बुंदनी के लिए तीन नामों का पैनल तैयार,रविस सिंह चौहान,राजेन्द्र सिंह और रमाकांत भार्गव में होगा गोई उम्मीदवार,वोट प्रतिशत बढ़ाने पर भाजपा का जोर

भारतीय जनता पार्टी अब बुंदनी और विजयपुर विधानसभा उप चुनाव की तैयारियों में जुट गई है| मंगलवार देर रात तक भाजपा कार्यालय में चली बैठक में बुंदनी विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम पर लंबा विचार मंथन किया गया| विजयपुर सीट में एक नाम रहेगा रामनिवास रावत का क्योंकि वो कांग्रेस से भाजपा में आए हैं और उनको अब मोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया है| भारतीय जनता पार्टी इस बार उप चुनाव में सिर्फ जीत पर ही ध्यान नहीं दे रही है बल्कि भाजपा का ध्यान वोट प्रतिशत बढ़ाने पर भी है और इन्ही सब बातों को लेकर भाजपा कार्यालय में बात हुई जिसमें विधानसभा सीट के लिए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए गए| बुंदनी से तीन मानों पर सबसे ज्यादा चर्चा है जिसमें पहले नंबर पर राजेन्द्र सिंह दूसरे नंबर पर रविस सिंह चौहान और तीसरे नंबर पर रमाकांत भार्गव शामिल हैं| यह सीट किरार बाहुल सीट मानी जाती है इस लिए माना जा रहा है कि राजेन्द्र सिंह को टिकट मिलने की ज्यादा संभावना है क्योंकि उन्होने पूर्व में शिवराज सिंह चौहान के लिए वो सीट खाली की थी लिहाजा यह माना जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान सबसे पहले राजेन्द्र सिंह का ही नाम लेंगे,दूसरे नंबर पर किरार समाज से ही रविस सिंह चौहान आते हैं जो बुंदनी में काफी सक्रिय हैं माना जा रहा है कि नया चेहरा होने के नाते उनके नाम पर भी सहमति बन सकती है| इन सभी के अलावा पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव के नाम पर भी चर्चा हो रही है क्योंकि उन्हे लोकसभा चुनाव में इस बार मौका नहीं दिया गया है| माना यह भी जा रहा है कि इन सभी को किनारे करते हुए कार्तिकेय सिंह चौहान पर पार्टी दांव लगा सकती है वो भी लगातार इस सीट में लोगों से संपर्क कर रहे हैं| लेकिन पार्टी कार्तिकेय चौहान को उम्मीदवार बनाती है तो उसके बाद कई नेता पुत्रों को पार्टी को भविष्य में टिकट देना पकड़ सकता है इस लिए माना जा रहा है कि भाजपा कार्तिकेय को छोड़ तीन नामों में किसी एक को मौका दे सकती है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?स्पेस टेक कंपनियों को सरकार बुलाएगी ग्वालियर,बेंंगलुरु में इन्वेष्टरों से दो दिन बात करेंगे सीएम यादव
उद्योग के लिए अनुमतियां सुविधाजनक बनाने कलेक्ट्रेट में बनेगा प्रकोष्ठ,सीएम यादव का ऐलान
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024