Categories: बिज़नेस
Latest news, live updates & exclusive reports from बिज़नेस

भोपाल में सोना-चांदी के दाम स्थिर ग्राहक नहीं ले रहे दिलचस्पी सराफा बाजार में बेचैनी
भोपाल। शादी-त्योहार के सीजन में सोना-चांदी के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। 26 मई को भोपाल सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना ₹1,59,150 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,85,000 प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक कल के मुकाबले आज भाव में कोई बड़ा बदलाव नहीं है। आज भोपाल में क्या है रेट?- 24 कैरेट सोना: ₹1,59,150 प्रति 10 ग्राम 61a7- 22 कैरेट सोना: ₹1,45,900 प्रति 10 ग्राम 61a7- चांदी: ₹2,85,000 प्रति किलोग्राम 61a7- 1 ग्राम चांदी: ₹285 b051 कल कितना था भाव?25 मई को भोपाल में 24 कैरेट सोना ₹1,54,737 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,58,850 प्रति किलो थी। इस लिहाज से सोने में ₹4,413 और चांदी में ₹26,150 प्रति किलो की तेजी आई है। 007eb051 इस साल कितना महंगा हुआ सोना-चांदी?2026 में अब तक सोना 26 हजार रुपये और चांदी 41 हजार रुपये महंगी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना ₹1.33 लाख पर था, जो अब ₹1.59 लाख पर पहुंच गया है। वहीं चांदी ₹2.30 लाख किलो से बढ़कर ₹2.71 लाख पर आ गई है। dce4 क्यों बढ़ रहे हैं दाम?1. इंपोर्ट ड्यूटी: सरकार ने सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है।2. ग्लोबल मार्केट: इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4535 डॉलर प्रति औंस चल रहा है। 56163. लग्न सीजन: शादियों की डिमांड से सराफा बाजार में रौनक लौटी है। MP के अन्य शहरों में भावइंदौर, जबलपुर, ग्वालियर में भी सोना-चांदी भोपाल के आसपास ही बिक रहा है। इंदौर में 24 कैरेट सोना ₹1,59,110 और जबलपुर में ₹1,59,110 प्रति 10 ग्राम है।

25 जून भोपाल में सोना-चांदी के ताजा भाव एक हफ्ते में 2000+ की तेजी विवाह वाले घरों गहनों को लेकर टेंशन
भोपाल, 25 जून 2026लग्न सीजन और ग्लोबल मार्केट में तेजी के बीच भोपाल सराफा बाजार में सोना-चांदी फिर चढ़ गया है। पिछले एक हफ्ते में सोना 2130 रुपये और चांदी 5000 रुपये महंगी हुई है। बुधवार 25 जून को भी भाव तेज बने हुए हैं। भोपाल सराफा बाजार: आज का रेट- 24 कैरेट सोना: ₹1,59,110 प्रति 10 ग्राम 60d2- 22 कैरेट सोना: ₹1,45,850 प्रति 10 ग्राम 60d2- चांदी: ₹2,85,000 प्रति किलोग्राम (1 ग्राम चांदी: ₹285, 10 ग्राम: ₹2,588.50) 60d247f6b051 एक हफ्ते में कितना महंगा हुआ?पिछले 7 दिन में 24 कैरेट सोना 2130 रुपये और 22 कैरेट 1950 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। वहीं चांदी में 5000 रुपये प्रति किलो का बड़ा उछाल आया है। 60d2 इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर में क्या रेट?MP के बाकी बड़े शहरों में भी भाव लगभग भोपाल के आसपास हैं। इंदौर में 24 कैरेट सोना ₹1,59,110 प्रति 10 ग्राम है। जबलपुर और ग्वालियर में भी 10-50 रुपये का मामूली अंतर रहता है। 60d2 तेजी की 3 बड़ी वजह1. इंपोर्ट महंगा: सरकार ने सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। c8042. ग्लोबल रेट हाई: इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4563 डॉलर प्रति औंस चल रहा है। 56163. लग्न की डिमांड: शादियों के सीजन में एडवांस बुकिंग बढ़ी है, डिजाइनर ज्वेलरी की मांग तेज। 2752

