मध्य प्रदेश
नेताओं की मुलाकात और चेहरे की मुस्कुराहट का मतलब ये नहीं कि सब 'ऑल इज़ वेल' है कहानी तो यहीं से शुरु होगी
मध्य प्रदेश की राजनीति में क्या चल रहा है सब को मालूम है। चेहरे पर कुछ और दिल में कुछ और
• Nov 26, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: नेताओं की मुलाकात और चेहरे की मुस्कुराहट का मतलब ये नहीं कि
ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश की राजनीति में क्या चल रहा है सब को मालूम है। चेहरे पर कुछ और दिल में कुछ और। खास कर सीएम मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बीच क्या चल रहा है किसी से छिपा नहीं है। कभी भैया कहलाने वाले शिवराज सिंह चौहान को अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठना पड़ा और उसके कारण पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उनकी जम कर किरकिरी भी हुई लेकिन दिल्ली से आई कुछ नेताओं की तस्वीर ने प्रदेश की जनता को भ्रमित कर दिया है और सब यही सोच रहे हैं कि क्या सब ऑल इज़ वेल है। लेकिन हकीकत तो इससे कोसों दूर है। जिस नेता की परोसी थाली पर कोई और हाथ मार ले वो कभी उस दाग को भूल नहीं सकता। दरअसल यह सारी बात हो रही है दिल्ली से आई उस तस्वीर की जिसमें वर्तमान सीएम और पूर्व सीएम एक दूसरे से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे पर खूब मुस्कान दिख रही है। इस मुलाकात के दौरान मोहन सरकार के दो और मंत्री एदल सिंह कंसाना और प्रहलाद सिंह पटेल भी मौजूद थे। इस गर्मजोशी भरी मुलाकात में जो तस्वीर सामने आई वो एमपी की सियासत में एक अलग ही चर्चा का विषय बनी हुई है। क्योंकि जब अलग-अलग तासीर के नेता एक साथ मिलते हैं तो उसके मायने भी अलग होते हैं। दिल्ली में इन बड़े नेताओं की मुलाकात होना और फिर इंदौर के प्रभारी मंत्री का बदला जाना यह बताने के लिए पर्याप्त है कि सरकार के चेहरे पर दिख रही मुस्कान के पीछे बड़ा दर्द छिपा है। लेकिन दुनिया में दिखाने के लिए सब ऑल इज़ वेल है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

कैलाश के 'शिखर' को जो नाप नहीं पाए उनका जोरदार अभिनंदन होना चाहिए
26/11/2026
एमपी विधानसभा में आश्वासनों की सूची का अंबार विपक्ष ने तैयार की लिस्ट 'महाभारत' होना तय
26/11/2026
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कहते रहे हैं कि 'आदिवासी हिंदू नहीं' वही दिवाली मिलन के नाम पर शक्ति प्रदर्शन करते नजर आए
25/11/2026