Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
Topic & Tag Archive

#shivraj singh chouhan

Total published stories tagged under #shivraj singh chouhan: 76

ADVERTISEMENT
कोई कुछ भी कहे सीएम तो मामा ही बनेगा...
भोपाल

कोई कुछ भी कहे सीएम तो मामा ही बनेगा...

प्रदेश में इस वक्त हर ब्यक्ति की जुवां पर एक ही सवाल है कि अगला सीएम कौन बनेगा (madhya pradesh cm)। तो भाई लोग इसका जवाब ये है कि अगला सीएम भी कोई और नहीं शिवराज सिंह चौहान ही बनेंगे (shivraj singh chouhan)। जब भाजपा के अलग-अलग नेता दिल्ली दरवार में चक्कर लगा रहे हैं तब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उन जगहों पर सभाएं ले रहे हैं जहां पर भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। सीएम शिवराज पहले छिंदवाड़ा दौरे पर गए जहां की भाजपा सातों सीट हार गई है। उसके बाद सीएम शिवराज शिवपुरी भी गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिस प्रकार लाड़ले भांजे भांजियों के सीच प्यार लुटा रहे हैं और लाड़ली बहनों का सम्मान हासिल कर रहे हैं ऐसी स्थिति में भारतीय जनता पार्टी सीएम बदलने का जोखिम नहीं उठा सकती है। सवाल इस बात का भी उठता है कि आखिर में भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व प्रदेश में सीएम क्यों बदलेगा। शिवराज सिंह चौहान पार्टी की तरफ से सीएम चेहरा जरुर घोषित नहीं किए गए थे लेकिन जब चुनाव हुआ तो प्रदेश के सीएम वही थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अकेले करीब डेढ़ सौ विधानसभा सीटों में जाकर पार्टी के लिए चुनाव प्रचार किया। जिस वक्त लोग कह रहे थे कि सरकार विरोधी लहर है तब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना लांच की और उसी योजना को गेम चेंजर के रुप में देखा भी जा रहा है। हांलाकि इस बीच प्रदेश में मोदी मैजिक और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की संगठनात्मक शक्ति भी देखने को मिली लेकिन बात वहीं आकर रुप जाती है कि जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रहते भाजपा ने 163 सीटें जीत कर प्रचंड बहुमत हासिल किया है तो फिर पार्टी सीएम क्यों बदलेगी।

7/12/2023130
सीएम शिवराज के बाद प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा मै सीएम पद का दावेदार नहीं हूं
भोपाल

सीएम शिवराज के बाद प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा मै सीएम पद का दावेदार नहीं हूं

मप्र में इस वक्त हर ब्यक्ति की जुवां पर एक ही सवाल है कि अगला सीएम कौन होगा। इस सवाल का जवाब तो भाजपा के नेता भी उतना भी जानने के लिए बेकरार हैं जितना प्रदेश की आम जिनता (madhya pradesh cm)। लेकिन इस बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan) ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वो सीएम पद की दौड़ में नहीं हैं। वो पार्टी के एक कार्यकर्ता हैं और पार्टी दरी भी बिछाने के लिए कहेगी तो वो करने के लिए तैयार हैं। सीएम के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (vd sharma) ने कहा है कि वो भी सीएम की दौड़ में शामिल नहीं हैं पार्टी के कार्यकर्ता के रुप में जो काम दिया जाएगा वो करते रहेंगे। अब सवाल इस बात का उठता है कि दो बड़े नेता सीएम पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं तो फिर अगला सीएम कौन होगा। हांलाकि इनके अलावा नरेन्द्र सिंह तोमर (narendra singh tomar) ,प्रहलाद पटेल (prahlad patel) और कैलाश विजयवर्गीय (kailash vijayvargiya) भी बड़े नेता दावेदारों की सूची में शामिल हैं। लेकिन दिल्ली से भाजपा सूत्रों का मानना है कि पार्टी किसी नए चेहरे की तलाश में है। माना यह भी जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में महिलाओं का वोट हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी इस बार कोई महिला सीएम प्रदेश को दे सकती है। महिलाओं में सीधी से विधायक रीती पाठक का भी नाम आ रहा है जिसकी चर्चा दूर-दूर तक नहीं है। इसके अलाव यह भी माना जा रहा है कि भाजपा किसी ऐसे चेहरे की भी तलाश कर रही है जो अभी विधायक नहीं है और पार्टी में जमीनी स्तर पर काफी सक्रिय हो। फिलहाल तो यह सब कयास और सुनी सुनाई बातें हैं क्योंकि भाजपा में वही होगा जो पीएम मोदी और अमित शाह मिल कर फैसला करेंगे।

