Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

MP में 20 दिसंबर को होगी विद्यार्थियों की तर्ज पर शिक्षकों की पात्रता परीक्षा 33 हजार से अधिकक्ष शिक्षक होंगे शामिल

मध्य प्रदेश में शिक्षकों की पात्रता जांचने के लिए पहली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 20 दिसंबर को आयोजित होगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) ने इसकी त...

• Nov 27, 2026• 2 min read
MP में 20 दिसंबर को होगी विद्यार्थियों की तर्ज पर शिक्षकों की पात्रता परीक्षा 33 हजार से अधिकक्ष शिक्षक होंगे शामिल

📷 Cover Photo: MP में 20 दिसंबर को होगी विद्यार्थियों की तर्ज पर शिक्षकों क

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश में शिक्षकों की पात्रता जांचने के लिए पहली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 20 दिसंबर को आयोजित होगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

परीक्षा जिला मुख्यालयों पर होगी। इसमें कुल 33,834 शिक्षक शामिल होंगे। इनमें 15,176 प्राथमिक और 18,658 माध्यमिक वर्ग के शिक्षक हैं। इनमें करीब 20 हजार सरकारी और 14 हजार निजी स्कूलों के शिक्षक शामिल हैं।

मंडल परीक्षा को 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा की तरह कराने की योजना बना रहा है। परीक्षा के दिन प्रश्नपत्रों को केंद्राध्यक्ष और कलेक्टर प्रतिनिधि की निगरानी में केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। इससे पहले प्रश्नपत्र सुरक्षित पुलिस थानों में रखे जाएंगे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। परीक्षा के संचालन और सुरक्षा को लेकर मंडल जल्द दिशा-निर्देश जारी करेगा।

दूसरी ओर, परीक्षा का विरोध भी शुरू हो गया है। संयुक्त मोर्चा के सदस्य राकेश पटेल ने कहा कि 25 से 30 साल से पढ़ा रहे शिक्षकों से दोबारा पात्रता परीक्षा देना उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि 2005 से 2011 के बीच 75 हजार शिक्षक पात्रता परीक्षा देकर भर्ती हुए थे। इसके विरोध में शिक्षक 27 नवंबर को नई दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT