Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

शक्ति की साधना के बाद व्यापारियों के बीच पहुंचे सीएम यादव,स्वदेशी वस्तु बेचने और खरीदने के लिए किया जागरुक

Sep 22, 2025 2 min read
शक्ति की साधना के बाद व्यापारियों के बीच पहुंचे सीएम यादव,स्वदेशी वस्तु बेचने और खरीदने के लिए किया जागरुक
ADVERTISEMENT
Font Size:

नवरात्रि का पहला दिन भोपाल के ऐतिहासिक चौक बाजार के लिए खास रहा। इस दिन को खास बनाने के लिए सीएम यादव खुद व्यापारियों और ग्राहकों के बीच पहुंचे। सीएम मोहन यादव चौक बजार की सकरी गलियों में निकले तो जब पहुंचे तो व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर सीएम का जमकर स्वागत किया। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के माध्यम से देश समृद्ध हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद ही हमने उद्योग धंधों को बढ़ावा देने के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाओं में सुधार किए। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि देश, स्वदेशी के भाव को लेकर आजाद हुआ था। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत चौथी अर्थव्यवस्था से तीसरी अर्थव्यवस्था की तरफ आगे बढ़ रहा है। स्वदेशी के मूल भाव को अपनाते हुए हम नंबर वन का देश बनने के लिए आगे बढ़ेंगे।उपभोक्ताओं को मिलने वाली   छोटी से छोटी चीज मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया होना चाहिए। हमारे देश की आर्थिक समृद्धि का सूत्र है, "यहां का बना हुआ उत्पाद यही खपे और यहां से बनी हुई चीजे दुनिया में निर्यात हों।"मुख्यमंत्री ने सभी को आगामी दशहरा और दीपावली पर्व की बधाई भी दी है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
शक्ति की साधना के बाद व्यापारियों के बीच पहुंचे सीएम यादव,स्वदेशी वस्तु बेचने और खरीदने के लिए किया जागरुक | मुखबिर MP