पटवारियों ने अपनी दर्द भरी दास्तां इस महापंचायत (patwari mahapanchayat) में रखी और सरकार से उन्हें नियुक्ति देने की गुहार लगाई। सभी चयनित पटवारियों का कहना है कि उन्होंने पूरी ईमानदारी से परीक्षा पास (patwari exam)की है। सरकार चाहे तो शपथ पत्र लेले लेकिन हमारी नियुक्ति रोक के हमारे भविष्य से ना खेले। इस महापंचायत को युवा हल्ला बोल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत देश में आज हर भर्ती का भरता बना दिया जाता है। मध्यप्रदेश के चयनित पटवारियों से अनुपम ने कहा कि अन्याय के खिलाफ लड़ाई में या तो व्यक्ति डर जाता है, या थक जाता है या जीत जाता है। आप डरना मत और थकना मत, अगर आप डरे नहीं और थके नहीं तो अपने हक की लड़ाई जरूर जीतेंगे। युवा हल्ला बोल देश के हर युवा के हक की लड़ाई लड़ रहा है हम आपकी लड़ाई में भी आपके साथ पूरी ताकत से खड़े हैं। डिजिटल महापंचायत के दौरान चयनित पटवारियों ने कहा कि ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 और पटवारी भर्ती परीक्षा की नियम पुस्तिका के बिंदु 13(3) के अनुसार परिणाम के प्रकाशन से लेकर 90 दिनों की अवधि में नियुक्ति देने के प्रावधान पर विचार करते हुए सितंबर माह में नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण की जाए।

15/9/2023558
कांग्रेस सरकार बनते ही पटवारियों की 2800 रुपए ग्रेड-पे दिए जाएंगेःकमलनाथ
भोपाल

कांग्रेस सरकार बनते ही पटवारियों की 2800 रुपए ग्रेड-पे दिए जाएंगेःकमलनाथ

छिंदवाड़ा में अपनी लंबित मांगों को लेकर पिछले 21 अगस्त से आंदोलनरत पटवारियों (patwaris) के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (kamal natha) पहुंचे और पटवारियों से मुलाकात कर चर्चा की, साथ ही उनकी मांगों का समर्थन भी किया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हड़ताल स्थल पर पहुंचकर हडताल कर रहे पटवारियों (patwari strike) को यह आश्वासन दिया की आपने 25 साल इंतजार कर लिया है तीन महीने और इंतजार कर लीजिए, मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही आपकी 2800 ग्रेड-पे दिए जाने की 25 साल पुरानी मांग सबसे पहले पूरी की जाएगी। कमलनाथ ने कहा कि सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के संघर्ष में वो उनके साथ हैं, उन्होंने यह भी कहा कि हर वर्ग के साथ न्याय होना चाहिए। पटवारियों से संवाद करते हुए कमलनाथ ने कहा कि एक पटवारी का रोल कितना महत्वपूर्ण होता है, वह कितने विभागों का काम अकेला करता है, यह बात सभी जानते हैं। सभी के साथ न्याय हो ऐसी सरकार होनी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आगे यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही हम पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेंगे और सभी सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ न्याय हो ऐसी सरकार स्थापित करेंगे। कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश की तस्वीर आप सबके सामने हैं, आज मध्य प्रदेश की सरकार कर्ज पर कर्ज लेती जा रही है और मध्य प्रदेश पर 3 लाख 30 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्जा हो गया है, लेकिन इस कर्ज का वह कर क्या रही है, यह बात देखने लायक है। भाजपा सरकार कर्ज लेकर बड़े-बड़े ठेके दे रही है, ताकि उनका कमीशन बन सके, सरकार द्वारा लिए गए कर्ज से किसी कर्मचारी का, आशा, उषा बहनों का, आउटसोर्स कर्मचारियों का पटवारियों का, किसी का भला नहीं हो रहा है। यदि भला हो रहा है तो चंद ठेकेदारों और भाजपा नेताओं का। उन्होंने कहा कि आज यह बात हम सबको समझना है कि हमारा प्रदेश कहां घसीटा जा रहा है। मुख्यमंत्री घोषणाओं पर घोषणाएं करते जा रहे हैं, चुनाव सर पर है जो चाहे वह, सब कुछ बोल दो। लेकिन आप सबको भी जागरूक बनना पड़ेगा और आम जनता को भी जागरूक करना पड़ेगा। कमलनाथ ने यह भी कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि मध्य प्रदेश की जनता सच्चाई का साथ देगी, कांग्रेस का साथ देगी।

9/9/2023221
चयनित पटवारियों पर पुलिस ने चलाए लात-घूंसे
भोपाल

चयनित पटवारियों पर पुलिस ने चलाए लात-घूंसे

पटवारी परीक्षा पास अभ्यर्थी नियुक्ति की मांग को लेकर रविवार को भोपाल के नीलम पार्क में धरने पर बैठे थे (patwari appointment)। हजारों की संख्या में चयनित पटवारी सुबह दब बजे रैली के रुप में आगे बढ़ रहे थे जिसके कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई (patwari protest)। इसके बाद पार्क पहुंच कर सभी धरने पर बैठ गए। भारी भीड़ को देख पुलिस धरना स्थल पर पहुंच और उन्हे जबरन हटाने का प्रयास करने लगी। पुलिस प्रशासन का कहना था की धरने की अनुमति नहीं थी। इस दौरान कई महिला और पुरुष पुलिसकर्मी अभ्यर्थियों से उलझ गए। जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस उन्हे गिरफ्तार कर गाड़ी में भरने ले गई और रेलवे स्टेशन ले जा कर छोड़ दिया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को चोट भी लगी। इसके बाद सभी अभ्यर्थी रेलवे स्टेशन में धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगाते हुए नियुक्ति की मांग करने लगे। यहां पर अभ्यर्थियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता करते हुए उन पर लात-घूंसे चलाए हैं। गौरतलब है कि ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 पटवारी भर्ती परीक्षा में चयनित 8,600 पटवारियों की नियुक्ति भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद रोक दी गई थी। लिहाजा अब न्याय की गुहारे लगाने के लिए अभ्यर्थी लगातार एक मंत्री से दूसरे मंत्री,सीएम हाउस सभी जगहों पर जा रहे हैं लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं मिल रहा है।