6/12/2023126
'शिव' ने की श्रीराम की आराधना,लिया आशीर्वाद
भोपाल

'शिव' ने की श्रीराम की आराधना,लिया आशीर्वाद

बीकानेर से 24 नवंबर को शुरु हुई रथ यात्रा मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan) के हाउस पहुंची। इस रथ यात्रा जगदगुरु श्रीराम भद्राचार्य जी ने ध्वज दिखा कर रवाना किया था। यह रथ यात्रा लगभग 26 हज़ार किलोमीटर का सफर तय कर 16 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगी। भगवान राम की आकर्षक झांकियों से लैस इस यात्र के दर्शन के लिए जगह-जगह लोगों की लंबी कतार देखने को मिल रही थी। यात्रा जहां से गुजर रही थी वहां लोग फूलों की बारिश कर झांकियों का दर्शन करने के लिए पहुंच रहे है। यात्रा जब सीएम हाउस पहुंची तो सीएम शिवराज की भगवान राम के प्रति आस्था देखते ही बन रही थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्नीक भगवान राम की आरती कर उनसे प्रदेश के खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान सीएम हाउस में भी भक्तों की लंबी कतार देखने को मिली।

5/12/202382
'सुन लो रे कांग्रेसियो प्रदेश के हर घर में लाड़ली बहनों का ही राज चलता है'
भोपाल

'सुन लो रे कांग्रेसियो प्रदेश के हर घर में लाड़ली बहनों का ही राज चलता है'

मप्र में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज की है (madhya pradesh elections)। प्रदेश का हर राजनीतिक पंडित यही कह रहा था कि इस बार टफ फाइट है,कुछ ने यह माना कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस पार्टी 140 से 160 सीटें जीतेगी,लेकिन उन राजनीतिक पंडितों को यह नहीं मालूम था कि हारी बाजी कैसे जीती जाती है उसका सबसे बड़ा उदाहरण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan) हैं। जहां से राजनीतिक पंडितों की सोच खत्म होती है वहीं से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सोच शुरु होती है। प्रदेश का हर ब्यक्ति यही कह रहा था कि सीएम के खिलाफ एंटीइंबेंसी है लेकिन उसे प्रो इंकंबेंसी में कैसे तब्दील करना है यह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बखूबी आता है। जिस वक्त लोग पाला बदलने में लगे थे उस वक्त मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी योजनाओं को अमली जामा पहनाने में लगे थे। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले प्रदेश की आधी आवादी यानि महिलाओं को भाजपा की सरकार और खुद से जोड़ने की मुहिम शुरु की (ladli behna)। जिसके तहत उन्होने लाड़ली बहना योजना का आगाज किया। जिसके तहत सीएम शिवराज ने महिलाओं को आर्थिक रुप से सक्षम बनाने पर जोर दिया और उन्हे एक हजार रुपये देने की घोषणा कर दी। योजना की पहली किस्त डालते समय मुख्यमंत्री ने एक और बड़ा दांव खेला और कहा कि इस योजना को वो आगे बढ़ा कर तीन हजार रुपये तक कर देंगे। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना के तहत घरेलू गैस सिलेंडर को 450 रुपये में देने की घोषणा भी कर दी। इस योजना को लांच करने के बाद मुख्यमंत्री ने ताबड़ तोड़ सभाएं लेनी शुरु की और महिलाओं से लगातार संपर्क और संवाद किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस बात का अहसास था कि बहनें अपने भाई को कभी धोखा नहीं दे सकतीं। और भाई बहन के इस अटूट संबंध को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगातार मजबूत किया। सीएम शिवराज की जितनी तस्वीरें भी जारी होती थी वो लाड़ली बहनों के साथ ही होती थी। आखिरकार मुख्यमंत्री द्वारा बनाई गई रणनीति काम आई और लाड़ली बहनों ने अपने लाड़ले भाई का विश्वास नहीं तोड़ा। यह भी बता दिया कि घर के बाहर किसी का राज चले लेकिन घर के अंदर लाड़ली बहनों का ही राज चलता है।

