Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

एमपी बीजेपी के 'विभीषणों' पर संगठन की विशेष नजर 'काम करें इधर और उधर करना छोड़े अन्यथा होगी कार्रवाई'

मध्य प्रदेश भाजपा में करीब एक साल से जिस प्रकार से पदाधिकारियों की मनमानी चल रही थी उसमें नकेल कसने का दौर शुरु हो गया है। पार्टी में कई ऐसे पदाधिकारी...

• Nov 25, 2026• 3 min read
एमपी बीजेपी के 'विभीषणों' पर संगठन की विशेष नजर 'काम करें इधर और उधर करना छोड़े अन्यथा होगी कार्रवाई'

📷 Cover Photo: एमपी बीजेपी के 'विभीषणों' पर संगठन की विशेष नजर 'काम करें इध

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश भाजपा में करीब एक साल से जिस प्रकार से पदाधिकारियों की मनमानी चल रही थी उसमें नकेल कसने का दौर शुरु हो गया है। पार्टी में कई ऐसे पदाधिकारी हैं जो बेलगाम घोड़े की तरह दौड़ रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की शालीनता को उनकी कमजोरी समझने वाले कार्यकर्ताओं पर अब नकेल कसने का दौर शुरु हो चुका है। क्योंकि संगठन महामंत्री और प्रदेश प्रभारी के सक्रिय होते ही प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी अपने सियासी अनुभव का आभाष पार्टी कार्यकर्ताओं को करा दिया है। देव उठनी के दिन जिस प्रकार से प्रदेश अध्यक्ष ने एक के बाद एक नियुक्तियां की वो इस बात का परिचायक है कि अब प्रदेश अध्यक्ष संगठन को गति देने में जुट गए हैं। गौरतलब है कि संगठन में कई ऐसे पदाधिकारी हैं जो संगठन में काम करने के बजाय सीएम हाउस और मंत्रियों के बंगले झांकने में ज्यादा समय दे रहे थे। प्रदेश नेतृत्व की ऐसे नेताओं पर बारीकी से नजर थी और अब उस पर काम शुरु हो चुका है। खास कर दतिया विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार से कुछ पदाधिकारियों ने संगठन को अंधेरे में रखा और पूरे तंत्र का खुद के लिए इस्तेमाल किया ऐसे नेताओं पर बीजेपी संगठन की नजर अब पड़ने लगी है। सरकार और संगठन के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने कई नवाचार भी किए हैं। जिसके तहत चिंतन कमेटियों के गठन का दौर भी शुरु हो चुका है। इसके अलावा पार्टी अलग-अलग और नवाचार करने जा रही है जिसके माध्यम से संगठन के कामों को और गति मिलेगी। प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में भेजे जा रहे सेवा दूत भी अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं। जो भाजपा की जमीनी हकीकत का पता लगा कर संगठन के सामने रखेंगे और फिर उसके हिसाब से पार्टी आगे की कार्ययोजना पर काम करेगी। भाजपा में कुछ ऐसे पदाधिकारी भी रहे हैं जो सत्ता और संगठन के बीच अस्थिरता पैदा करने का काम कर रहे थे ऐसे पदाधिकारियों पर संगठन ने नकेल कसने का काम शुरु कर दिया है। प्रदेश कार्यालय में हुई दो दिवसीय बैठक में कुछ पदाधिकारियों को संगठन की तरफ से फटकार ही लगी है। सबसे बड़ी बात यह भी है कि प्रदेश अध्यक्ष को दिल्ली से फ्री हैंड कर दिया गया है। मतलब साफ है कि प्रदेश अध्यक्ष अब अपने हिसाब से जमावट करने में जुट गए हैं। आने वाले कुछ दिनों में बीजेपी में कुछ और नियुक्तियां देखने को मिलने वाली हैं। इसके माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष न सिर्फ संगठन को मजबूत करेंगे बल्कि ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को अर्जेस्ट करने का भी काम करेंगे।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT