Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
भोपाल

दो दिन बाद कांग्रेस खुद की शुरु करेगी कैंटीन,बाहर से आने वाले कार्यकर्ताओं को मिलेगा कम दाम में भरपेट खाना

May 22, 2024 2 min read
दो दिन बाद कांग्रेस खुद की शुरु करेगी कैंटीन,बाहर से आने वाले कार्यकर्ताओं को मिलेगा कम दाम में भरपेट खाना

📷 Food Canteen

ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अब अपने कार्यकर्ताओं के लिए नवाचार करने जा रही है| कांग्रेस के बाहर से आने वाले कार्यकर्ताओं को अब इधर-उधर खाना खाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा बल्कि उन्हे प्रदेश कार्यालय की कैंटीन में ही पेट भर खाना उपलब्ध कराया जाएगा| अभी तक यह ब्यवस्था भारतीय जनता पार्टी में थी लेकिन जब से भाजपा अस्थाई रुप से आरटीओ कार्यालय में शिफ्ट हुई तब से वहां की ब्यवस्थाएं बदल गई| कार्यालय मंत्री राघवेन्द्र शर्मा ने एक कैंटीन का ठेका दिया है जो 70 रुपये थाली खाना देता है और उसके खाने की क्वालिटी ऐसी है कि जो एक बार खाना खा लेता है दोबारा उस कैंटीन की तरफ नहीं जाता है| कांग्रेस का दावा है कि कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में जो कैंटीन खोली जा रही है उसमें महज 30 रुपये थाली खाना दिया जाएगा और पेट भर खाना दिया जाएगा| कांग्रेस के पदाधिकारियों का मानना है कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों से उनके कार्यकर्ता आते हैं और खाने के लिए उन्हे भटकना पड़ता है लिहाजा उनकी सहोलियत को देखते हुए पीसीसी की ओर से यह ब्यवस्था शुरु की जा रही है| खाने की क्वालिटी पर विशेश ध्यान भी दिया जाएगा जिससे किसी कार्यकर्ता को कोई शिकायत न होने पाए|

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
दो दिन बाद कांग्रेस खुद की शुरु करेगी कैंटीन,बाहर से आने वाले कार्यकर्ताओं को मिलेगा कम दाम में भरपेट खाना | मुखबिर MP