बुंदेलखंड की धरती पर बड़ी संख्या में लगेंगे उद्योग,सीएम मोहन यादव ने उद्यमियों से की वन-टू- वन चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर रीज़नल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में आए उद्योगपतियों और निवेशकों से प्रदेश में निवेश तथा औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के संबंध में वन टु वन चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी ए.एन. श्रीराम ने बताया कि बीना रिफाइनरी के विस्तारीकरण के साथ यहां युवाओं के कौशल विकास के लिए स्किल डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट की योजना है। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन के कार्यकारी संचालक एस. के. दास ने बातचीत के क्रम में बताया कि हटा में प्राकृतिक गैस उत्पादन वर्ष 2026-2027 तक प्रारंभ होगा, जिससे सरकार को राजस्व प्राप्ति के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोज़गार की संभावनाएं भी सृजित होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खाद्य प्र-संस्करण इकाइयों की स्थापना एवं उससे सृजित होने वाले रोज़गार के संबंध में स्वस्ति एग्रो साइंस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर डॉ. अनिल तिवारी, बारमाल्ट के एमडी प्रमिल जिंदल से चर्चा की।मुख्यमंत्री डॉ. यादव से प्रदेश में आईटी, सेमीकंडक्टर क्षेत्र में अपार संभावनाओं को देखते हुए एसेड्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी रौनक़ चौधरी एवं डाटा सेंट्रिक्स के एमडी नवजोत सिंह सन्धू ने चर्चा की। अवनी एपेरल के एम.डी. अज्ञात गुप्ता, पैसिफ़िक मेटास्टील के जे.पी. अग्रवाल ने मानव संसाधन एवं खनन के संबंध में चर्चा की। वन-टू-वन चर्चा में युवाओं के कौशल विकास संबंधी गतिविधियों के संचालन की संभावनाओं के मद्देनज़र डिक्की मध्यप्रदेश के अध्यक्ष डॉ. अनिल सिरवैया से भी बातचीत हुई।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?शैक्षणिक एवं प्रशासनिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए विशेष व्याख्यान आयोजित
एक अक्टूबर से भरे जाएंगे शिक्षकों के फार्म,प्राथमिक शिक्षकों के लिए बीएड डिग्री नहीं होगी मान्य,डीएलएड वाले शिक्षक होंगे पात्र
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024