Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
Topic & Tag Archive

#shivraj singh chouhan

Total published stories tagged under #shivraj singh chouhan: 76

ADVERTISEMENT
बीजेपी में प्रदेश अध्यक्ष के लिए चहेते नेताओं के नाम आगे बढ़ा रहे बड़े नेता,भूपेन्द्र सिंह भी दौड़ में शामिल
मध्य प्रदेश

बीजेपी में प्रदेश अध्यक्ष के लिए चहेते नेताओं के नाम आगे बढ़ा रहे बड़े नेता,भूपेन्द्र सिंह भी दौड़ में शामिल

3/12/2024339
मध्यप्रदेश उपचुनाव को लेकर दावेदार सक्रिय,बुधनी सीट पर एक महिला सहित पांच उम्मीदवारों के नाम शामिल
मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश उपचुनाव को लेकर दावेदार सक्रिय,बुधनी सीट पर एक महिला सहित पांच उम्मीदवारों के नाम शामिल

17/10/2024231
संविदा कर्मियों के सब्र का इम्तिहान ले रही प्रदेश की मोहन सरकार,खुद को ठगा सा महसूस कर रहे प्रदेश के संविदा कर्मी,बड़े आंदोलन की हो रही तैयारी
मध्य प्रदेश

संविदा कर्मियों के सब्र का इम्तिहान ले रही प्रदेश की मोहन सरकार,खुद को ठगा सा महसूस कर रहे प्रदेश के संविदा कर्मी,बड़े आंदोलन की हो रही तैयारी

9/9/2024467
कांग्रेस के 60 विधायकों की टोलियां बुधनी और विजयपुर विधानसभा में संभालेंगी बूथ प्रबंधन का काम,हर बूथ में कार्यकर्ताओं का होगा चयन
मध्य प्रदेश

कांग्रेस के 60 विधायकों की टोलियां बुधनी और विजयपुर विधानसभा में संभालेंगी बूथ प्रबंधन का काम,हर बूथ में कार्यकर्ताओं का होगा चयन

29/8/2024233
एमपी की सियासत का टाइगर कौन? शिवराज,सिंधिया और अब केपी यादव ने खुद को कहा टाइगर,क्या हैं इसके मायने
मध्य प्रदेश

एमपी की सियासत का टाइगर कौन? शिवराज,सिंधिया और अब केपी यादव ने खुद को कहा टाइगर,क्या हैं इसके मायने

29/8/2024210
शिवराज की ‘जमीन’ पर पटवारी ने तैयार किया जीत का नक्शा,बुंदनी में टिफिन डिप्लोमैसी से मंडल- सेक्टर के कार्यकर्ताओं को साधने का किया प्रयास
मध्य प्रदेश

शिवराज की ‘जमीन’ पर पटवारी ने तैयार किया जीत का नक्शा,बुंदनी में टिफिन डिप्लोमैसी से मंडल- सेक्टर के कार्यकर्ताओं को साधने का किया प्रयास

25/8/2024299
शिवराज के रास्ते पर मोदी,देश की जनता से किया आह्वान सभी अपनी मां के नाम पर लगाएं एक पेड़
देश-विदेश

शिवराज के रास्ते पर मोदी,देश की जनता से किया आह्वान सभी अपनी मां के नाम पर लगाएं एक पेड़

7/6/2024396
जब पूर्व और वर्तमान सीएम ने खिलाई एक दूसरे को मिठाई,और दोनों की नजरों ने एक दूसरे से किए कई सवाल
मध्य प्रदेश

जब पूर्व और वर्तमान सीएम ने खिलाई एक दूसरे को मिठाई,और दोनों की नजरों ने एक दूसरे से किए कई सवाल

5/6/2024208
कल दो पूर्व सीएम की किस्मत ईवीएम में होगी कैद,कौन रचेगा इतिहास,कौन होगा नाकाम
भोपाल

कल दो पूर्व सीएम की किस्मत ईवीएम में होगी कैद,कौन रचेगा इतिहास,कौन होगा नाकाम

6/5/2024252
...और कितना टूटेगी कांग्रेस,क्या कर रहे हैं पीसीसी चीफ पटवारी,फिर सैकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी में हुए शामिल
भोपाल

...और कितना टूटेगी कांग्रेस,क्या कर रहे हैं पीसीसी चीफ पटवारी,फिर सैकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी में हुए शामिल

कांग्रेस पार्टी में लगातार पलायन का दौर जारी है। शुक्रवार को पूर्व विधायक पारुल साहू (parul sahu) सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया। ज्वाइनिंग कमेटी के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) मुख्यमंत्री मोहन यादव (mohan yadav) और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan) की उपस्थिति में सैकड़ों कांग्रेसियों ने अपने हाथ में फूल थाम लिया। ज्वाइन करने वाले नेताओं में सागर जिले की सुरखी से पूर्व विधायक पारुल साहू,अमित सक्सेना जिला पंचायत उपाध्यक्ष छिंदवाड़ा,शेर सिंह यादव प्रदेश महामंत्री कांग्रेस,डॉक्टर प्रतिमा राजगोपाल,पूर्व पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, प्रशासन अकादमी,शाहिद खान, पूर्व अध्यक्ष, शासकीय महाविद्यालय, छिंदवाड़ा सहित छिंदवाड़ा और विदिशा,रायसेन बेगमगंज के सैकडों कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। गौरतलब है कि जिस दिन से जीतू पटवारी को मप्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है उसी दिन से कांग्रेस पार्टी में लगातार पलायन का दौर जारी है जो अब तक नहीं थमा है। सदस्यता समारोह के दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि जिस दिन कांग्रेस ने भगवान राम के स्थापना का निमंत्रण ठुकराया उसी दिन से कांग्रेस के पतन का दौर शुरु हो गया है और अब सभी पीएम मोदी के नेत्रृत्व में देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इसी लिए सब बीजेपी में अपना भविष्य देख रहे हैं।

12/4/2024380
अमित शाह के कार्यक्रम में 'शिव' ने किया राज,दो बार बजी तालियां लूट ली पूरी महफिल
भोपाल

अमित शाह के कार्यक्रम में 'शिव' ने किया राज,दो बार बजी तालियां लूट ली पूरी महफिल

रविवार के दिन केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एमपी दौरे पर थे (amit shah in mp)। ग्वालियर में बैठक के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री खजुराहो गए और फिर भोपाल के कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में अमित शाह शामिल हुए। इस कार्यक्रम में आकर्षण का केंन्द्र रहे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan) जिनके लिए पहले मंच पर बैठने की ब्यवस्था नहीं की गई थी लिहाजा वो मंच के बगल में लगी कुर्सियों में जाकर बैठ गए जहां पर पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा,राकेश सिंह,विश्वास सारंग और कैलाश विजयवर्गीय बैठे थे। सभागार में इंट्री से पहले अमित शाह को पता चला कि शिवराज सिंह चौहान के लिए मंच पर कुर्सी नहीं लगी है लिहाजा वो तब तक बाहर खड़े रहे जब तक शिवराज सिंह चौहान के लिए मंच पर कुर्सी नहीं लगाई गई। आखिरकार शिवराज सिंह चौहान के लिए मंच पर कुर्सी लगी जिसके बाद कार्यक्रम शुरु हुआ। अब बात सभी के सम्मान की आई तो सभी का सादगी तरीके से पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत हुआ लेकिन जब शिवराज सिंह चौहान का सम्मान के लिए मंच से नाम पुकारा गया तो उनके नाम पर जम कर तालियां बजने लगी। बात यहीं खत्म नहीं हुई शिवराज सिंह चौहान के लिए एक नहीं बल्कि दो बार जम कर तालियां बजी। शिवराज के नाम पर तालियां बजती देख और हूटिंग के कारण मंच पर बैठे अन्य वरिष्ठ ने खुद को असहज सा महसूस करने लगे। आखिरकार कार्यक्रम शुरु हुआ अमित शाह ने प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के दस साल कज कामों की जानकारी दी। इस दौरान अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो एक ऐसा रॉकेट है जिसको कांग्रेस पिछले कई साल से लांच कर रही है और वो है कि लांच ही नहीं हो पा रहा है। अमित शाह ने कहा कि देश को विकास की गति देने और विश्वगुरु बनाने के लिए जरुरी है कि एक बार फिर मोदी के नेतृत्व में देश में एनडीए की सरकार बननी चाहिए।

26/2/2024283
बीजेपी के पोस्टरों से गायब होंगे 'मामा' मोहन युग की ओर आगे बढ़ेगी बीजेपी
भोपाल

बीजेपी के पोस्टरों से गायब होंगे 'मामा' मोहन युग की ओर आगे बढ़ेगी बीजेपी

मप्र बीजेपी ने अब तय कर दिया है कि 'मामा' राज खत्म हो चुका है। इसकी बानगी के तौर पर पहले सीएम पद की कुर्सी छीनी गई उसके बाद उन्हे एमपी में कोई जिम्मेदारी देने के बजाय साउथ में सक्रिय होने का निर्देश जारी किया गया। पार्टी सूत्रों की मानें तो अब एमपी बीजेपी हर पोस्टर से पूर्व सीएम को हटाने की योजना पर काम कर रही है। दरअसल 18 साल तक एमपी में सीएम रहे मामा ने अन्य किसी नेता को एमपी बीजेपी में पनपने नहीं दिया यही कारण है कि आज भारतीय जनता पार्टी को चुनाव के दौरान मोदी के सहारे ही चलना पड़ता है। लाड़ली बहना योजना (ladli behna yojana) को भी पूर्व सीएम ने केन्द्र सरकार की बगैर अनुमति के शुरु किया था जो आज मोहन सरकार (mohan government) के लिए समस्य बन चुकी है हर महीने सरकार को 1500 करोड़ से ऊपर का बजट लाड़ली बहना योजना के लिए बनाना पड़ रहा है। Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के अनुसार लाड़ली बहना योजना की फरवरी में मिलने वाली किस्त के लिए राज्य सरकार के पास बजट नहीं है। यही कारण है कि सरकार को फिर कर्ज लेना पड़ रहा है। पूर्व सीएम के द्वारा अनेकों ऐसी योजनाएं हैं जिनमें सरकार को प्रतिमाह हजारों करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ रहा है और सरकार लगातार कर्ज के बोझ में दबती चली जा रही है। इसी लिए केन्द्रीय नेत्रृत्व ने तय किया है कि मामा द्वारा शुरु की गई योजनाओं को धीरे-धीरे बंद किया जाना चाहिए। उसके पहले पोस्टर बैनर से गायब करने की योजना है जिससे लोगों को ज्यादा भनक न लगने पाए। प्रदेश की जनता के मन में मोहन यादव को जगह दिलाने के लिए अलग-अलग तरह के प्रयास किए जा रहे हैं जिससे एक नए युग की शुरुआत की जा सके। (mp bjp)

27/1/2024206