4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि राज्य सरकार ने सभी अधिकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। मेरी अपनी ओर से सबको बधाई...उन्होंने कहा कि इसकी बधाई डबल तब हो जाती है जब दीपावली भी है, और इस अवसर पर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का कार्यक्रम भी है। एक नवंबर, मध्यप्रदेश के गठन की पहली तारीख, जो 1956 में एक नए प्रदेश का आकार साकार लेकर आई...इसके मध्य में हम सब अपनी-अपनी दिनचर्या चलाते हुए देश की सेवा, मध्यप्रदेश की सेवा, समान रूप से आगे बढ़ती जाए...इस भाव के आधार पर हम काम करते रहते हैं। मेरे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को मैं इस नाते से भी बधाई देना चाहूंगा। आप सब अपने लगन, मेहनत, सकारात्मक सोच के कारण से पूरे देश के अधिकारियों -कर्मचारियों में एक विशेष पहचान रखते हैं। इस नाते से सरकार का भी उत्तरदायित्व है की आपके हितों का भी ध्यान रखें।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि राज्य शासन द्वारा 46% महंगाई भत्ता वित्त विभाग के प्रतिपत्र द्वारा 14/03/2024 द्वारा स्वीकृत किया गया है। इसके आधार पर स्वीकृति महंगाई भत्ते की दर एक जुलाई 2023 से प्रभावशील की गई थी। एरियर राशि का भुगतान किस्तों में किया गया। अब सभी शासकीय सेवकों को 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता 50% की दर से दिया जाएगा। अभी अक्टूबर चल रहा है लेकिन हम इसे 01 जनवरी से देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपील करते हुए कहा कि हम सभी दीपावली के अवसर पर अपना ध्यान रखें और अपने आसपास के लोगों का भी ध्यान रखें, गरीब से गरीब आदमी के आंखों में भी आनंद आए... आप सभी से यही कामना करते हुए, पुनः दीपावली की बधाई, मंगलकामनाएं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?सक्रिय सदस्यता का क्राइटेरिया पूरा नहीं कर पा रहे भाजपा नेता,बुजुर्ग नेताओं को दिलाई जाएगी सक्रिय सदस्यता
लापरवाही करने पर अधिकारी-कर्मचारियों पर सख्ती,11 अधिकारी हुए निलंबित,ऐक्शन में सीएम यादव
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,'तबादलों से हटा बैन'
29/1/2025
मध्य प्रदेश संविदा और ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ रविवार को करेंगे बड़ा प्रदर्शन
11/1/2025