मध्य प्रदेश
'सेवा दूतों' के बहाने सत्ता और संगठन का 'लिटमस' टेस्ट करेगी भाजपा भविष्य की रणनीति के सूत्रधार होंगे 'दूत'
भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है जो सत्ता में बने रहने के बाद अगली सत्ता बनाए रखने की कवायद में जुटी रहती है इसी लिए लंबे समय से भाजपा सत्ता के शिखर पर है।...
• Nov 27, 2026• 3 min read

📷 Cover Photo: 'सेवा दूतों' के बहाने सत्ता और संगठन का 'लिटमस' टेस्ट करेगी
ADVERTISEMENT
Font Size:
भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है जो सत्ता में बने रहने के बाद अगली सत्ता बनाए रखने की कवायद में जुटी रहती है इसी लिए लंबे समय से भाजपा सत्ता के शिखर पर है। अब भाजपा एक नया प्रयोग कर रही है जिससे सत्ता और संगठन दोनों की हकीकत सामने आ जाएगी। दरअसल भाजपा प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों में सेवा दूत भेजने जा रही है। एक से 25 दिसंबर तक सेवा दूत भाजपा की जमीनी हकीकत का आंकलन कर प्रदेश नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेंगे। गौरतलब से कि साल 2027 में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव भी प्रस्तावित हैं जिसको लेकर सियासत का दौर अभी से शुरु हो चुका है। कांग्रेस की तरफ से अभी से आरोप लगाए जा रहे हैं कि भाजपा नगरीय निकाय चुनाव से बचना चाहती है जिससे उसकी हकीकत जनता के सामने न आ जाए। हाल ही में राजस्थान के पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ा नुकसान हुआ है। जिसके बाद कांग्रेस के हौसले काफी बुलंद हैं। लेकिन एमपी बीजेपी की कहानी कुछ अलग है। क्योंकि एमपी में हेमंत खंडेलवाल जैसे मंझे हुए प्रदेश अध्यक्ष हैं जो कभी अति उत्साहित नहीं होते बल्कि पार्टी को और कैसे मजबूत किया जा सकता है और आगे फिर सत्ता में कैसे बना रहा जा सकता है उस बात पर फोकस करते हैं। भाजपा द्वारा भेजे जा रहे सेवा दूत कोई आम कार्यकर्ता नहीं बल्कि पार्टी की तरफ से अधिकार संपन्न पदाधिकारी बना कर विधानसभा क्षेत्रों में भेजे जा रहे हैं। सेवा दूत के रुप में भेजे जा रहे यह नेता दूत कम गुप्तचर ज्यादा कहे जा सकते हैं। अंतर सिर्फ इतना है कि गुप्तचर गुप्त होते हैं और दूत सार्वजनिक। भाजपा के यह दूत 25 दिनों के अंदर विधानसभा को नापने के साथ सत्ता और संगठन की जमीनी टोह लेंगे। जिसके तहत वो पार्टी के कार्यकर्ताओं की हकीकत समझने का प्रयास करने के साथ यह भी समझेंगे कि मोदी सरकार और मोहन सरकार के प्रति जनता के बीच किस प्रकार का रुझान है। इतना ही नहीं स्थानीय संगठन कैसा काम कर रहा है। संगठन के साथ जो पार्टी के कार्यकर्ता हैं उनका पदाधिकारियों से कैसा ताल मेल है। स्पष्ट शब्दों में कहा जाए तो बीजेपी के यह सेवा दूत बीजेपी की भविष्य की रणनीति की नींव रखने जा रहे हैं। क्योंकि इन सेवा दूतों द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर ही भाजपा अपनी भविष्य की रणनीति को धरातल में उतारने का काम करेगी। दिसंबर के महीने में ही मोहन सरकार के तीन साल पूरे होने जा रहे हैं लिहाजा इन तीन साल के अंदर मोहन सरकार के नेतृत्व की सरकार जनता,कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के बीच कितना प्रभाव डाल पाई है उसकी हकीकत सेवा दूतों द्वारा प्रदेश नेतृत्व को सौंपी गई रिपोर्ट बयां करेगी। एक तरह से यह भी कहा जा सकता है कि सेवा दूतों के बहाने संगठन सरकार और खुद का लिटमस टेस्ट कराने जा रही है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
पंचायत चुनाव से पहले सरकार पंचायतों को ताकत देने का कर रही दावा कांग्रेस ने 22 हजार समितियों का दिखाया दम
NEXT ARTICLE →
फिर औकात से बाहर निकला सोना MP में एक झटके में तीन हजार 400 रुपये महंगा हुआ सोना चांदी ने भी किया नखरा
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सेवा दूतों को दिया चार सूत्रीय एजेंडा और 25 दिन में 71 हजार बूथ नापने का टारगेट
27/11/2026
बीजेपी के कार्यक्रम में CM से मिलने पहुंची युवती पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी का बयान पूरे रहस्य से उठाया पर्दा
27/11/2026
पंचायत चुनाव से पहले सरकार पंचायतों को ताकत देने का कर रही दावा कांग्रेस ने 22 हजार समितियों का दिखाया दम
27/11/2026