'गांजे की खुशबू' के बीच 'घंटा' मंत्री ने बीजेपी कार्यालय में की संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से ओपन चर्चा

इंदौर दूषित पानी मामले में मीडिया के सामने विवादित बयान देने के बाद सुर्खियों में आए नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहली बार बीजेपी कार्यालय पहुंचे। हांलांकि विजयवर्गीय का कार्यालय में यह आगमन सामान्य था क्योंकि सहयोग सेल में मंत्रियों को बैठ कर कार्यकर्ताओं की समस्या का समाधान करना होता है। इसलिए विजयवर्गीय कार्यालय आए थे। लेकिन उनके कार्यालय आते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ देखने को मिली। कार्यालय पहुंचते ही विजयवर्गीय सबसे पहले धूप सेंक रहे प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के पास पहुंचे। चारों तरफ से सुरक्षा कर्मियों ने घेरा बना लिया और घेरे के बीच दोनों नेता धीरे-धीरे बात करने लगे। इस बीच दोनों के हाव-भाव देख कर साफ़ नजर आ रहा था कि घंटे की गूंज अब भी प्रदेश भर में सुनाई दे रही है। सरकार और संगठन फिलहाल इस पूरे घंटा कांड मामले में पर्दा डालने का काम कर रहे हैं। इस बीच एक और गांजा तस्करी से सुर्खियों में आई प्रतिमा बागरी भी प्रदेश कार्यालय पहुंची। दोनों नेताओं को मीडिया से दूर रखने का लगातार प्रयास किया गया। सुरक्षा कर्मियों के बीच पार्टी के कर्मचारियों को भी तैनात किया गया था जिससे मीडिया इन नेताओं के पास न पहुंचने पाए। गौरतलब है कि प्रतिमा बागरी के भाई की गांजा तस्करी मामले में गिरफ्तारी हुई थी जिसके बाद उन्होंने भी मीडिया से अपशब्दता के साथ बात की थी और उन्हे भी विवादित बयान के बाद प्रदेश कार्यालय तलब कर गंभीर निर्देश दिए गए थे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए एमपी के नेताओं की लगी कतार पढ़िए मुखबिर पर दावेदारों के नाम
भोपाल में 'मुर्दों' ने कराई 14 आरोपियों की 48 घंटे के अंदर जमानत
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024