जियो की ‘इंटेलिजेंट शॉपिंग कार्ट’ स्वंय बना देगी बिल
किराना स्टोर्स में बिल के लिए लगने वाली लंबी-लंबी लाइनों से अब छुटकारा मिल जाएगा। और यह होगा शॉपिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल से। जियो की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस शॉपिंग कार्ट स्वंय ही खरीददारी का बिल बना देगी। रिलायंस जियो ने इस कमाल की टेक्नोलॉजी को इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में प्रदर्शित किया है। इसका इस्तेमाल भी काफी आसान है। स्टोर में उपलब्ध इंटेलिजेंट शॉपिंग कार्ट सीधे बिलिंग डेस्क से जुड़ी होंगी। ग्राहक जो भी सामान कार्ट में डालेगा, उस सामान को कार्ट पर लगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस कैमरे और स्कैनर कप्चर करके बिलिंग डेस्क को भेज देंगे और डेटा बेस से प्रोडक्ट का प्राइज निकाल कर बिल में जोड़ दिया जाएगा। गलती से शॉपिंग कार्ट में डाले गए प्रोडक्ट को अगर ग्राहक कार्ट से निकाल देता है तो उस प्रोडक्ट का प्राइस तुरंत बिल से स्वंय ही हट जाएगा। बिलिंग डेस्क ग्राहक की कार्ट का क्यूआर कोड स्कैन करेगा और आपका बिल पेमेंट के लिए तैयार हो जाएगा। रिलायंस रिटेल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शॉपिंग कार्ट का पायलट प्रोजेक्ट हैदराबाद और मुंबई के कुछ चुनिंदा स्टोर्स में चला रही है। ग्राहकों से मिल रहे शानदार फीडबैक के चलते जल्द ही इसे अन्य राज्यों में भी लागू किया जा सकता है। छोटे दुकानदारों के इलेक्ट्रानिक तराजू को भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जोड़ा जा सकेगा। इलेक्ट्रानिक तराजू पर मूंग की दाल रखने पर, यह न केवल दाल का तौल करेगा साथ ही उसपर लगे कैमरों से उसे पहचान भी लेगा। यानी किसी भी तरह के प्रोडक्ट को इलेक्ट्रानिक तराजू पर रखते ही उसका नाप-तौल और कीमत तुरंत पता चल जाएगी। तराजू के सामने शॉपिंग कार्ट की तरह का एक एरिया मार्क होगा जिसमें पैक्ड प्रोडक्ट को रखते ही उसकी कीमत भी बिल में जुड़ जाएगी।

घरों के टीवी को कंप्यूटर में बदल देगा 'जियो क्लाउड पीसी'
रिलायंस जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में एक ऐसी टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन किया है जिससे घरों के स्मार्ट टीवी को आसानी से कंप्यूटर में बदला जा सकेगा। जियो क्लाउड पीसी नाम की यह तकनीक मात्र कुछ सौ रूपये में टीवी को कंप्यूटर में तब्दील कर देगी। इसके लिए बस इंटरनेट कनेक्शन, स्मार्ट टी वी, टाइपिंग की-बोर्ड, माउस और जियो क्लाउड पीसी ऐप की दरकार होगी। जिनके टीवी स्मार्ट नहीं हैं उनके साधारण टीवी भी जियोफाइबर या जियोएयरफाइबर के साथ आने वाले सेट-टॉप बॉक्स के माध्यम से कंप्यूटर बन सकते हैं। दरअसल जियो क्लाउड पीसी एक ऐसी तकनीक है जिससे कोई भी टीवी इंटरनेट के माध्यम से क्लाउड कंप्यूटिंग से जुड़ सकेगा। इसका इस्तेमाल भी आसान है, उपभोक्ता को बस ऐप में लॉगइन करना होगा और क्लाउड में स्टोर किया हुआ पूरा डेटा सामने टीवी पर नज़र आने लगेगा। ईमेल, मैसेज, सोशल नेटवर्किंग, इंटरनेट सर्फिंग, स्कूल प्रोजेक्ट्स, ऑफिस प्रेसेंटेशन जैसे कंप्यूटर पर किए जा सकने वाले सारे काम घर के टीवी पर हो सकेंगे। सरल शब्दों में कहें तो सारा डेटा क्लाउड पर होगा और टीवी के ज़रिए सर्वर, स्टोरेज, डेटाबेस, नेटवर्किंग, सॉफ़्टवेयर और एनालिटिक्स जैसी सर्विस का इस्तेमाल किया जा सकेगा। भारतीय मध्यम वर्गीय परिवारों की कंप्यूटर तक पहुंच मुश्किल से होती है। ऐसे में यह तकनीक एक वरदान की तरह है। क्योंकि क्लाउड कंप्यूटिंग की क्षमता जरूरत के हिसाब से घटाई बढ़ाई जा सकती है। यह न केवल सुरक्षित है, इसमें डेटा रिकवरी भी आम कंप्यूटर के मुकाबले कहीं आसान है। टीवी के साथ इसे मोबाइल पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि कंपनी ने अभी इस ऐप की लॉन्च डेट घोषित नहीं की है, पर इसे अगले कुछ महीनों में बाजार में उतारा जा सकता है।

