Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

विधानसभा सत्र को लेकर सीएम यादव और विस अध्यक्ष के बीच हुई महत्वपूर्ण चर्चा

Jun 18, 2025 1 min read
विधानसभा सत्र को लेकर सीएम यादव और विस अध्यक्ष के बीच हुई महत्वपूर्ण चर्चा
ADVERTISEMENT
Font Size:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के प्रोफेसर कालोनी, भोपाल स्थित शासकीय निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा अध्यक्ष तोमर का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत-सम्मान किया। गौरतलब है कि विस अध्यक्ष का 12 जून को जन्मदिन था और उस दौरान विधानसभा अध्यक्ष मथुरा प्रवास पर थे। जिसके चलते सीएम उन्हे बधाई नहीं दे पाए थे। अब भोपाल वापस आने पर सीएम यादव ने विस अध्यक्ष के निवास पर उनको बधाई दी है। इस मुलाकात में विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री इस सत्र में अनुपूरक बजट के अलावा कुछ महत्वपूर्ण विधेयक भी लाने वाले हैं इसलिए इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
विधानसभा सत्र को लेकर सीएम यादव और विस अध्यक्ष के बीच हुई महत्वपूर्ण चर्चा | मुखबिर MP