Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
Topic & Tag Archive

#pran pratishtha

Total published stories tagged under #pran pratishtha: 6

ADVERTISEMENT
भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को राहुल गांधी ने बताया 'नाच गाना' सीएम यादव ने कहा मांफी मांगें राहुल
मध्य प्रदेश

भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को राहुल गांधी ने बताया 'नाच गाना' सीएम यादव ने कहा मांफी मांगें राहुल

28/9/202498
राम मन्दिर से जुड़े कारसेवक से मिलने के बाद बीजेपी प्रदेश ने ब्यक्त किया उद्गार
भोपाल

राम मन्दिर से जुड़े कारसेवक से मिलने के बाद बीजेपी प्रदेश ने ब्यक्त किया उद्गार

कार सेवकों और उनके परिजनों से मुलाकात के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (vd sharma) ने कहा कि मेरा सौभाग्य हैं कि आज रामलला की कार सेवा में गए अचल सिंह से मिल रहा हूं 1992 में कलंक के उस ढांचे को मिटाने में इनका योगदान रहा हैं। आज अचल सिंह का मन गदगद हैं कि रामलला  मंदिर में विराजेंगे (ram mandir pranpratishtha)।कारसेवकों ने कहा था कि रामलला हम आएंगे मंदिर वही बनायेंगे आज मंदिर वही बना हैं । कारसेवकों का वह संकल्प कल प्रधानमंत्री द्वारा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूरा होने जा रहा हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हम अंचल सिंह जी का संम्मान करने यहां आये हैं। आज उनका संकल्प पूरा हो रहा हैं। अंचल सिंह जी विवादित ढांचे पर चढ़े और वहां से गिरे। अब अंचल सिंह जी चल फिर नही सकते हैं। बीजेपी उन्हें रामलला के दर्शन करवाने ले जाएगी और भी कर सेवकों को बीजेपी रामलला के दर्शन करवाने ले जाएगी अयोध्या।

22/1/202497
'बड़ी अभागी है कांग्रेस' मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस को क्यों बताया अभागा
भोपाल

'बड़ी अभागी है कांग्रेस' मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस को क्यों बताया अभागा

भगवान राम 22 जनवरी को राम मंदिर के गर्भगृह (ram mandir pran pratishtha) में स्थापित होने जा रहे हैं। उससे पहले भक्ति के रस में देश सराबोर है तो सियासत भी पूरे शबाब पर है। राम मंदिर के लिए देश भर में निमंत्रण भेजे जा रहे हैं और उसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी को भी निमंत्रण भेजा गया था। लेकिन कांग्रेस ने इस कार्यक्रम में जाने के न्योते को ये कह कर अस्विकार कर दिया कि भाजपा ने इस पूरे कार्यक्रम को राजनीतिक बना दिया है। हांलाकि कांग्रेस आलाकमान के इस फैसले पर कांग्रेस कई अलग-अलग धड़ों में बंट गई है। कांग्रेस आला कमान ने एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए ऐसा किया है। लेकिन कांग्रेस पार्टी के इस फैसले पर भारतीय जनता पार्टी का कोई भी नेता तंज कसने से पीछे नहीं हो रहा है। इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (mohan yadav) ने भी जमकर चुटकी ली है। मोहन यादव ने कहा कि 'कांग्रेस बड़ी अभागी है' क्योंकि भगवान राम के मंदिर और भगवान राम का सभी को इंतजार था और अब जब राम मंदिर बन रहा है और भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है तो उसमें करीब- करीब सभी शामिल हो रहे हैं लेकिन कांग्रेस आला कमान की तरफ से न्योता अस्विकार होने के बाद कांग्रेस के नेता खुद को तो ठगा सा महसूस कर ही रहे हैं लेकिन भाजपा के नेताओं को तंज कसने का अच्छा मौका भी मिल गया है।

19/1/202484
बीजेपी करेगी डबल अटैक,कांग्रेस को चारों खाने चित्त करने के लिए बीजेपी का मास्टर प्लान तैयार
देश-विदेश

बीजेपी करेगी डबल अटैक,कांग्रेस को चारों खाने चित्त करने के लिए बीजेपी का मास्टर प्लान तैयार

जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी ने देश की जनता को भगवान राम की भक्ति में लीन कर रखा (ram mandir ayodhya) है वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने डबल अटैक की रणनीति तैयार कर कांग्रेस सहित उसके सहयोगी दलों को चारों खाने चित्त करने की रणनीति को भी अमली जामा पहनाने का काम तेज कर दिया है। दरअसल जिस दिन कांग्रेस पार्टी ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए इंकार कर दिया उसी दिन भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सहित उसके सहयोगी दलों को चारों खाने चित्त करने की रणनीति पर काम करना शुरु कर दिया था। कांग्रेस के नेता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा (ram mandir pran pratishtha) में शामिल नहीं होने के अलग-अलग कारण बता रहे हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी को धर्म विरोधी साबित कर दिया है। देश की जनता भगवान राम के प्रति काफी भावुक है और इसमें भी कोई शक नहीं है कि भगवान राम के मंदिर को लेकर देश की कई पीढ़ियां गुजर गई लेकिन उनको भगवान राम का मंदिर नसीब नहीं हुआ और अब मोदी के राज में जब राम मंदिर बन रहा है तो उसका लाभ भारतीय जनता पार्टी जरुर उठाएगी। और यही कारण है कि ठीक चुनाव के पहले भगवान राम को गर्भगृह में स्थापित कर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने का ऐलान करने जा रही है। माना यह भी जा रहा है कि आयोध्या में भगवान राम की स्थापना होते ही भारतीय जनता पार्टी चुनावी बिगुल भी बजाने जा रही है। मतलब साफ है कि कांग्रेस पार्टी (congress on ram mandir) को राम से दूरी बनाने काफी मुस्किल बनने वाला है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी अपने इस डबल अटैक रणनीति से एकबार फिर अपनी सरकार का रास्ता प्रशस्त करने की ओर तेजी से बढ़ रही है। कांग्रेस ने अन्य राजनीतिक दलों के साथ इंडी गठबंधन बनाया है जिसको अकेले भगवान राम के नाम पर भारतीय जनता पार्टी खत्म करने के फॉर्मूले की ओर बढ़ चुकी है।

