मध्य प्रदेश
बीजेपी के कार्यक्रम में CM से मिलने पहुंची युवती पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी का बयान पूरे रहस्य से उठाया पर्दा
गुरुवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित सेवा दूतों के प्रशिक्षण सत्र के दौरान जब सीएम मोहन यादव मंच पर आए तो एक महिला उनके सामने खड़ी होकर नौकरी ...
• Nov 27, 2026• 3 min read

📷 Cover Photo: बीजेपी के कार्यक्रम में CM से मिलने पहुंची युवती पर बीजेपी प
ADVERTISEMENT
Font Size:
गुरुवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित सेवा दूतों के प्रशिक्षण सत्र के दौरान जब सीएम मोहन यादव मंच पर आए तो एक महिला उनके सामने खड़ी होकर नौकरी की बात करने लगी। दरअसल वो महिला शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करके आई थी और उसकी ज्वाइनिंग नहीं हुई है। जिससे आहत होकर वो बीजेपी के कार्यक्रम में घुस गई और मौका देख कर सीएम मोहन यादव से मिलने पहुंची गई। युवती की मांग प्राथमिक शिक्षक भर्ती-2025 को लेकर थी। मुख्यमंत्री ने उसे अलग से बुलाकर व्यक्तिगत तौर पर बातचीत की और उसकी पूरी बात सुनी।
इसके बाद बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने पूरे मामले पर बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है।
क्या था युवती का मामला?
पंकज चतुर्वेदी के अनुसार, युवती ने अपनी B.Ed की द्वितीय वर्ष की परीक्षा 5 अगस्त 2026 को उत्तीर्ण की है।
वहीं, प्राथमिक शिक्षक वर्ग-1 भर्ती परीक्षा-2025 में अर्हता धारण करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2025 थी। यानी युवती की योग्यता, पात्रता की अंतिम तिथि से लगभग एक साल बाद पूरी हुई है।
भाजपा प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा -
> "हमारी इस बहन ने लगभग एक वर्ष के बाद 5-8-2026 को अपनी http://B.Ed की द्वितीय वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण करी है, तो पात्रता का जो पैमाना है वो एक वर्ष पूर्व का है। और इसके ऊपर वैधानिक राय भी ली जा चुकी है।"
बीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा कि
> "ये मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार है, जिसकी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश के सारे नौजवानों की है और हम उनके लिए अवसर उत्पन्न कर रहे हैं। पर यदि किसी अवसर में नियम की बाधा है, जो इन बहन को भी अवगत है... यदि आपने 5-8-2026 को प्राप्त करी है तो अब 25-8-2025 की परीक्षा में पात्र कैसे हो सकती हैं, इतना सा विषय है।"
> "बाकी मुख्यमंत्री जी ने स्वयं उनसे व्यक्तिगत तौर पर बातचीत करी और हम सारे युवाओं का स्वागत करते हैं। संवाद-समन्वय हमेशा हमारी रीति-नीति है। लेकिन यदि नियम-कायदे का विषय है तो उसका पालन तो हम सबको करना पड़ेगा।"
क्यों अटका है मामला?
प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025-26 के नियमों के अनुसार, अभ्यर्थी को आवेदन की अंतिम तिथि तक निर्धारित शैक्षणिक योग्यता हासिल होना अनिवार्य है। इस पर महाधिवक्ता कार्यालय से वैधानिक राय भी ली जा चुकी है, जिसमें यही स्थिति स्पष्ट की गई है।
यानी नियम के अनुसार, अंतिम तिथि के बाद योग्यता हासिल करने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में पात्र नहीं माने जाएंगे।
मुखबिर MP की टिप्पणी
मुख्यमंत्री ने युवती से मिलकर उसकी बात सुनी, यह सरकार के संवाद वाले रवैये को दिखाता है। लेकिन भर्ती का मामला नियमों से बंधा है, इसलिए अब इस पर अंतिम फैसला नियम और वैधानिक राय के आधार पर ही होगा।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
फिर औकात से बाहर निकला सोना MP में एक झटके में तीन हजार 400 रुपये महंगा हुआ सोना चांदी ने भी किया नखरा
NEXT ARTICLE →
बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सेवा दूतों को दिया चार सूत्रीय एजेंडा और 25 दिन में 71 हजार बूथ नापने का टारगेट
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सेवा दूतों को दिया चार सूत्रीय एजेंडा और 25 दिन में 71 हजार बूथ नापने का टारगेट
27/11/2026
'सेवा दूतों' के बहाने सत्ता और संगठन का 'लिटमस' टेस्ट करेगी भाजपा भविष्य की रणनीति के सूत्रधार होंगे 'दूत'
27/11/2026
पंचायत चुनाव से पहले सरकार पंचायतों को ताकत देने का कर रही दावा कांग्रेस ने 22 हजार समितियों का दिखाया दम
27/11/2026