जियो के दो नए 4जी फीचर फोन जियोभारत V3 और V4 लॉन्च
• V3 और V4 मोबाइल की कीमत 1099 रू प्रति फोन रखी गई है।• 455 से अधिक लाइव टीवी मिलेंगे • मात्र 123 रू में होगा मंथली रीचार्ज इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में रिलायंस जियो ने दो नए 4जी फीचर फोन लॉन्च किए हैं। V3 और V4, दोनों ही 4जी फीचर फोन जियोभारत सीरीज के तहत लॉन्च किए गए हैं। नए मॉडल्स 1099 रू की कीमत पर बाजार में उतारे जाएंगे। पिछले साल जियोभारत V2 मॉडल को लॉन्च किया गया था। जिसने भारतीय फीचर फोन मार्केट में हलचल मचा दी थी। कंपनी के मुताबिक लाखों 2जी उपभोक्ता जियोभारत फीचर फोन के माध्यम से 4जी में शिफ्ट हो चुके हैं। अगली पीढ़ी के ये नए 4जी फीचर फोन आधुनिक डिज़ाइन, 1000 mAh की दमदार बैटरी, 128 GB तक के एक्सपेंडेबल स्टोरेज और 23 भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ आते हैं। जियोभारत फोन को मात्र 123 रुपये में मासिक रिचार्ज कराया जा सकता है। जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 14 GB डेटा भी मिलेगा। V3 और V4 दोनों मॉडल जियो-टीवी, जियो-सिनेमा, जियो-पे और जियो-चैट जैसे कुछ बेहतरीन प्री लोडेड ऐप्स के साथ आएंगे। 455 से अधिक लाइव टीवी के साथ फिल्में, वीडियो और खेल सामग्री भी ग्राहकों को एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। दूसरी तरफ जियो-पे सहज भुगतान और जियो-चैट असीमित वॉयस मैसेजिंग, फोटो शेयर और ग्रुप चैट के अनेकों विकल्प देता है। जियो भारत V3 और V4 जल्द ही सभी मोबाइल स्टोर्स के साथ-साथ JioMart और Amazon पर भी उपलब्ध होंगे।

'भारत का डेटा भारतीय डेटा सेंटर में ही रखने की रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने की वकालत'पीएम मोदी भी रहे मौजूद
रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने भारत का डेटा भारतीय डेटा सेंटर में ही रखने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि भारत में डेटा जनरेशन का पैमाना और स्पीड तेजी से बढ़ी है और एआई के साथ यह और तेजी से बढ़ेगी। इसलिए देश में एआई और मशीन लर्निंग डेटा सेंटर स्थापित करने की जरूरत है और इसके लिए भारतीय कंपनियों को सरकार की ओर से प्रोत्साहन मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि डेटा सेंटर नीति 2020 के मसौदे को जल्द अपडेट करें। आकाश अंबानी दिल्ली में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में बोल रहे थे। आकाश अंबानी ने कहा,'विकसित भारत के सपने के साकार करने के लिए एआई अत्यंत महत्वपूर्ण है। और जियो ने एआई के फायदे को हर भारतीय तक पहुंचाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। ठीक वैसा ही जैसा कि हमने मोबाइल ब्रॉडबैंड के साथ किया था। हम किफ़ायती कीमतों पर शक्तिशाली एआई मॉडल और सेवाएँ देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए हम एक राष्ट्रीय एआई इंफ्रास्ट्रक्चर का आधार तैयार कर रहे हैं।“प्रधानमंत्री की विज़नरी लीडरशिप की प्रशंसा करते हुए आकाश अंबानी ने कहा कि “आज भारतीय मोबाइल कंपनियाँ और फलते-फूलते स्टार्ट-अप इकोसिस्टम की वजह से भारत विकसित देशों सहित दुनिया भर को एआई सॉल्युशन दे सकता है। सरकार द्वारा उद्योग और इनोवेशन को आगे बढ़ाने के कारण भारत में सबसे बड़ी डिजिटल क्रांति आई है। नए भारत में कारोबार अब पूरी तरह बदल गया है। 145 करोड़ भारतीयों की ज़रूरतों और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए सरकार और उद्योग तालमेल के साथ काम कर रहे हैं। इंडिया मोबाइल कांग्रेस के मंच से अंबानी ने वादा किया कि भारत न केवल मोबाइल इनोवेशन में अग्रणी होगा बल्कि हम एक कनेक्टेड, इंटेलिजेंट भविष्य के लिए एआई की ताकत को अपनाएंगे। इससे रोजगार में भी वृद्धि होगी जैसा कि जैसे कंप्यूटर और इंटरनेट को अपनाने के दौर में हुआ था।

रिलायंस फाउंडेशन महिलाओं की डिजिटल भागीदारी बढ़ाने के लिए देगा 10 मिलियन डॉलर का वित्तीय सहयोग
रिलायंस फाउंडेशन ने अमेरिका के यूएसएआईडी और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (बीएमजीएफ) के साथ मिलकर "वीमेन इन द डिजिटल इकॉनमी फंड (डब्लूआईडीईएफ)" के तहत 10 मिलियन यूएस डॉलर की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य भारत में महिलाओं को डिजिटल अर्थव्यवस्था में सशक्त बनाना और जेंडर डिजिटल डिवाइड को कम करना है।रिलायंस फाउंडेशन की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, "डब्लूआईडीईएफ वैश्विक सहयोग का एक ऐतिहासिक कदम है और हम इस पहल का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहे हैं। हम महिलाओं की आजीविका,आर्थिक सुरक्षा और तकनीक के माध्यम से सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” यूएसएआईडी-इंडिया की एक्टिंग मिशन डायरेक्टर डॉ. अलेक्जेंड्रिया ह्यूर्टा ने इस साझेदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, "भारत और अमेरिका की यह साझेदारी लैंगिक डिजिटल अंतर को समाप्त करने में एक अहम कदम है। हम रिलायंस फाउंडेशन के साथ मिलकर लाखों महिलाओं को डिजिटल अर्थव्यवस्था का लाभ पहुंचाने और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में काम कर रहे हैं।"