17/1/2024164
500 के नोंट पर छपेगी भगवान राम की तस्वीर,डिजाइन किए जा रहे तैयार
देश-विदेश

500 के नोंट पर छपेगी भगवान राम की तस्वीर,डिजाइन किए जा रहे तैयार

शास्त्रों के अनुसार भगवान राम (lord ram) को नारायण का अवतार माना जाता है और उनकी पत्नी हैं लक्ष्मी। इस बात में कोई शक नहीं कि भगवान राम देश के हर नागरिक के रोम-रोम में बसते हैं। देश की संस्कृति ही भगवान राम (ram mandir ayodhya)के नाम पर पहचानी जाती है। कोई भी काम होता है तो उसमें भगवान गणेश के बाद भगवान राम का ही नाम लिया जाता है। और इस वक्त जिस प्रकार से पूरा देश राम मय है हर तरफ से सिर्फ और सिर्फ भगवान राम और उनके मंदिर की बात हो रही है उससे देश की भाजपा सरकार भी लाभ लेना चाहती है (ram mandir pratishtha)। जिस प्रकार से मोदी सरकार में राम मंदिर के लिए ऐतिहासिक फैसला हुआ और फिर पीएम मोदी ने राम मंदिर की आधारशिला रखी और फिर मंदिर को बनाने के लिए तेजी से काम शुरु हुआ उसी का फल है कि आज पूरे देश में सोते जागते लोग सिर्फ राम और राम मंदिर की बात कर रहे हैं। अब इस बात की भी खबर मिल रही है कि आने वाले समय में 500 रुपये के नोट में भगवान राम की तस्वीर अंकित हो सकती है। अभी तक 500 के नोट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर हुआ करती है लेकिन अब जो नए नोट आएंगे उसमें भगवान श्रीराम की तस्वीर को भी अंकित करने पर विचार चल रहा है। और आखिर ऐसा हो भी क्यों न। यह सनातनियों का देश है जिस देश में नोट को लक्ष्मी का दर्जा दिया जाता है उसी देश में नोट पर लक्ष्मी पति की तस्वीर लगना कोई आश्चर्य की बात नहीं है लिहाजा नोट में भगवान श्रीराम की किस प्रकार की तस्वीर होगी उसको लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक नोट के डिजाइन तैयार कर लिए गए हैं अभी सरकार की मंजूरी मिलना बांकी है जैसे ही सरकार की मंजूरी मिलेगी 500 के नोट में भगवान श्रीराम की तस्वीर को अंकित किया जाएगा। माना यह भी जा रहा है कि अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की जो प्रतिमा स्थापित की जाएगी उसी तस्वीर को नोट पर स्थान दिया जा सकता है।

16/1/2024320
राम वन गमन पथ की 'तारीख हम बताएंगे'
भोपाल

राम वन गमन पथ की 'तारीख हम बताएंगे'

इस वक्त पूरा देश और प्रदेश राम मय है। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम गर्भगृह में स्थापित होने जा रहे हैं (ram mandir pran pratishtha)। और ऐसी स्थिति में अब बात हो रही है कि भाजपा ने राम वन गमन पथ (ram van gaman path) की बात कही थी तो वो कब पूरी होगी। गौरतलब है कि वनवास के दौरान भगवान रामने सबसे ज्यादा मप्र के चित्रकूट में ही समय बिताया था। इस दौरान वो मध्यप्रदेश के अनेकों अनेक क्षेत्रों से गुजरे थे। अब सभी की मांग है कि जब भखवान राम का मंदिर अपने आखिरी दौर में हैं और भगवान राम भी स्थापित होने था रहे हैं तो सरकार को राम वन गमन पथ की तारीख का भी ऐलान कर देना चाहिए। भाजपा के सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव से पहले मोहन सरकार प्रदेश में राम वन गमन पथ बनाने की तारीख का ऐलान कर सकती है। तारीख बताने के लिए पहले से ही योजना तैयार की जा रही है। गौरतलब है कि तत्कालीन शिवराज सरकार में राम वन गमन पथ बनाने का ऐलान किया गया था लेकिन उस काम को आज तक अंजाम नहीं दिया गया है। जबकि तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ में पहले ही राम वन गमन पथ का निर्माण करा दिया था इसलिए मोहन सरकार पर भी अब काफी दबाव है। यानि अब तस्वीर साफ होती नजर आ रही है कि प्रदेश की मोहन सरकार जल्द ही राम पथ गमन का ऐलान करने वाली है।

16/1/2024105