Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

'शक्ति' के महापर्व में भाजपा ने महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित की पूर्व कांग्रेस नेत्री को मिला बड़ा दायित्व

Mar 21, 2026 3 min read
'शक्ति' के महापर्व में भाजपा ने महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित की पूर्व कांग्रेस नेत्री को मिला बड़ा दायित्व
ADVERTISEMENT
Font Size:

शक्ति के महापर्व चैत्र नवरात्रि का आगाज होते ही मध्यप्रदेश भाजपा ने अपनी शक्ति को बढ़ाने का काम शुरु कर दिया है। शनिवार देर शाम भाजपा ने महिला की 38 प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्त कर दी है। इस कार्यकारिणी में चौंकाने वाला नाम रहा कांग्रेस से आई मोना सुस्तानी जिनको भाजपा ने महिला मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाया है। मोना साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट से राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस नेत्री मोना ने विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे जेपी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली थी। मोना का परिवार लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। देर रात की गई 38 पदाधिकारियों की नियुक्त में महिला मोर्चा में सात प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन प्रदेश महामंत्री, आठ प्रदेश मंत्री, कोषाध्यक्ष दो सह कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री व दो सह कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी, इंटरनेट मीडिया, आइटी, नीति एवं शोध और प्रशिक्षण प्रभारी व सह प्रभारी भी बनाए गए हैं। ग्वालियर से पांच, भोपाल से पांच, इंदौर से तीन और जबलपुर से एक पदाधिकारी बनाया गया है। नवरात्रि में महिला मोर्चा के कार्यकारिणी की घोषणा कर भाजपा ने यह बताने का प्रयास किया है कि भाजपा महिलाओं के प्रति कितनी गंभीर है।

ADVERTISEMENT

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने 36 सदस्यीय टीम का किया ऐलान

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी के साथ पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यकारिणी को भी घोषित कर दिया गया है।प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने मोर्चा के 36 प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इनमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के चचेरे भाई सुरजीत चौहान समेत आठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।इसके अलावा दो प्रदेश महामंत्री, आठ प्रदेश मंत्री, कोषाध्यक्ष,सह कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी, इंटरनेट मीडिया, आइटी, नीति एवं शोध और प्रशिक्षण प्रभारी व सह प्रभारी, शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रचार प्रभारी और मन की बात प्रदेश प्रभारी भी बनाए गए हैं। पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित होने के बाद अब पार्टी के कामों में तेजी आएगी और संगठनात्मक कामों को धरातल में उतारा जाएगा।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
'शक्ति' के महापर्व में भाजपा ने महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित की पूर्व कांग्रेस नेत्री को मिला बड़ा दायित्व | मुखबिर MP