Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की पुण्यतिथि भूली भाजपा दीपक जोशी का छलका दर्द कहा डायरी खुलेगी तो 'कच्चे चिट्ठे बाहर आ जाएंगे'

हृदेश कुमार धारवार।मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी की पुण्यतिथि को भाजपा भूल गई

• Nov 25, 2026• 4 min read
पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की पुण्यतिथि भूली भाजपा दीपक जोशी का छलका दर्द कहा डायरी खुलेगी तो 'कच्चे चिट्ठे बाहर आ जाएंगे'

📷 Cover Photo: पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की पुण्यतिथि भूली भाजपा दीपक जो

ADVERTISEMENT
Font Size:
हृदेश कुमार धारवार।मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी की पुण्यतिथि को भाजपा भूल गई। भाजपा ने स्वर्गीय जोशी की पुण्यतिथि पर कोई कार्यक्रम नहीं किया। इसको लेकर उनके बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी का दर्द छलक पड़ा है। दीपक जोशी एक यूट्यूब चैनल पर पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे तभी उन्होंने अपने बयान में भाजपा को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता को सम्मान देना बंद कर दिया, तो वे जोशी की डायरी खोल देंगे। दीपक जोशी ने कहा कि कैलाश जोशी वो नेता थे, जिन्होंने मध्यप्रदेश में भाजपा को खड़ा किया, संगठन को सींचा और कार्यकर्ताओं को पहचान दी। लेकिन आज उन्हीं की पुण्यतिथि पर पार्टी ने उन्हें याद तक नहीं किया। जोशी ने कहा कि जिस पार्टी को मेरे पिता ने खून-पसीने से बनाया, उसी पार्टी ने आज उन्हें भुला दिया। अगर यही रवैया रहा तो मुझे मजबूर होकर जोशी की डायरी खोलनी पड़ेगी। उस डायरी में बहुत कुछ लिखा है, जो कई लोगों को असहज कर देगा। बता दें कि कैलाश जोशी मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के संस्थापक नेताओं में से एक और जनसंघ के जमाने के कद्दावर नेता थे।वे बागली-हाटपिपल्या क्षेत्र से राजनीति में आए और अपनी सादगी, ईमानदारी और संगठन निष्ठा के लिए जाने जाते थे। मध्यप्रदेश की राजनीति में उन्हें राजनीतिक संत कहा जाता है। 2019 में उनका निधन हो गया था।
स्वर्गीय कैलाश जोशी के उत्तराधिकारी एवं उनके बेटे दीपक जोशी खुद तीन बार विधायक और शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके हैं। 2023 में टिकट नहीं मिलने पर वे कांग्रेस में चले गए थे और बाद में फिर भाजपा के मंच पर लौटे थे। लेकिन भाजपा संगठन ने बाद में स्पष्ट किया था कि उनकी औपचारिक सदस्यता नहीं हुई है। इसके बाद से दीपक जोशी कांग्रेस पार्टी में भी हाशिए पर चल रहे हैं। 

क्यों भड़के दीपक जोशी ?

दीपक जोशी का आरोप है कि भाजपा अब अपने पुराने, समर्पित नेताओं को भूल रही है। जो नेता पार्टी के लिए जीवन भर लड़े, उन्हें श्रद्धांजलि तक नहीं दी जा रही। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ कैलाश जोशी का अपमान नहीं, बल्कि उन हजारों कार्यकर्ताओं का अपमान है, जो जोशी जी के आदर्शों पर पार्टी से जुड़े थे। हाटपिपलिया में स्वर्गीय कैलाश जोशी का स्मारक बनने का काम भी अभी तक अधूरा है। दीपक जोशी ने बताया कि 2023 के विधानसभा चुनाव के पहले जब उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से पिताजी का स्मारक बनवाने का बोला तो तीन वरिष्ठ नेताओं ने उनसे कहा कि तुम्हारे पास पिताजी का स्मारक बनवाने के अलावा कोई दूसरा काम नहीं है। यह बात सुनकर दीपक जोशी निराश हुए और उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। तब से दीपक जोशी कांग्रेस पार्टी का काम कर रहे हैं। 

राजनीतिक गलियारों में हलचल

दीपक जोशी के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। डायरी खोल दूंगा वाली चेतावनी को लेकर अटकलें तेज हैं कि आखिर उस डायरी में ऐसा क्या है, जिसे लेकर दीपक जोशी इतने आक्रामक हैं। स्वर्गीय  कैलाश जोशी की डायरी में आखिर ऐसे कौनसे राज है जिससे भाजपा के अंदर भूचाल आ सकता है? दीपक जोशी के इस बयान के बाद सबकी निगाहें दीपक जोशी की डायरी पर टिकी हुई हैं। फिलहाल भाजपा की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन जोशी के बयान ने एक बार फिर ये सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या वाकई भाजपा अपने पुराने नेताओं की राजनीतिक विरासत को भूल रही है ?

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT