Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कहते रहे हैं कि 'आदिवासी हिंदू नहीं' वही दिवाली मिलन के नाम पर शक्ति प्रदर्शन करते नजर आए

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल स्थित अपने आवास में सादगी के साथ दिवाली मिलन किया तो नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उसी दिवाली मिलन को शक्ति प्रद...

• Nov 25, 2026• 2 min read
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कहते रहे हैं कि 'आदिवासी हिंदू नहीं' वही दिवाली मिलन के नाम पर शक्ति प्रदर्शन करते नजर आए

📷 Cover Photo: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कहते रहे हैं कि 'आदिवासी हिंदू नह

ADVERTISEMENT
Font Size:
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल स्थित अपने आवास में सादगी के साथ दिवाली मिलन किया तो नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उसी दिवाली मिलन को शक्ति प्रदर्शन का बड़ा केन्द्र बना दिया। नेता प्रतिपक्ष ने अपने विधानसभा क्षेत्र गंधवानी में दीपावली मिलन का आयोजन किया। जिसमें हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। समारोह में गंधवानी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर चारों ओर उमंग सिंघार के समर्थकों और चाहने वालों की भीड़ दिखाई दी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जैसे ही समारोह स्थल पर पहुंचे, लोगों ने ढोल-मांदल की थाप पर पारंपरिक आदिवासी नृत्य के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। अपने नेता से मिलने और संवाद करने को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। समारोह के दौरान उमंग सिंघार ने लोगों से मुलाकात की और सभी के साथ सामूहिक भोज में भी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सिंघार ने कहा कि आज मैं मध्यप्रदेश का नेता प्रतिपक्ष हूं तो इसके पीछे गंधवानी की जनता और कार्यकर्ताओं का विश्वास और आशीर्वाद है। आप लोगों ने मुझे जो ताकत दी है, उसी के बल पर मैं गंधवानी के साथ-साथ पूरे प्रदेश के लोगों की आवाज को सड़क से लेकर विधानसभा तक मजबूती से उठा रहा हूं। उन्होंने कहा कि “मैं कहीं भी रहूं, गंधवानी मेरे अंदर बसता है। गौरतलब है कि ये वही उमंग सिंघर हैं जिन्होंने साल भर पहले कहा था कि आदिवासी हिंदू वर्ग में नहीं आते जिसको लेकर प्रदेश में जम कर सियासी बयानबाजी का दौर चला था। लेकिन इस आयोजन से अब ये बात समझ में आने लगी है कि उमंग सिंघार जनता का मूड समझ चुके हैं कि हिंदुओं और उनके त्योहारों को अपनाएं बगैर सियासी रोटी सेकना मुश्किल है लिहाजा दिवाली मिलन के नाम पर उन्होंने शक्ति प्रदर्शन तो किया ही साथ ही उन्होन अपनी पार्टी को भी यह बताने का प्रयास किया है कि उनका जनता के बीच कातना क्रेज है। क्योंकि सिंघार और पटवारी के बीच चल रही सियासी रस्साकसी से प्रदेश की जनता परिचित हैं जिसका फायदा उठाने का प्रयास भाजपा भी करती रहती है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT