Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
Topic & Tag Archive

#patwariscam

Total published stories tagged under #patwariscam: 3

ADVERTISEMENT
चयनित पटवारियों का अनूठा डिजिटल प्रदर्शन,सोशल मीडिया पर भगवान श्री गणेश के साथ फोटो डालकर नियुक्ति के लिए कर रहे है प्रार्थना
भोपाल

चयनित पटवारियों का अनूठा डिजिटल प्रदर्शन,सोशल मीडिया पर भगवान श्री गणेश के साथ फोटो डालकर नियुक्ति के लिए कर रहे है प्रार्थना

नियुक्ति मांग के लिए चयनित पटवारी (selected patwaris) लगातार अलग-अलग तरह से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) मनाते हुए चयनित पटवारियों ने अनोखा प्रदर्शन किया (patwari news)। चयनित पटवारियों ने गणेश चतुर्थी के अगले दिन सोशल मीडिया पर डिजिटल प्रदर्शन किया जिसके तहत X (पहले ट्विटर) पर इस हैशटैग (#bappa_niyukti_dilado और #mamaji_mppatwari_niyuktido) के साथ फोटो डाले गए। फोटो में भगवान श्री गणेश जी से चयनित पटवारी अपनी नियुक्ति के लिए प्रार्थना करते नजर आये. #mama आपको बता दें कि इसके पहले भी चयनित पटवारी अपनी नियुक्ति के लिए डिजिटल प्रोटेस्ट कर चुके है (patwari protest) । 10 सितंबर के डिजिटल प्रोटेस्ट में चयनित पटवारियों ने कटोरा और किताब के साथ फोटो डाली थी। इस डिजिटल प्रोटेस्ट की कॉल युवा हल्ला बोल की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष अरुणोदय सिंह परमार (Arunoday Singh Parmar) ने दी थी 15 सितंबर को युवा हल्ला बोल के डिजिटल मंच पर चयनित पटवारियों ने महापंचायत भी बुलाई थी। इस महापंचायत में चयनित पटवारियों ने प्रस्ताव पेश करते हुए 19 सितंबर तक का अल्टीमेटम शिवराज सरकार (MP government) को दिया था। इस प्रस्ताव को महापंचायत का नेतृत्व कर रहे अरुणोदय सिंह परमार ने स्वीकृति प्रदान की थी। युवा हल्ला बोल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम ने हजारों चयनित पटवारियों को सम्बोधित किया था। आज के डिजिटल प्रदर्शन जिसमे चयनित पटवारी भगवान श्री गणेश के साथ फोटो डाल रहे हैं उसपर चर्चा करते हुए युवा हल्ला बोल की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष अरुणोदय सिंह परमार ने कहा की मध्यप्रदेश के चयनित पटवारी लम्बे समय से अपनी नियुक्ति की राह देख रहे हैं लेकिन उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिला है। हम लगातार उनकी आवाज उठा रहे हैं लेकिन शिवराज सरकार (Shivraj government) ने अभी तक उनकी नियुक्ति की दिशा में कोई भी कदम नहीं उठाया है। मध्यप्रदेश के 8000 से ज्यादा परिवारों का भविष्य अंधकार में है। चयनित पटवारियों का अनोखा प्रदर्शन सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। चयनित पटवारियों का कहना है कि ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 और पटवारी भर्ती परीक्षा की नियम पुस्तिका के बिंदु 13(3) के अनुसार परिणाम के प्रकाशन से लेकर 90 दिनों की अवधि में नियुक्ति देने के प्रावधान पर विचार करते हुए सितंबर माह में नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण की जाए।

20/9/2023571
नियुक्ति की मांग के लिए चयनित पटवारी करेंगे सीएम हाउस का घेराव फिर आमरण अंशन
भोपाल

नियुक्ति की मांग के लिए चयनित पटवारी करेंगे सीएम हाउस का घेराव फिर आमरण अंशन

नियुक्ति की मांग कर रहे चयनित पटवारियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम ने चयनित पटवारी अभ्यर्थियों से कहा है कि डरना मत और थकना मत आपको आपके हक की लड़ाई में कोई नहीं हरा सकता। यह बात डिजिटल महापंचायत के दौरान कही गई। महापंचायत का नेतृत्व कर रहे अरुणोदय सिंह परमार ने शिवराज सरकार (Shivraj Government) को चेतावनी देते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि मध्यप्रदेश के चयनित पटवारियों ( mp selected patwaris) की नियुक्ति पर 19 सितंबर तक सरकार फैसला ले नहीं तो हजारों चयनित अभ्यर्थियों के साथ CM हाउस का घेराव किया जाएगा।गौरतलब है कि 15 सितंबर को मध्यप्रदेश के चयनित पटवारियों ने युवा हल्ला बोल के फेसबुक पेज पर हजारों की तादात में फेसबुक लाईव के माध्यम से जुड़ कर महापंचायत की। जिसमें चयनित पटवारियों ने प्रस्ताव पेश किया की मध्यप्रदेश सरकार 19 सितंबर तक चयनित पटवारियों की नियुक्ति के लिए निर्णायक कदम उठाए और 3 सितम्बर के आंदोलन में दर्ज हुए मुकदमे वापस ले (MP Patwari)। यदि 19 सितंबर तक चयनित पटवारियों की मांगों को लेकर सरकार द्वारा कोई निर्णायक कदम नहीं उठाया जाता है तो सभी चयनित पटवारी भोपाल में एकत्रित होकर आमरण अनशन करेंगे। इसी के साथ कई चयनित पटवारियों ने अपनी दर्द भरी दास्तां इस महापंचायत (patwari mahapanchayat) में रखी और सरकार से उन्हें नियुक्ति देने की गुहार लगाई। सभी चयनित पटवारियों का कहना है कि उन्होंने पूरी ईमानदारी से परीक्षा पास (patwari exam)की है। सरकार चाहे तो शपथ पत्र लेले लेकिन हमारी नियुक्ति रोक के हमारे भविष्य से ना खेले। इस महापंचायत को युवा हल्ला बोल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत देश में आज हर भर्ती का भरता बना दिया जाता है। मध्यप्रदेश के चयनित पटवारियों से अनुपम ने कहा कि अन्याय के खिलाफ लड़ाई में या तो व्यक्ति डर जाता है, या थक जाता है या जीत जाता है। आप डरना मत और थकना मत, अगर आप डरे नहीं और थके नहीं तो अपने हक की लड़ाई जरूर जीतेंगे। युवा हल्ला बोल देश के हर युवा के हक की लड़ाई लड़ रहा है हम आपकी लड़ाई में भी आपके साथ पूरी ताकत से खड़े हैं। डिजिटल महापंचायत के दौरान चयनित पटवारियों ने कहा कि ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 और पटवारी भर्ती परीक्षा की नियम पुस्तिका के बिंदु 13(3) के अनुसार परिणाम के प्रकाशन से लेकर 90 दिनों की अवधि में नियुक्ति देने के प्रावधान पर विचार करते हुए सितंबर माह में नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण की जाए।

15/9/2023557
सीएम को राखी भेज चयनित पटवारियों ने नियुक्ती की लगाई गुहार
भोपाल

सीएम को राखी भेज चयनित पटवारियों ने नियुक्ती की लगाई गुहार

पटवारी चयन परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद चयनित पटवारियों (Patwari Result) की नियुक्ति पर राज्य सरकार ने रोक लगा दी थी। चयनित पटवारियों का आरोप है कि उन्हे राजनीति की भेंट चढ़ाया जा रहा है। इस बीच चयनित पटवारियों ने हर दरवाजे पर गुहार लगाई,सीएम हाउस की बात हो अथवा भोपाल के नीलम पार्क में विरोध प्रदर्शन सबकुछ किया लेकिन राज्य सरकार का दिल नहीं पसीजा। सालों से मेहनत कर रहे चयनित पटवारियों ने जब किसी तरह से परीक्षा उत्तीर्ण की तो उनकी नियुक्ति पर रोक लगा दी गई। अब चयनित पटवारी दर-दर भटकने को मजबूर हैं। सभी तरह के उपाय करने के बाद अब चयनित पटवारियों ने सीएम (Shivraj Singh Chouhan) तक अपनी बात पहुंचाने के अलग-अलग रास्ते तैयार किए हैं। चयनित पटावरियों ने ट्विटर पर पोस्ट डाल कर मामा से नियुक्ति की गुहार लगाई थी और अब उन्ही चयनित पटवारियों ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों से सीएम शिवराज को राखी भेज कर उन्हे नियुक्ति देने की मांग उठाई है। सभी चयनित पटवारी शांति तरीके से मर्यादाओं में रह कर अपना विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं और अपनी बात सीएम शिवराज सिंह तक पहुंचाने का भी प्रयास कर रहे हैं। लेकिन इतनी मेहनत के बाद भी अब तक सरकार का दिल नहीं पसीजा है। चयनित पटवारी इस बात को लेकर भी परेशान हैं कि कभी भी चुनाव आचार सहिंता लग जाएगी जिसके बाद उनकी नियुक्ति अधर में लटक जाएगी। अगली सरकार किसकी बनेगी पटवारी इस बात को लेकर भी संशय में हैं और यही कारण है कि चयनित पटवारी अपनी बात सीएम तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं और अब उन्होने सीएम शिवराज को रक्षा सूत्र भेज कर भांजे होने का फर्ज निभा दिया है अब देखना यह दिलचश्प होगा कि मामा को भांजों की याद कब तक आती है।

18/8/2023680