3/9/2023263
नियुक्ति की मांग के लिए चयनित पटवारियों का शांतिपूर्ण अनिश्चित कालीन धरना
भोपाल

नियुक्ति की मांग के लिए चयनित पटवारियों का शांतिपूर्ण अनिश्चित कालीन धरना

पटवारी भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी नियुक्ति की मांग दोबारा से उठाई है (patwari exam)। अभ्यर्थी प्रदेश के अलग-अलग जिलों से करीब तीन हजार की संख्या में भोपाल पहुंच चुके हैं। गौरतलब है कि ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 पटवारी भर्ती परीक्षा में चयनित 8,600 पटवारियों की नियुक्ति भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद रोक दी गई थी। इन अभ्यार्थियों का कहना है कि उन्होने सालों तक मेहनत कर पढ़ाई की और उसके बल पर वो पास हुए हैं। जब नियुक्ति की बात आई तो भ्रष्टाचार का आरोप लगा कर उनकी नियुक्ति पर रोक लगा दी गई। सभी अभ्यार्थियों ने अपनी नियुक्ति को लेकर सरकार और संगठन के बार-बार दरवाजे खटखटाए लेकिन किसी भी नेता का दिल नहीं पसीजा। सीएम हाउस (Shivraj Singh Chouhan) भी सभी अभ्यार्थी पहुंचे सीएम से मिलने का प्रयास किया लेकिन उनकी मुलाकात सीएम से नहीं हो पाई। अगले महीने चुनाव आचार संहिता लगने वाली है अब इन चयनित पटवारियों को डर सता रहा है कि सितंबर के महीने में उन्हे नियुक्ति पत्र नहीं सौंपे गए तो उनका भविष्य अंधकार में चला जाएगा। धैर्य खो रहे इन चयनित पटवारियों ने एकबार फिर राजधानी कि ओर रुख किया है। प्रदेश भर से आए अभ्यार्थियों ने शाहजहानी पार्क में शांतिपूर्ण तरीके से अनिश्चितकालीन प्रदर्श शुरु कर दिया है। प्रदर्शन के लिए इन अभ्यार्थियों ने प्रशासन से अनुमति भी मांगी थी लेकिन उन्हे अनुमति नहीं दी गई। लेकिन भोपाल में बड़ी संख्या में अभ्यार्थी पहुंच गए तो इन्होने प्रदर्शन शुरु कर दिया है और मुख्यमंत्री से उनकी एक ही मांग है कि उन्हे नियुक्त पत्र दिया जाए।

3/9/2023215
सीएम को राखी भेज चयनित पटवारियों ने नियुक्ती की लगाई गुहार
भोपाल

सीएम को राखी भेज चयनित पटवारियों ने नियुक्ती की लगाई गुहार

पटवारी चयन परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद चयनित पटवारियों (Patwari Result) की नियुक्ति पर राज्य सरकार ने रोक लगा दी थी। चयनित पटवारियों का आरोप है कि उन्हे राजनीति की भेंट चढ़ाया जा रहा है। इस बीच चयनित पटवारियों ने हर दरवाजे पर गुहार लगाई,सीएम हाउस की बात हो अथवा भोपाल के नीलम पार्क में विरोध प्रदर्शन सबकुछ किया लेकिन राज्य सरकार का दिल नहीं पसीजा। सालों से मेहनत कर रहे चयनित पटवारियों ने जब किसी तरह से परीक्षा उत्तीर्ण की तो उनकी नियुक्ति पर रोक लगा दी गई। अब चयनित पटवारी दर-दर भटकने को मजबूर हैं। सभी तरह के उपाय करने के बाद अब चयनित पटवारियों ने सीएम (Shivraj Singh Chouhan) तक अपनी बात पहुंचाने के अलग-अलग रास्ते तैयार किए हैं। चयनित पटावरियों ने ट्विटर पर पोस्ट डाल कर मामा से नियुक्ति की गुहार लगाई थी और अब उन्ही चयनित पटवारियों ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों से सीएम शिवराज को राखी भेज कर उन्हे नियुक्ति देने की मांग उठाई है। सभी चयनित पटवारी शांति तरीके से मर्यादाओं में रह कर अपना विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं और अपनी बात सीएम शिवराज सिंह तक पहुंचाने का भी प्रयास कर रहे हैं। लेकिन इतनी मेहनत के बाद भी अब तक सरकार का दिल नहीं पसीजा है। चयनित पटवारी इस बात को लेकर भी परेशान हैं कि कभी भी चुनाव आचार सहिंता लग जाएगी जिसके बाद उनकी नियुक्ति अधर में लटक जाएगी। अगली सरकार किसकी बनेगी पटवारी इस बात को लेकर भी संशय में हैं और यही कारण है कि चयनित पटवारी अपनी बात सीएम तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं और अब उन्होने सीएम शिवराज को रक्षा सूत्र भेज कर भांजे होने का फर्ज निभा दिया है अब देखना यह दिलचश्प होगा कि मामा को भांजों की याद कब तक आती है।

18/8/2023681