3/12/2023130
'शिवराज जी बेरोजगार नहीं होंगे,तीन दिसंबर के बाद मुंबई जाएंगे ऐक्टिंग करेंगेःकमलनाथ
भोपाल

'शिवराज जी बेरोजगार नहीं होंगे,तीन दिसंबर के बाद मुंबई जाएंगे ऐक्टिंग करेंगेःकमलनाथ

पीसीसी चीफ कमलनाथ (kamal nath) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan) पर तंज कसते हुए कहा है कि शिवराज तीन दिसंबर के बाद बेरोजगार नहीं होंगे,मुंबई जाएंगे ऐक्टिंग करेंगे। कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा का सफाया करने जा रही है। महिलाओं में वोटिंग को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके अलावा पीसीसी चीफ ने कहा कि भाजपा जब कमजोर पड़ने लगती है तो शराब,पैसा और प्रशासन का इस्तेमाल करने लगती है लेकिन इस चुनाव में भाजपा का कोई भी हथकंडा नहीं चलने वाला है क्योंकि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। साथ ही कमलनाथ ने ये की कहा कि आज भाजपा के पास स्थिति ये है कि वो अपने सीएम उम्मीदवार का नाम तक नहीं ले सकती है क्योंकि वहां से किसी को सीएम कैंडीडेट ही नहीं बनाया गया है। वोटिंग को लेकर कांग्रेस में कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है कांग्रेस के कार्यकर्ता यह मान कर चल रहे हैं कि इस चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बना रही है (madhya pradesh assembly elections)। महिलाएं जिस प्रकार से वोटिंग में हिस्सा ले रही हैं उसको कांग्रेस खुद से जोड़ कर यह मान रही है कि कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में जिस प्रकार से महिलाओं के लिए घोषणा की है उसी को देखते हुए महिलाएं घर से निकल रहीं हैं और कांग्रेस के पक्ष में वोट कर रही हैं।

17/11/2023131
बीजेपी मीडिया सेंटर ने 650 से अधिक प्रेसवार्ताएं आयोजित कर बनाया रिकार्ड
भोपाल

बीजेपी मीडिया सेंटर ने 650 से अधिक प्रेसवार्ताएं आयोजित कर बनाया रिकार्ड

17 नवंबर को प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं। उस चुनाव के परिणाम कुछ भी हों लेकिन बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल (ashish agrawal) के नेतृत्व में बीजेपी मीडिया सेंटर (bjp media centre) ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 24 सितंबर 2023 को बंसल वन स्थित बीजेपी मीडिया सेंटर का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan),केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव (bhupendra yadav),अश्वनी वैष्णव (ashwini vaishnaw) और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (vd sharma)ने किया था। इस बीच बीजेपी मीडिया सेंटर में 39 पत्रकार वार्ताएं आयोजित की गई। राष्ट्रीय और राज्य स्तर के कई दिग्गज नेताओं ने भोपाल स्थित बीजेपी मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ताएं की। मीडिया सेंटर से अब तक 510 प्रेस विज्ञप्तियां प्रकाशित की गई। मीडिया सेंटर की तरफ से 370 फोटो प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को भेजी गई। मीडिया सेंटर से 'जन आशीर्वाद यात्रा' 'मीडिया दिग्दर्शिका' और 'संकल्प पत्र' का विमोचन किया गया है। प्रदेश के सात संभागों में छह मीडिया सेंटर नवरात्रि के दौरान स्थापित किए गए जिनमें 60 से अधिक प्रेसवार्ताएं आयोजित की गई। 57 जिलों में दस अक्टूबर से अब तक 650 से अधिक प्रेसवार्ताएं आयोजित कराई जा चुकी हैं। एक प्रदेश प्रवक्ता से प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए गए आशीष अग्रवाल को ऐसे समय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी जब चुनाव के लिए महज कुछ महीनों का वक्त बचा था लेकिन उन्होने इस पूरी जिम्मेदारी को एक चुनौती के रुप में लिया। सहज और सरल स्वभाव के धनी आशीष अग्रवाल ने मीडिया सेंटर के सफल संचालन के लिए युवाओं की फौज तैयार की,अनुभव का तड़का भी लगाया और पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारी को पूरा करने का प्रयास किया। देश भर से मीडिया सेंटर में आने वाले अलग-अलग नेताओं ने मीडिया सेंटर के प्रबंधन की जमकर तारीफ भी की।

15/11/2023125
बीजेपी मीडिया सेंटर ने 650 से अधिक प्रेसवार्ताएं आयोजित कर बनाया रिकार्ड
भोपाल

बीजेपी मीडिया सेंटर ने 650 से अधिक प्रेसवार्ताएं आयोजित कर बनाया रिकार्ड

17 नवंबर को प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं। उस चुनाव के परिणाम कुछ भी हों लेकिन बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल (ashish agrawal) के नेतृत्व में बीजेपी मीडिया सेंटर (bjp media centre) ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 24 सितंबर 2023 को बंसल वन स्थित बीजेपी मीडिया सेंटर का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan),केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव (bhupendra yadav),अश्वनी वैष्णव (ashwini vaishnaw) और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (vd sharma)ने किया था। इस बीच बीजेपी मीडिया सेंटर में 39 पत्रकार वार्ताएं आयोजित की गई। राष्ट्रीय और राज्य स्तर के कई दिग्गज नेताओं ने भोपाल स्थित बीजेपी मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ताएं की। मीडिया सेंटर से अब तक 510 प्रेस विज्ञप्तियां प्रकाशित की गई। मीडिया सेंटर की तरफ से 370 फोटो प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को भेजी गई। मीडिया सेंटर से 'जन आशीर्वाद यात्रा' 'मीडिया दिग्दर्शिका' और 'संकल्प पत्र' का विमोचन किया गया है। प्रदेश के सात संभागों में छह मीडिया सेंटर नवरात्रि के दौरान स्थापित किए गए जिनमें 60 से अधिक प्रेसवार्ताएं आयोजित की गई। 57 जिलों में दस अक्टूबर से अब तक 650 से अधिक प्रेसवार्ताएं आयोजित कराई जा चुकी हैं। एक प्रदेश प्रवक्ता से प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए गए आशीष अग्रवाल को ऐसे समय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी जब चुनाव के लिए महज कुछ महीनों का वक्त बचा था लेकिन उन्होने इस पूरी जिम्मेदारी को एक चुनौती के रुप में लिया। सहज और सरल स्वभाव के धनी आशीष अग्रवाल ने मीडिया सेंटर के सफल संचालन के लिए युवाओं की फौज तैयार की,अनुभव का तड़का भी लगाया और पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारी को पूरा करने का प्रयास किया। देश भर से मीडिया सेंटर में आने वाले अलग-अलग नेताओं ने मीडिया सेंटर के प्रबंधन की जमकर तारीफ भी की।

15/11/2023110
दीपावली के मौके पर सीएम शिवराज ने लाड़ली बहनों के साथ लिया चार संकल्प
भोपाल

दीपावली के मौके पर सीएम शिवराज ने लाड़ली बहनों के साथ लिया चार संकल्प

दीपावली के मौके पर भी प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का धुंआधार चुनाव प्रचार जारी रहा (shivraj singh chouhan)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीपावली के दिन भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में खुरई, बैरसिया, सारंगपुर और कुक्षी में जनसभा को संबोधित किया और लाड़ली बहनों के साथ खरीदारी कर दीपावली मनाई। सीएम शिवराज ने देश और प्रदेश वासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देकर, जनहित में चार संकल्प लिए हैं। प्रदेश की सुख-समृध्दि और विकास के लिए एक दीपक जलाने की मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से अपील की है। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि अहंकार में कांग्रेसी धमका रहे हैं, ऐसी कांग्रेस को समाप्त कर दो।घमंड तो रावण-कंस का नहीं बचा, कमलनाथ का कैसे बचेगा।गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना हैं, और ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान त्यौहारों के दिन भी एक के बाद एक जनसभा कर जनता-जनार्दन के बीच पहुंच रहें हैं। अष्टमी, महानवमी, दशहरा और दिवाली के दिन भी सीएम शिवराज ने प्रदेश की चार विधानसभा सीटों पर चुनावी सभाएं की।

12/11/202384
भाजपा का 'संकल्प', एमपी में 6 न्यू एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे
भोपाल

