मध्य प्रदेश
भोपाल में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भड़की 'आग' ज्ञानेश कुमार का पुतला जम कर हुआ प्रदर्शन
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सियासी पारा चढ़ गया।भोपाल दौरे पर आए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का कांग्रेस ने जोरदार विरोध किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार...
• Nov 25, 2026• Updated: Nov 25, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: भोपाल में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भड़की 'आग' ज्ञानेश कुमार
ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सियासी पारा चढ़ गया।भोपाल दौरे पर आए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का कांग्रेस ने जोरदार विरोध किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया।
कार्यालय के बाहर ही भड़की आग
जैसे ही मुख्य चुनाव आयुक्त के भोपाल दौरे की खबर आई, कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर जुट गए।
नारेबाजी, हंगामा और फिर पुतले को आग - देखते ही देखते पूरा इलाका कांग्रेस के नारों से गूंज उठा।
कार्यकर्ताओं का साफ कहना था -
> चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं रहा, लोकतंत्र को बचाना है तो सड़क पर उतरना होगा।
3 बड़े आरोप, जिन पर फूटा गुस्सा
1. कथित वोट चोरी: कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूची में गड़बड़ी कर वोट चोरी हो रही है।
2. चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली: कांग्रेस ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग सरकार के इशारे पर काम कर रहा है।
3. मतदाता के अधिकार: कार्यकर्ताओं ने कहा - वोट किसी पार्टी की जागीर नहीं, जनता का अधिकार है, उसे छीनने नहीं देंगे।
क्यों गरमाया भोपाल?
कांग्रेस लंबे समय से 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान चला रही है। दशहरे से लेकर ब्लॉक स्तर तक पुतला दहन और मार्च का सिलसिला चल रहा है। भोपाल में CEC के दौरे को कांग्रेस ने विरोध जताने का सबसे बड़ा मौका माना।
यही वजह है कि आज का प्रदर्शन सिर्फ औपचारिकता नहीं था, बल्कि सीधा संदेश था - कांग्रेस अब चुप नहीं बैठेगी।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
एमपी बीजेपी के 'विभीषणों' पर संगठन की विशेष नजर 'काम करें इधर और उधर करना छोड़े अन्यथा होगी कार्रवाई'
NEXT ARTICLE →
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कहते रहे हैं कि 'आदिवासी हिंदू नहीं' वही दिवाली मिलन के नाम पर शक्ति प्रदर्शन करते नजर आए
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कहते रहे हैं कि 'आदिवासी हिंदू नहीं' वही दिवाली मिलन के नाम पर शक्ति प्रदर्शन करते नजर आए
25/11/2026
एमपी बीजेपी के 'विभीषणों' पर संगठन की विशेष नजर 'काम करें इधर और उधर करना छोड़े अन्यथा होगी कार्रवाई'
25/11/2026
पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की पुण्यतिथि भूली भाजपा दीपक जोशी का छलका दर्द कहा डायरी खुलेगी तो 'कच्चे चिट्ठे बाहर आ जाएंगे'
25/11/2026