Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
Topic & Tag Archive

#ranbir kapoor

Total published stories tagged under #ranbir kapoor: 4

ADVERTISEMENT
आलिया को अपनी बेटी के लिए सताता है यह डर
सिनेमा

आलिया को अपनी बेटी के लिए सताता है यह डर

न्यू मॉम आलिया भट्ट (alia bhatt) इन दिनों क्लॉउड नाइन पर हैं. हो भी क्यों ना मैडम पर्सनल और प्रोफेशनल दोनो लाइफ में सफलता को एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ने 6 नवंबर को अपने पहली बच्चे (baby girl) का वेलकम किया था. जिसके चलते अलिया का सारा ध्यान अपनी बेटी पर हैं. आलिया और रणबीर दोनों ही अपनी बच्ची का खास ध्यान रख रहे हैं. अपने मदरहुड प्लान के बारे में बात करते हुए, आलिया ने कहा था कि वह अपने बच्चे को लोगों की नज़रों में लाने को लेकर थोड़ा टेंशन में हैं और यह एक ऐसी चिंता है जिसे वह अक्सर दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करती हैं. हालांकि ‘एट द एंड ऑफ द डे’ उन्होंने इस रास्ते पर चलना चुना है और मदरहुड के टर्म में फ्यूचर कैसे सामने आएगा, इस पर उन्होंने कोई आइडिया फिक्स नहीं किया है.

24/12/2023517
बंपर ओपनिंग के बाद फिल्म 'एनिमल' को बड़ा झटका
सिनेमा

बंपर ओपनिंग के बाद फिल्म 'एनिमल' को बड़ा झटका

संदीप रेड्डी वांगा (sandeep reddy vanga) के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' (animal) ने रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मूवी का ओपनिंग डे कलेक्शन धुआंधार रहा है। 'एनिमल' ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये की कमाई की है। रणबीर कपूर (ranbir kapoor) अभिनीत इस मूवी को देखने के बाद से लोग सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं, पब्लिक रिव्यू में भी इसे ब्लॉकबस्टर बताया जा चुका है। फिल्म के लिए जनता का क्रेज इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ देखने को मिल रहा है। हालांकि, अब इसके निर्माताओं के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। फिल्म रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हो गई है। रणबीर कपूर वर्तमान में संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' में विजय के किरदार के लिए मिल रही जबरदस्त सराहना और प्रशंसा का आनंद ले रहे हैं। फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है, और कई रिकॉर्ड तोड़ने की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। मूवी ने भारत में 61 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली है। फिल्म को आलोचकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन दर्शकों के बीच यह जानने की एक खास तरह की उत्सुकता है कि फिल्म में वास्तव में क्या है। 'एनिमल' के ब्लॉकबस्टर होने का सबूत इसके ओपनिंग डे कलेक्शन से साफ मिल रहा है। मूवी सिनेमाघरों में छाई हुई है, लेकिन इसी बीच इसके निर्माताओं के लिए निराश करने वाली खबर सामने आई है। फिलहाल यह फिल्म विभिन्न वेबसाइटों, टेलीग्राम चैनलों पर उपलब्ध है, और नियमित फॉरवर्ड की तरह व्हाट्सएप पर भी साझा की जा रही है। फिल्म के ऑनलाइन वायरल होने का सिलसिला तेजी से आगे बढ़ रहा है। इतना ही नहीं 1 दिसंबर की दूसरी रिलीज, विक्की कौशल और मेघना गुलजार की 'सैम बहादुर' भी ऑनलाइन लीक हो गई है। 'सैम बहादुर' रिलीज के 6 घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई थी। जहां तक बॉक्स ऑफिस रिटर्न की बात है, तो 'एनिमल' की लीक से फिल्म को कितना नुकसान होगा यह तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल, वीकएंड पर 'एनिमल' के कलेक्शन में कई गुना बढ़ोतरी की उम्मीद है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं।

2/12/2023277
पहले ही दिन एनिमल ने तोड़ डाला टाइगर 3 का रिकॉर्ड,करोड़ों में हो रही कमाई
सिनेमा

पहले ही दिन एनिमल ने तोड़ डाला टाइगर 3 का रिकॉर्ड,करोड़ों में हो रही कमाई

एनिमल इंडिया से पहले अमेरिका में रिलीज हो चुकी है (animal world wide release)। इस फिल्म का क्रेज पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। अमेरिका में रणबीर कपूर (ranbir kapoor) और बॉबी देओल (bobby deol) की इस फिल्म का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। एनिमल (animal) ने अपने पहले शो में ही शानदार कमाई कर ली है. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका में एनिमल के 1154 शोज हैं। जिसमें अब तक फिल्म ने 5.40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने अपने पहले शो में एक मिलियन से ज्यादा की कमाई कर ली है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार एनिमल ने एक दिन की कमाई से अमेरिका में सलमान खान की टाइगर 3 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. भाईजान की फिल्म ने एक दिन में 1.70 लाख रुपये की कमाई की थी. जबकि एनिमल की कमाई 5.40 करोड़ रुपये है. वहीं इंडिया में एनिमल की एडवांस बुकिंग की बात करें तो एनिमल रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बनने वाली है. अब तक फिल्म के साढ़े सात लाख टिकट बिक चुकी हैं. अभी पूरा दिन बाकी है। ऐसे में बताया जा रहा है कि एक दिन पहले भी एनिमल की एडवांस बुकिंग शानदार दिखने वाली है। ऐसे में बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर की फिल्म 35 से 45 करोड़ रुपये तक की ओपनिंग कर सकती हैं. हालांकि यह अभी अनुमानित आंकड़े हैं. सही आंकड़े फिल्म की रिलीज के अगले दिन आएंगे। आपको बता दें कि सेंसर बोर्ड की ओर से एनिमल को 'A' सर्टिफिकेट मिला है. एनिमल का निर्देशन अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। रणबीर कपूर का एनिमल से जुड़ा लुक जब वायरल हुआ था तो उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. एनिमल के साथ विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है।

1/12/2023211
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म  'एनिमल' बनाएगी रिकार्ड,जानिए कब होगी रिलीज
सिनेमा

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' बनाएगी रिकार्ड,जानिए कब होगी रिलीज

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर ‘एनिमल’ साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म है (animal). कबीर सिंह फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (sandeep reddy vanga) की अपकमिगं डायरेक्शनल ‘एनिमल’ को लेकर काफी बज भी है. फिल्म के तमाम पोस्टर और टीजर ने इसे लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट बढाई हुई है और अब इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. गौरतलह है कि 'एनिमल’ 225 करोड़ जैसे बड़े बजट में बनी फिल्म है ऐसे में इसे बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छापने होंगे. वहीं खुद को क्रिटिक्स बताने वाले केआरके उर्फ कमाल आर खान ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में दावा किया है कि रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ को हिट होने के लिए कितने करोड़ रुपये कमाने होंगे? 'एनिमल' का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना ने अहम रोल प्ले किया है. इसे कबीर सिंह और अर्जुन रेड्डी जैसी ब्लॉबस्टर फिल्म बना चुके संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है. वहीं एनिमल में रणबीर कपूर के खूंखार लुक के काफी चर्चे हो रहे हैं. इसी के साथ इस फिल्म की ट्रेलर भी आज रिलीज किया गया है जो काफी धांसू है. ट्रेलर को देख ये साबित हो रहा है कि फिल्म रिलीज के पहले दिन कईं रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. हालांकि ये देखने वाली बात होगी कि 'एनिमल' 'टिकट खिड़की पर कैसा परफॉर्म करती है. फिलहाल ये फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

25/11/2023399