मध्य प्रदेश
बीजेपी के प्रशिक्षण प्राप्त सेवा दूत सत्ता और संगठन की जमीनी हकीकत का तैयार करेंगे फीडबैक 25 दिन में आएगी रिपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशभर में सेवा अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी की तर...
• Nov 26, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: बीजेपी के प्रशिक्षण प्राप्त सेवा दूत सत्ता और संगठन की जमीनी
ADVERTISEMENT
Font Size:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशभर में सेवा अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी की तरफ से प्रदेश कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी,सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सेवा दूतों को संबोधित किया।
मामले की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि एक से 25 दिसंबर तक पार्टी के कार्यकर्ता हर विधानसभा में सेवा दूत बनकर जाएंगे। वे वहां सेवा कार्य करेंगे, बूथ और पार्टी संगठन की समीक्षा करेंगे और संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।
इसके लिए प्रदेश की 230 विधानसभाओं में 230 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। ग्रामीण और बड़ी विधानसभाओं में कुछ जगह दो-दो कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अभियान की तैयारी के लिए पार्टी ने तीन कार्यशालाएं रखी हैं। इनमें मध्य क्षेत्र यानी ग्वालियर से नर्मदापुरम तक, मालवा और महाकौशल की कार्यशालाएं शामिल हैं। जबलपुर, इंदौर और भोपाल में ये कार्यशालाएं हो रही हैं, जिनमें से एक कल और एक परसों होगी।
मुखबिर का एनालिसिसि और बीजेपी अध्यक्ष का माइंडगेम
गौरतलब है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल संगठनात्मक कार्यों में काफी दक्ष माने जाते हैं। उन्हीं का यह नवाचार है जिसके कारण पार्टी अपने नेताओं,कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का फीडबैक पहले ही लेना चाहती है। जिससे भाजपा अपनी कमियों को सुधार सके। भाजपा की इस योजना में उन सीटों पर ज्यादा फोकस किया जाएगा जहां पर लंबे समय से कांग्रेस के विधायक चुनाव जीत रहे हैं। साथ में पांच हजार अथवा उससे कम मतों के अंतर से जीतने और हारने वाली सीटों पर विशेष फोकस किया जाएगा। अभी विधानसभा चुनाव के लाए दो साल से अधिक का वक्त बचा है लेकिन एमपी बीजेपी ने अपनी चुनावी तैयारियों को अभी से पुख्ता करने पर फोकस कर दिया है। जिससे समय रहते पार्टी अपनी और सरकार की कमियों को दुरुस्त कर सके। भाजपा के सेवा दूत कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रभाव पर भी ध्यान रखेंगे। क्योंकि वोट चोरी सहित अनेक मुद्दों पर कांग्रेस इन दिनों भाजपा के खिलाफ लगातार मोर्चा खोल रही है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

नेताओं की मुलाकात और चेहरे की मुस्कुराहट का मतलब ये नहीं कि सब 'ऑल इज़ वेल' है कहानी तो यहीं से शुरु होगी
26/11/2026
कैलाश के 'शिखर' को जो नाप नहीं पाए उनका जोरदार अभिनंदन होना चाहिए
26/11/2026
एमपी विधानसभा में आश्वासनों की सूची का अंबार विपक्ष ने तैयार की लिस्ट 'महाभारत' होना तय
26/11/2026