Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
बिज़नेस

फिर औकात से बाहर निकला सोना MP में एक झटके में तीन हजार 400 रुपये महंगा हुआ सोना चांदी ने भी किया नखरा

शादी के सीजन में सोना खरीदने वालों के लिए आज फिर बुरी खबर आई है। मध्यप्रदेश के सराफा बाजार में आज 27 नवंबर 2026, शुक्रवार को सोने और चांदी दोनों ने जो...

• Nov 27, 2026• 2 min read
फिर औकात से बाहर निकला सोना MP में एक झटके में तीन हजार 400 रुपये महंगा हुआ सोना चांदी ने भी किया नखरा

📷 Cover Photo: फिर औकात से बाहर निकला सोना MP में एक झटके में तीन हजार 400

ADVERTISEMENT
Font Size:
शादी के सीजन में सोना खरीदने वालों के लिए आज फिर बुरी खबर आई है। मध्यप्रदेश के सराफा बाजार में आज 27 नवंबर 2026, शुक्रवार को सोने और चांदी दोनों ने जोरदार उछाल मारा है।

इंदौर सराफा बाजार में सोना एक ही दिन में ₹3,400 महंगा हो गया, वहीं चांदी ₹4,200 उछल गई। जो लोग कल तक सोच रहे थे कि “थोड़ा और सस्ता होगा तो लेंगे”, आज उनकी जेब और हल्की हो गई।

आज का ताजा भाव - MP (इंदौर-भोपाल)
सोना-चांदी आज का भाव
*24 कैरेट सोना (10 ग्राम)* *₹1,28,774*
*22 कैरेट सोना (10 ग्राम)* *₹1,17,957*
*18 कैरेट सोना (10 ग्राम)* *₹96,580*
*चांदी (1 किलो)* *₹1,55,910*
> नोट: ये सराफा भाव हैं। ज्वेलरी खरीदते समय इस पर मेकिंग चार्ज + वेस्टेज + 3% GST अलग से लगेगा। इसलिए बिल हमेशा ज्यादा ही आएगा।

कल कितना था, आज कितना हो गया?

- कल इंदौर में सोना केडबरी रवा नकद में ₹1,25,100 पर बंद हुआ था, आज ₹1,28,500 पर पहुंच गया।
- चांदी कल ₹1,47,000 प्रति किलो थी, आज ₹1,51,200 पर बंद हुई।

यानी अगर आपने कल 10 तोला सोना लिया होता, तो आज के हिसाब से करीब ₹34,000 की बचत हो जाती। अब पछताने से क्या फायदा!

खरीदें या रुकें? - एक्सपर्ट की सलाह

1. शादी नजदीक है तो: ज्यादा इंतजार मत कीजिए, थोड़ा-थोड़ा करके खरीदते रहिए।
2. निवेश के लिए ले रहे हैं तो: एक साथ पूरा पैसा मत लगाइए, भाव नीचे आने पर भी मौका मिलेगा।
3. पुराना सोना बेचना है तो: ये अच्छा मौका है, भाव ऊंचे चल रहे हैं।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT