Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

निगम-मंडल की नियुक्तियां जल्द,एक अनार सौ बीमार के बीच अध्यक्ष खंडेलवाल को लेना होगा बड़ा फैसला

Aug 9, 2025 2 min read
निगम-मंडल की नियुक्तियां जल्द,एक अनार सौ बीमार के बीच अध्यक्ष खंडेलवाल को लेना होगा बड़ा फैसला
ADVERTISEMENT
Font Size:

मप्र में निगम-मंडल पिछले जेढ़ साल से खाली पड़े हैं जिसके कारण काम भी रुके पड़े हैं लेकिन सरकार और संगठन अभी तक इस मामले में एकराय नहीं हो पाए हैं। अब भाजपा को नया अध्यक्ष मिलने के बाद माना जा रहा है कि निगम-मंडलों में जल्द ही नियुक्तियां हो सकती हैं। हाल ही में गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का दिल्ली दौरा हुआ जिसमें उन्होने कुछ नामों पर दिल्ली से सहमति भी ले ली है। यहां पर संगठन के सामने बड़ी समस्या ये है कि किसको लिया जाए और किसको छोड़ा जाए। दरअसल विधानसभा चुनाव में भाजपा के कुछ कद्दावर नेता हर गए और अब वो अपने राजनीतिक पुनर्वास के लिए निगम-मंडल में आना चाहते हैं। वहीं भाजपा के कुछ ऐसे सीनियर नेता भी हैं जो वीडी शर्मा की कार्यकारिणी में हैं और उन्हे इस बात का अहसास है कि वो अब संगठन का हिस्सा नहीं होंगे लिहाजा वो चाहते हैं कि उन्हे निगम-मंडल में ही स्थान दे दिया जाए। भाजपा में कुछ विधायक भी ऐसे हैं जो कई बार चुनाव जीत चुके हैं लेकिन उन्हे मंत्रिमंडल में कभी शामिल नहीं किया गया है। सभी लोग नव निर्वाचित अध्यक्ष पर दबाव बना रहे हैं। इस लिए प्रदेश अध्यक्ष के सामने बड़ी चुनौती है कि वो कैसे सभी नेताओं को संतुष्ट करें। अभी तक प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल का जितना कार्यकाल बीता है उसके मुताबिक वो बैलेंस करके चलने वाले नेता रहे हैं। खंडेलवाल बीच का रास्ता निकालने का प्रयास कर रहे हैं जिससे पार्टी में नाराजगी भी न हो और नेताओं को संगठन के साथ निगम-मंडलों में अर्जेस्ट कर दिया जाए। दिल्ली में जिस प्रकार से प्रदेश अध्यक्ष की मुलाकात हुई तो बताया जा रहा है कि करीब छह नामों को फायनल किया गया है जिनके नाम की घोषणा जल्द हो सकती है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT