MP में निगम-मंडलों में फिर शुरू होगा नियुक्तियों का दौर सूची बनाने की प्रक्रिया शुरु जातीय समीकरण के हिसाब से बन रही लिस्ट

मध्य प्रदेश में सियासी नियुक्तियों को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। प्रदेश के निगम, मंडल और प्राधिकरणों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य पदों पर नियुक्तियों का नया दौर शुरू हो सकता है।
सूत्रों के अनुसार भोपाल, इंदौर के साथ बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण में भी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य नियुक्त किए जा सकते हैं। इसके अलावा सामाजिक दृष्टि से गठित विभिन्न बोर्डों में भी नियुक्तियां की जानी हैं।
कब आएगी सूची?
ये नियुक्तियां 20 जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र से पहले या फिर दतिया विधानसभा उपचुनाव के बाद जारी की जा सकती हैं। सरकार चुनावी आचार संहिता और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अंतिम फैसला लेगी।
पहले हो चुकी हैं 40 से अधिक नियुक्तियां
प्रदेश में पहले ही 40 से अधिक निगम, मंडल, आयोग और प्राधिकरणों में नियुक्तियां की जा चुकी हैं। सूचियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था, लेकिन बीच में कुछ निगम-मंडल अध्यक्षों द्वारा रैली निकालने के कारण प्रक्रिया में थोड़ा विलंब हुआ था।
अब संगठन और सरकार दोनों ही स्तर पर बाकी बचे पदों को भरने की कवायद तेज है। माना जा रहा है कि कार्यकर्ताओं को साधने और संगठन को मजबूत करने के लिए ये नियुक्तियां महत्वपूर्ण होंगी।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?दतिया में भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस के लिए और कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा के लिए मांग रहे वोट मजधार में दोनों दल
नरोत्तम मिश्रा का इमोशनल ब्लॉकबस्टर पंच कहा 'जेल जाऊंगा पर कार्यकर्ता को हाथ नहीं लगाने दूंगा'
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,'तबादलों से हटा बैन'
29/1/2025