कांग्रेस का 'मंगल भारी' मीनाक्षी नटराजन का रद्द हुआ नामांकन बगैर चुनाव के हारी कांग्रेस भाजपा की हुई जीत

मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के चुनाव को लेकर मंगलवार का दिन कांग्रेस पर भारी रहा। दरअसल नौ जून को फार्म की स्कूटनी का दिन निर्धारित था। आखिरी दिन मीनाक्षी नटराजन के तेलंगाना का बहीखाता खुल गया। मुखबिर को मिली जानकारी के अनुसार मीनाक्षी नटराजन पर तेलंगाना चुनाव में कुछ आपराधिक प्रकरण दर्ज हुए थे। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने नामांकन फार्म के हलफनामें में नहीं दी थी। मामले की जानकारी होते ही कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के सचिलालय में जानकारी पहुंचा दी। फार्म रद्द होने की आशंका के चलते आनन-फानन में कांग्रेस के भी सभी नेता विधानसभा पहुंच गए वहीं पर भाजपा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। भाजपा की तरफ से नामांकन रद्द करने की मांग हुई। इस बीच भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की धक्का मुक्की भी हुई। आखिरकार मीनाक्षी नटराजन के फार्म में कमी पाते हुए विधानसभा सचिवालय ने फार्म रद्द कर दिया। ऐसी स्थिति में कांग्रेस बगैर चुनाव लड़ें ही चुनाव हार गई और भाजपा के तीनों उम्मीदवार रजनीश अग्रवाल,तरुण चुघ और महेश केवट निर्विरोध चुनाव जीत गए।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को छिन्न-भिन्न करने की रणनीति खंडेलवाल को नहीं समझ पाए कांग्रेस नेता
CM मोहन यादव ने कहा कि आपराधिक मामले छुपाने के लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024