जियो ने लॉन्च किया किफायती दाम और दमदार फीचर्स वाला जियोफोन प्राइमा 2
जियो ने अपना नया जियोफोन प्राइमा 2 भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। नया जियोफोन एक स्मार्ट फीचर फोन है जो ग्राहकों को पूरी तरह से नया और अलग प्रीमियम मोबाइल अनुभव देने जा रहा है। शानदार डिज़ाइन नए फ़ोन की स्लीक और एलीगेंट प्रोफ़ाइल को काफी खूबसूरती से बढ़ाता है। अपनी शानदार लेदर जैसी फिनिश के साथ मैजिक टच को जोड़ने वाला है। जियोफोन प्राइमा 2 न केवल देखने में आकर्षक है, बल्कि पकड़ने में भी एक अलग ही आनंद देता है। नया जियोफोन प्राइमा 2, फोन को लग्जरी स्टेटमेंट के तौर पर पेश करता है। नया जियोफोन प्राइमा 2 एक शानदार डिज़ाइन की खूबसूरती को उभारने में भी सफल रहा है जो कि मॉडर्न लाइफस्टाइल से मेल खाता है।जियोफोन प्राइमा 2 पारंपरिक फीचर फोन से पूरी तरह अलग और हटकर है। इसमें वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है, जो ग्राहकों को किसी अलग एप्लिकेशन के बिना फेस-टू-फेस यानि आमने-सामने जुड़ने की अनुमति देता है। यह इनोवेटिव टेक्नोलॉजी सुविधा बिना किसी बाधा के निरंतर कम्युनिकेशन बनाए रखना यकीनी बनाती है, जो आपके अपनों को पहले से कहीं अधिक करीब लाती है।जियोप्राइमा 2 4G यूट्यूब, फेसबुक और गूगल वॉयस असिस्टेंट जैसे लोकप्रिय ऐप्स को सपोर्ट करता है। यह जियोटीवी, जियोसावन, जियोन्यूज और जियोसिनेमा जैसे सभी जियो Jio ऐप्स चला सकते हैं और ग्राहक जियोपे के माध्यम से यूपीआई UPI भुगतान कर सकते हैं। स्पेशल जियोचैट JioChat जैसे महत्वपूर्ण फीचर के साथ ग्रुप चैट, वॉयस मैसेजिंग, फोटो और वीडियो साझा करने की सुविधा भी मिलती है। जियोफोन प्राइमा 2 जियोस्टोर पर भी उपलब्ध है, जो विभिन्न ऐप्स को होस्ट करता है, जिन्हें ग्राहक अपनी आवश्यकता के अनुसार डाउनलोड कर सकते हैं। सॉफ्ट पुश बटन के साथ यह फोन उपयोग करने में आसान है। गूगल वॉयस असिस्टेंट तक पहुंचने के लिए माइक्रोफ़ोन आइकन के साथ एक बड़ी नेविगेशन उपलब्ध है। जियोफोन प्राइमा 2, 4G KaiOS पर ऑपरेट होता है और क्वालकॉम प्रोसेसर लगा है। यह 512 एमबी रैम के साथ आता है और इसमें सभी एप्लिकेशन को होस्ट करने के लिए 4GB की इंटर्नल मेमोरी है व 128GB तक के एक्सटर्नल एसडी कार्ड का सपोर्ट करता है। इस फोन में 2.4-इंच की एलसीडी स्क्रीन और 2000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है। इसमें डिजिटल सेल्फी और रियर कैमरे भी हैं जो ग्राहकों को फोटो खींचने और वीडियो कैप्चर करने की सुविधा देते हैं। म्यूजिक फ्रंट पर ब्लूटूथ 5.0 और वाई-फाई सपोर्ट के साथ 3.5 मिमी हेडफोन जैक है। यह फोन इंग्लिश और 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।जियोफोन प्राइमा 2 फीचर फोन कैटेगरी में एक फ्लैगशिप फोन के तौर पर सबसे आगे है। यह एक फीचर फोन की सादगी को आधुनिक फीचर्स के साथ जोड़कर एक नया इंडस्ट्री स्टैंडर्ड स्थापित करता है। फोन को बेहद किफायती सिर्फ 2700 रुपये की कीमत में पेश किया गया है।जियोफोन प्राइमा 2 के साथ, आप सिर्फ फ़ोन का उपयोग नहीं करते हैं बल्कि आप अपने लाइफस्टाइल को बेहतर करने का अनुभव भी प्राप्त करते हैं। यह फीचर फोन के भविष्य में कदम रखने का समय है - जहां खूबसूरती इनोवेशन से मिलती है।

जियो एनिवर्सरी ऑफर,चुनिंदा रिचार्ज पर मिलेगा ₹700 तक का फायदा
रिलायंस जियो अपनी 8वीं सालगिरह पर जियो यूजर्स के लिए एनिवर्सरी ऑफर लेकर आया है। मोबाइल यूजर्स कुछ चुनिंदा रिचार्ज प्लान पर इस खास ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। ₹899 और ₹999 के तिमाही प्लान और ₹3599 के वार्षिक प्लान के साथ यूजर्स को ₹700 के फायदे मिलेंगे। ऑफर में ₹175 की कीमत वाले 10 OTT ऐप्स की सदस्यता के साथ 10 GB का डेटा पैक मिलेगा। इसकी वैद्यता 28 दिन की होगी। साथ ही ज़ोमैटो की 3 महीने की गोल्ड सदस्यता भी फ्री दी जाएगी। ₹2999 से अधिक की खरीदारी पर ₹500 के AJIO वाउचर भी मिलेंगे। ऑफर 5 सिंतबर से 10 सितंबर के बीच रिचार्ज करने वाले सब्सक्राइबर्स को ही मिलेगा। जियो को लॉन्च हुए 8 साल हो गए हैं। इन 8 वर्षों में जियो वायरलेस और वायरलाइन दोनों ही क्षेत्रों में मार्केट लीडर बन गया है। 13 करोड़ 5जी उपभोक्ताओं समेत आज जियो के 49 करोड़ से ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं। जियो ने दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे तेज़ स्टैंड-अलोन 5G नेटवर्क रोलआउट किया है। देश में जितने भी 5जी बीटीएस लगे हैं उनमें से 85% से अधिक जियो के हैं।