'घर का भेदी लंका ढाए' मुखबिर की खबर पर मुहर कांग्रेस ने ही दी थी मीनाक्षी नटराजन के आपराधिक प्रकरण की जानकारी बीजेपी अध्यक्ष ने किया दावा

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने पर जिस प्रकार से मध्य प्रदेश में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है उसकी पूरी पटकथा भी कांग्रेस नेताओं द्वारा ही लिखी गई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि 'घर का भेदी लंका ढाए' बीजेपी अध्यक्ष ने खुल कर कहा कि उनके आपराधिक प्रकरण की जानकारी कांग्रेस द्वारा ही भाजपा को दी गई है। हांलांकि बीजेपी अध्यक्ष ने उस नाम का खुलासा नहीं किया जिसने मीनाक्षी नटराजन के मामलों की जानकारी भाजपा तक पहुंचाई थी। गौरतलब है कि मुखबिर ने अपनी खबर में खुलासा किया था कि कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी और उमंग सिंघार सहित कुछ अन्य नेताओं को जानकारी दी कि मीनाक्षी नटराजन का फार्म रद्द हो जाएगा। उसके बाद भी वो एक पोलिटिकल ड्रामा करते रहे जो बुधवार को भी जारी रहा। यहां पर एक और बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि कांग्रेस ने फार्म तैयार करने की जिम्मेवारी जेपी धनोपिया को ही क्यों दी। दूसरा सवाल यह उठता है कि कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में डमी कैंडीडेट क्यों नहीं उतारा। अब कांग्रेस नेताओं का मुखौटा उतरने के बाद वो अपनी बचाने में लगे हैं और निर्वाचन आयोग के खिलाफ धरना भी दे रहे हैं।मजे की बात यह भी है कि कांग्रेस लगातार एकजुटता का दावा कर रही है और चुपके-चुपके भाजपा को जानकारियां भी लीक करती जा रही है। मुखबिर के पास इस मामले में और चौंकाने वाले तत्थ्य हैं जिनका समय आने पर खुलासा किया जाएगा।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?जीतू पटवारी और उमंग सिंघार को सुबह से मालूम था नामांकन रद्द होगा तेलंगाना के कांग्रेस अध्यक्ष दिग्विजय सिंह के निवास ही क्यों गए पढ़िए पूरी खबर मुखबिर पर
इस लंका में सब 'विभीषण ही विभीषण' किस पर सक करें और किसको छोड़ें
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024