मध्य प्रदेश
कैलाश के 'शिखर' को जो नाप नहीं पाए उनका जोरदार अभिनंदन होना चाहिए
इंदौर को मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहा जाता है। यही कारण है कि प्रदेश का प्रत्येक नेता इंदौर का प्रभारी बनना चाहता है
• Nov 26, 2026• Updated: Nov 26, 2026• 3 min read

📷 Cover Photo: सीएम मोहन यादव का इंदौर से मोह भंग अथवा इसके पीछे कोई और रहस
ADVERTISEMENT
Font Size:
इंदौर को मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहा जाता है। यही कारण है कि प्रदेश का प्रत्येक नेता इंदौर का प्रभारी बनना चाहता है। साल 2023 में सीएम बनने के बाद मोहन यादव ने इंदौर का प्रभार खुद अपने पास रखा। अक्सर इस बात को लेकर प्रदेश में सियासत गर्म रहती थी कि सीएम ने इंदौर का प्रभार क्यों ले रखा है। सीएम के इंदौर का प्रभारी रहते हुए कुछ ऐसी घटनाएं भी हुई जो खुद मुख्यमंत्री के सियासी जीवन में कालिख पोतने का काम कर गई। जिस प्रकार से इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत हुई वो सरकार के ऊपर एक बड़ा दाग बन कर रह गया। यहीं से भाजपा के बड़े नेता कैलाश विजयवर्गीय भी आते हैं। सरकार में लगातार उपेक्षा का शिकार हो रहे कैलाश विजयवर्गीय के दिल का दर्द भी उभर कर आता रहा है। कैलाश और सीएम के बीच आपसी मन मुटाव की चर्चा भोपाल से लेकर दिल्ली तक होती रही है। क्योंकि कैलाश विजयवर्गीय भाजपा के उन नेताओं में हैं जिन्होंने पार्टी को मजबूत करने में अपना सारा जीवन खपा दिया। और उम्र के इस पड़ाव में उनको इंदौर में उपेक्षा का शिकार होना पड़ा। इंदौर से आने वाले कुछ लोगों का दावा है कि कैलाश विजयवर्गीय को अपने घर में ही बेगानों की तरह रहना पड़ता है क्योंकि उस शहर उनकी उनकी चलती ही नहीं है। इस बात की खबर पार्टी हाई कमान तक थी। रास्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जब इंदौर में दौरा हुआ था तब यह आपसी मनमुटाव प्रदेश की जनता के सामने खुल कर सामने आया। जब पूरे कार्यक्रम का श्रेय सीएम ने प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे को दिया। यहीं से दोनों नेताओं के विवाद की कहानी सार्वजनिक हो गई। इसके अलावा सीएम का इंदौर की स्थानीय राजनीति में दखल देना भी भाजपा के लिए समस्या बन रहा था। भाजपा नेतृत्व को इस बात की जानकारी थी। आखिर कार सीएम ने जब बुधवार देर रात इंदौर का प्रभार छोड़ने का फैसला लिया तो इस बात का आभाष हो गया कि बात दूर तलक जा चुकी है। अन्यथा सीएम इतनी आसानी से इंदौर का प्रभार तो छोड़ने वाले नहीं थे। चेतन्य काश्यप को नया प्रभारी बनाने का मतलब है कि भाजपा अब बैलेंस बनाने की ओर बढ़ चली है। चेतन्य काश्यप उन नेताओं में हैं जो निर्विवाद हैं। उनका कोई गुट नहीं हैं सभी को बैलेंस करके चलते हैं। उनसे कैलाश विजयवर्गीय को भी कोई दिक्कत नहीं होगी यही कारण है कि सीएम के प्रभार छोड़ते ही चेतन्य काश्यप को इंदौर की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
एमपी विधानसभा में आश्वासनों की सूची का अंबार विपक्ष ने तैयार की लिस्ट 'महाभारत' होना तय
NEXT ARTICLE →
देशभर में सोने की कीमतों में गिरावट का असर एमपी में भी दिखा खरीदने से पहले मुखबिर पर चेक करें आज का रेट
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

नेताओं की मुलाकात और चेहरे की मुस्कुराहट का मतलब ये नहीं कि सब 'ऑल इज़ वेल' है कहानी तो यहीं से शुरु होगी
26/11/2026
एमपी विधानसभा में आश्वासनों की सूची का अंबार विपक्ष ने तैयार की लिस्ट 'महाभारत' होना तय
26/11/2026
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कहते रहे हैं कि 'आदिवासी हिंदू नहीं' वही दिवाली मिलन के नाम पर शक्ति प्रदर्शन करते नजर आए
25/11/2026