सुलझने के बाद उलझी भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी,प्रदेश प्रभारी और संगठन महामंत्री भी बन रहे कारण

मप्र भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी एक ऐसी गुत्थी बन कर रह गई है। जिसे सुलझाना अब एक कठिन चुनौती बन गया है। दरअसल पार्टी के बड़े नेताओं का दावा था कि नवरात्रि के दौरान ही भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी जारी कर दी जाएगी। लेकिन अब नवरात्रि निकलने के बाद भी कार्यकारिणी का कोई रता-पता नहीं है। हकीकत यह भी है कि प्रदेश अध्यक्ष,सीएम और प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह ने मिल कर प्रदेश कार्यकारिणी की लिष्ट तैयार कर ली थी। उस लिष्ट को लेकर नेता दिल्ली भी लेकर गए उसी दौरान एमपी बीजेपी में प्रमुख पद पर बैठे एक नेता ने उस कार्यकारिणी पर टांग अड़ा दिया। गुप्त रुप से दिल्ली गए और वहां पर बैठक कर कार्यकारिणी में शामिल कई नेताओं के नाम पर असहमति जाहिर कर दिया। अब Mukhbirmp को मिली सूचना के अनुसार अनुसार सीएम और अध्यक्ष चाहते हैं कि उस नेता की एमपी से विदाई हो जाए फिर कार्यकारिणी पर दोबारा काम किया जा सके। इसके अलावा कार्यकारिणी तैयार होने का एक और भी बड़ा कारण हैं। संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर काम करने वाले कई पदाधिकारियों की ड्यूटी बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार करने और रणनीति बनाने में लगी है जिसके कारण कार्यकारिणी की गुत्थी और भी सुलझी हुई है। सभी प्रकार की स्थितियों को देखते हुए अब लग रहा है कि दिवाली के बाद ही भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी जारी हो पाएगी।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?सियासी शोर शराबे से दूर बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने किया कन्या पूजन और अपने हाथ से कराया भोजन
चित्रकूट में सोमवती अमावस्या में आने वाले श्रद्धालुओं के प्रबंधन की माइक्रो प्लानिंग के सीएम ने दिए निर्देश
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024