भाजपा का 'संकल्प', एमपी में 6 न्यू एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (jp nadda) ने संकल्प पत्र (sankalp yatra) जारी कर दिया है। जिसमें कई लोक लुभावन घोषणाएं की गई हैं। घोषणा पत्र में हेल्थ,एजुकेशन को और मजबूत करने के लिए कहा गया है (bjp manifesto)। कक्षा 12 वीं तक की शिक्षा निशुल्क करने के लिए भी वादा किया गया है। प्रदेश में छह एक्सप्रेवे बनाने के लिए भी भाजपा ने संकल्प लिया है। संकल्प पत्र जारी करने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा सरकार के बीस साल के विकास की बात को दोहराते हुए कहा कि आज जो युवा हैं उन्हे बीस साल पहले की जानकारी नहीं है कि पहले प्रदेश की स्थिति क्या थी लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेश में चहुमुखी विकास हुआ है। भाजपा अध्यक्ष ने बगैर किसी पार्टी का नाम लिए आरोट लगाया कि हम पहले कहते है फिर करते हैं। लेकिन आज कल कुछ ऐसे दल हैं जो सत्ता में आने के लिए घोषणाएं तो करते हैं लेकिन जैसे ही सरकार बनती है तो वो घोषणा को भूल जाते हैं।

11/11/2023130
धनतेरस के दिन लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे 1250 रुपये,जमकर मनेगी दिवाली
भोपाल

धनतेरस के दिन लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे 1250 रुपये,जमकर मनेगी दिवाली

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है (ladli behna yojana)।दिवाली और मप्र विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की शिवराज सरकार 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों को एक बार फिर बड़ा तोहफा देने जा रही है (madhya pradesh elections)। नवंबर में योजना की छठी किस्त के 1250 रुपए जारी किए जाएंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) का कहना है कि कांग्रेस ने मेरी शिकायत चुनाव आयोग से की थी कि शिवराज चुपचाप महिलाओं के खातों में पैसे डाल रहा है। मैं चुपचाप पैसा क्यों डालूं, डंके की चोट पर आने वाली 10 तारीख को सभी लाड़ली बहनों के खातों में 1250 रुपये डालूंगा। दरअसल, हाल ही में अलीराजपुर दौरे पर पहुंचे सीएम शिवराज ने ऐलान किया था कि 10 तारीख को लाड़ली बहना के खातों में पैसा आएगा। इसके लिए आचार संहिता (model code of conduct) से पहले ही पैसे इकट्ठे करके रख दिए थे। अब इस योजना को कोई भी बंद नहीं कर सकता। कांग्रेसी चुनाव आयोग में मेरी शिकायत कर रहे कि मामा तो पैसे डाल रहा है। इनको बड़ी चिंता हो रही कि पैसे क्यों डाल रहा। जलने वाले जलें, हम तो खाते में पैसा डालेंगे। ये (कांग्रेस) बेईमान सरकार में आ गए तो लाड़ली बहनों के खातों में पैसा डालना बंद कर देंगे। सीएम ने एक्श ट्विटर के माध्यम से कांग्रेस पर निशाना भी साधा और लिखा है कि जिन्होंने सदैव महिलाओं का अपमान किया हो, उन्हें महिलाओं का सम्मान भला कैसे पसंद आ सकता है..?ये कांग्रेसी नहीं चाहते हैं कि महिलाओं का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने वाली ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ चले, तभी तो विपक्षी दल देश-दुनिया की इस ऐतिहासिक सामाजिक क्रांति का जरा भी समर्थन नहीं कर रहे।खैर, प्रदेश की नारी शक्ति और समस्त जनता कांग्रेस का सच जानती है, इसलिए कमलनाथ जी और दिग्विजय सिंह जी समेत दोनों की पूरी टीम कितना भी प्रयास क्यों न कर ले, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने वाली।

24/10/2023304
सिद्धार्थ के भाजपा ज्वाइन करते ही त्योंथर भाजपा में विद्रोह,सभी ने स्थानीय उम्मीदवार की उठाई मांग,बात नहीं मानी तो होंगे सामूहिक इस्तीफे
भोपाल

सिद्धार्थ के भाजपा ज्वाइन करते ही त्योंथर भाजपा में विद्रोह,सभी ने स्थानीय उम्मीदवार की उठाई मांग,बात नहीं मानी तो होंगे सामूहिक इस्तीफे

हाल ही में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी (Shrinivas Tiwari) के नाती सिद्धार्थ (राज) तिवारी (Siddharth Tiwari) ने भोपाल स्थिति भाजपा कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ली है। सिद्धार्थ के भाजपा ज्वाइन करने से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हे भाजपा त्योंथर से अपना उम्मीदवार भी घोषित कर रकती है। और यही कारण है कि त्योंथर विधानसभा के सभी भाजपा पदाधिकारियों ने बगावती तेवर अपनाते हुए इस्तीफा देने का मन बना लिया है। गुरुवार को त्योंथर भाजपा के तीनों मंडल अध्यक्षों सहित ब्लाक के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने वर्तमान विधायक श्यामलाल द्विवेदी (Shyamlal Dwivedi) के निवास पर बैठक की थी। बैठक में सभी ने प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव (Bhupendra Yadav) ,सह प्रभारी अश्वनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) और सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के नाम पर एक आवेदन तैयार किया है जिसमें उन्होने लिखा है कि कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आए सिद्धार्थ तिवारी और उनके परिवार ने भाजपा और RSS के विरुद्ध हमेशा काम किया है। तिवारी खानदान के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध बहुत सारे प्रकरण दर्ज कराने के साथ-साथ प्रताड़ित भी किया गया था। पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने स्पष्ट तौर पर मांग करते हुए कहा है कि उन्हे स्थानीय और पार्टी के किसी मूल कार्यकर्ता में से ही उम्मीदवार का चयन करके दिया जाना चाहिए। बैठक में मंडल अध्यक्ष राजनारायण तिवारी,जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा प्रशांत पाठक,कौशलेश तिवारी जिला कार्यकारिणी सदस्य,विभव कुमार जायसवाल,अध्यक्ष नगर परिषद चाकघाट। सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए और सभी ने एकमत होते हुए स्पष्ट कर दिया है कि मूल और स्थानीय कार्यकर्ता को ही टिकट दिया जाना चाहिए और ऐसा नहीं होने पर सभी पदाधिकारी सामूहिक रुप से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होंगे। पत्र की जानकारी सभी पदाधिकारियों ने मंत्री राजेन्द्र शुक्ला को भी दी है,बैठक के दौरान मंत्री राजेन्द्र शुक्ला को फोन लगाया गया और उन्हे बताया गया कि सिद्धार्थ तिवारी को टिकट दिया जाता है तो भाजपा के मूल कार्यकर्ता भाजपा के उम्मीदवार का साथ नहीं देंगे।

19/10/2023982
'अबकी बार फिर भाजपा सरकार' रथ होंगे 50 हजार,'विकास की बात करेंगे बार-बार
भोपाल

'अबकी बार फिर भाजपा सरकार' रथ होंगे 50 हजार,'विकास की बात करेंगे बार-बार

भारतीय जनता पार्टी ने 230 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय से हाईटेक रथों को प्रदेश के हर जिलों के लिए रवाना किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan), पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (VD Sharma) प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा (Hitanand Sharma) ने हाईटेक रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है । इसके अलावा सामूहिक एवं वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा संभागीय मुख्यालयों से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर हाईटेक प्रचार रथों (BJP hitech rath) को रवाना किया गया है। भारतीय जनता पार्टी हाईटेक रथों से प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्रों के गांव-कस्बों, गली-मोहल्लों में डबल इंजन की सरकार के विकास, गरीब कल्याण और जन हितैषी कार्यों को जनता को बताने के साथ आगामी पांच वर्षों में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी जनता को बताएगी। पार्टी प्रतिदिन लगभग हर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान 10 रथ सभाएं करेगी। प्रदेश भर में प्रतिदिन लगभग 2300 रथा सभाओं के जरिए भाजपा जनता को अपनी सरकार की उपलब्धियां बताएगी। पूरे चुनाव प्रचार की अवधि में प्रदेश में करीब 50 हजार रथ सभाएं आयोजित की जाएंगी। प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है उसके पहले भाजपा इन रथों के माध्यम से यह बताने का प्रयास करेगी कि भाजपा की सरकार क्यों जरुरी है (MP Elections)। रथों के माध्यम से भाजपा 2003 से अब तक के विकास कार्यों को तो बताएगी ही साथ में 2003 से पहले यानि दिग्विजय सरकार के दौरान की सड़कें, और बिजली ब्यवस्थाओं के बारे में भी आज के युवा वोटरों को बताया जाएगा कि भाजपा से पहले प्रदेश की क्या स्थिति हुआ करती थी।

19/10/2023118