#team india
Total published stories tagged under #team india: 4

जियो का दिवाली-धमाका, 699 रुपये में मिलेगा ‘जियोभारत’ 4जी फोन

रिकी पोंटिंग का ऐलान हम आपको फिर हराने जा रहे हैं,भारत आस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से पहले दिया चैलेंज

भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ा,आस्ट्रेलिया पर बनाई अजेय बढ़त
भारत ने शुक्रवार को चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आस्ट्रेलिया को 20 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली (ind vs aus) भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 174 रन ही बना सकी थी। टीम के गेंदबाजों ने इस लक्ष्य का बचाव करते हुए ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट पर 154 रन ही बनाने दिये। रायपुर के शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल क्रिके स्टेडियम पर यह पहला टी20 इंटरनेशनल मैच भी था। भारत सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाला देश बन गया है। टीम की यह 136वीं जीत थी। पाकिस्तान के नाम 135 जीत दर्ज हैं। भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल ने तेज शुरुआत दी। वह पावरप्ले की आखिरी गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे छोर पर रुतुराज गायकवाड़ सेट होने की कोशिश कर रहे थे। भारत के लिए उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने 8 जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक रन बनाए। 13 रन के अंदर भारतीय टीम ने तीन विकेट खो दिए। भारत के लिए रुतुराज गायकवाड़ संभलकर खेल रहे थे लेकिन रिंकू सिंह ने दूसरे छोर से अटैक कर दिया। इससे ऑस्ट्रेलिया की टीम दबाव में आ गई। 111 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद जितेश क्रीज पर उतरे। उन्होंने आते ही गेंदबाजों पर अटैक शुरू कर दिया। रिंकू के साथ 5वें विकेट के लिए उन्होंने 56 रन जोड़े। भारतीय टीम ने आखिरी 7 रन बनाने में 5 विकेट खो दिए। ये सभी विकेट आखिरी दो ओवर में गिरे। इसी वजह से भारतीय टीम 174 रन ही बना सकी। रिंकू सिंह ने भारत के लिए 29 गेंद पर 46 रनों की पारी खेली। जितेश शर्मा ने 19 गेंद पर 35 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया को ट्रेविस हेड ने तूफानी शुरुआत दिलाई। 3 ओवर में तीन का स्कोर 40 रन था। उन्होंने दीपक चाहर के एक ओवर में 22 रन कूटे। भारतीय टीम की स्पिनर रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल ने वापसी करवाई। बिश्नोई ने ओपनर जोश फिलिप को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। सूर्यकुमार यादव ने पावरप्ले में ही अक्षर पटेल को बॉलिंग दी। उन्होंने 16 गेंद पर 31 रन बनाने वाले ट्रेविस हेड को आउट कर दिया। इसके बाद अक्षर ने आरोन हार्डी का भी शिकार किया। टिम डेविड 20 गेंद पर 19, बेन मैकडरमोट 22 गेंद पर 19 जबकि मैथ्यू शॉट 19 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय गेंदबाजों ने किसी को भी खुलकर नहीं खेलने दिया। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड एक छोर से रन बना रहे थे। लेकिन इसके फायदा नहीं हुआ। ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 154 रन ही बना सकी। वेड ने 23 गेंद पर नाबाद 36 रन बनाए।भारत के स्पिनर रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल ने 8 ओवर में सिर्फ 33 रन दिए। अक्षर को तीन जबकि बिश्नोई को एक विकेट मिला।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को नहीं मिला मौका
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. वनडे टीम की कमान केएल राहुल (kl rahul) को सौंपी गई है. नियमित कप्तान रोहित शर्मा (rohit sharma) और स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली (virat kohli) स्क्वाड का हिस्सा नही हैं. भारत के साउथ अफ्रीका (ind vs sa) दौरे की शुरुआत 10 दिसंबर, रविवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज़ से होगी. इसके बाद 17 दिसंबर, रविवार से 3 मैचों की वनडे सीरीज़ का आगाज़ होगा। वनडे सीरीज़ के लिए बीसीसीआई ने युवा टीम पर भरोसा जताया है, जिसमें रजत पाटीदार, रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाज़ों को शामिल किया गया है. साई सुदर्शन और रजट पाटीदार ने अब तक अंतर्राष्ट्रीय डेब्य नहीं किया है. ऐसे में केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम के ज़रिए दोनों ही बल्लेबाज़ इंटरनेशनल क्रिकेट में कमद रख सकते हैं. इस बार विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन भी मौका दिया गया है, जिन्हें कुछ वक़्त से नज़रअंदाज़ किया जा रहा था। इसके अलावा टीम में युवा गेंदबाज़ों को ही मौका दिया गया है. हालांकि अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल की लंबे वक़्त बाद वापसी हुई है. इसके अलावा 2023 वनडे वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा रहने वाले चाइनमैन स्पिनर कुलदीप भी स्क्वाड में शामिल हैं. वहीं तेज़ गेंदबाज़ों में मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर समेत चार बॉलर्स हैं। साउथ अफ्रीका के खिराफ घोषित टीम इस प्रकार है- रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर.