Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

नेताओं और पूर्व अधिकारियों पर लटकी बंगले की तलवार संपदा विभाग ने नोटिस जारी कर ठोकी 'दांडिक' दर

कहते हैं सरकारी नौकरी खत्म हो जाती है, पर सरकारी बंगले का मोह नहीं खत्म होता। मध्यप्रदेश में कुछ नेता-अधिकारी इस कहावत को सच साबित करने में लगे हैं

• Nov 27, 2026• 2 min read
नेताओं और पूर्व अधिकारियों पर लटकी बंगले की तलवार संपदा विभाग ने नोटिस जारी कर ठोकी 'दांडिक' दर

📷 Cover Photo: नेताओं और पूर्व अधिकारियों पर लटकी बंगले की तलवार संपदा विभा

ADVERTISEMENT
Font Size:
कहते हैं सरकारी नौकरी खत्म हो जाती है, पर सरकारी बंगले का मोह नहीं खत्म होता। मध्यप्रदेश में कुछ नेता-अधिकारी इस कहावत को सच साबित करने में लगे हैं। रिटायर हो गए, ट्रांसफर हो गया, अनुमति खत्म हो गई... फिर भी बंगला खाली करने का मन नहीं कर रहा।

अब संपदा संचालनालय को सख्ती करनी पड़ी है। विभाग ने आदेश जारी किया है कि जिन अधिकारियों की आवास धारण अनुमति खत्म हो चुकी है और फिर भी बंगला दबाए बैठे हैं, उनसे दांडिक दर पर वसूली की जाएगी। यानी अब मुफ्त में बंगला-प्रेम नहीं चलेगा, कीमत चुकानी पड़ेगी।

DGP साहब भी लिस्ट में!

सबसे चर्चित नाम है पूर्व पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना का। वे 30 नवंबर 2024 को रिटायर हुए, लेकिन बंगला नहीं छोड़ा। अब उन पर 11 लाख 58 हजार रुपये की वसूली निकली है।

इसी तरह कई और बड़े नामों पर भी लाखों की वसूली बन रही है। किसी पर 5 लाख 78 हजार, किसी पर 5 लाख 50 हजार से ज्यादा। लिस्ट में पूर्व मंत्री, प्रमुख अभियंता, डॉक्टर,आईएएस-आईपीएस... सब हैं। कुछ के पास तो भोपाल में एक नहीं, दो-दो बंगले हैं। एक में खुद रहते हैं, दूसरा... पता नहीं किसके लिए बचा रखा है!

नोटिस अगस्त से चल रहा है

विभाग अगस्त से नोटिस दे रहा है। कुछ समझदार अधिकारियों ने बंगला खाली कर दिया, कुछ ने चुपचाप पैसा जमा कर दिया। लेकिन कुछ अभी भी ‘देखते हैं क्या होता है’ वाले मोड में हैं।

अब देखना ये है कि ये बंगला-प्रेमी खुद बंगला छोड़ते हैं, या वसूली की रसीद कटने के बाद ही कुर्सी-बिस्तर समेटते हैं। क्योंकि सरकार का बंगला ससुराल तो है नहीं, कि रिटायरमेंट के बाद भी जमकर बैठे रहो!

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT