मध्य प्रदेश
बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सेवा दूतों को दिया चार सूत्रीय एजेंडा और 25 दिन में 71 हजार बूथ नापने का टारगेट
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सेवा दूतों को 25 दिन का बड़ा टारगेट दिया है। जबलपुर संभागीय कार्यालय में आयोजित ‘सेवा दूत अभियान’ की प्रशिक्...
• Nov 27, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सेवा दूतों को दिया चार सूत्
ADVERTISEMENT
Font Size:
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सेवा दूतों को 25 दिन का बड़ा टारगेट दिया है। जबलपुर संभागीय कार्यालय में आयोजित ‘सेवा दूत अभियान’ की प्रशिक्षण कार्यशाला में उन्होंने कहा कि अब सेवा दूतों को विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक जाना है और सरकार के काम को घर-घर पहुंचाना है।
कार्यशाला में जबलपुर, सागर, रीवा, छिंदवाड़ा और शहडोल संभाग के सेवा दूत और विधानसभा समन्वयक शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी भी मौजूद रहे।
25 दिन, 1313 मंडल, 71 हजार बूथ
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी के लिए आगामी 25 दिन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन 25 दिनों में प्रदेश के 1313 मंडलों और 71 हजार बूथों तक सेवा, संवाद और संगठन का संदेश पहुंचाना है।
सेवा दूत औसतन प्रत्येक मंडल में 5 दिन प्रवास करेंगे और बूथ स्तर तक पहुंचेंगे। हर बूथ पर पहुंचकर वे सरकार की योजनाओं की जानकारी लेंगे और लोगों से सीधा संवाद करेंगे।
चार सूत्रीय एजेंडा क्या है?
प्रदेश अध्यक्ष ने अभियान को सफल बनाने के लिए सेवा दूतों को चार प्रमुख उद्देश्य बताए -
1. सेवा कार्य - जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाना
2. संगठन विस्तार - संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत करना
3. नैरेटिव निर्माण - सरकार के कामों को लेकर सकारात्मक माहौल बनाना
4. निष्क्रिय बूथों को सक्रिय करना - जो बूथ कमजोर हैं, उन्हें फिर से सक्रिय करना
प्रधानमंत्री के 25 साल के सेवा संदेश को पहुंचाना है
हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के सेवा के 25 वर्षों के संदेश, केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यों को आगामी 25 दिनों में विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक पहुंचाना है।
उन्होंने सेवा दूतों से कहा कि प्रवास के दौरान सिर्फ योजनाओं की जानकारी देना ही काफी नहीं है, बल्कि संगठन को मजबूत करने और सकारात्मक नैरेटिव बनाने का काम भी साथ-साथ करना है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

बीजेपी के कार्यक्रम में CM से मिलने पहुंची युवती पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी का बयान पूरे रहस्य से उठाया पर्दा
27/11/2026
'सेवा दूतों' के बहाने सत्ता और संगठन का 'लिटमस' टेस्ट करेगी भाजपा भविष्य की रणनीति के सूत्रधार होंगे 'दूत'
27/11/2026
पंचायत चुनाव से पहले सरकार पंचायतों को ताकत देने का कर रही दावा कांग्रेस ने 22 हजार समितियों का दिखाया दम
27/11/2026