निगम मंडलों में जल्द होंगी नियुक्तियां,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिन भर किया मंथन,मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आरक्षित रखा दिन

निगम मंडलों में नियुक्तियों को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव अब गंभीर नजर आने लगे हैं| मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सीएम यादव ने शनिवार का दिन आरक्षित रखा जिसमें उन्होने सार्वजनिक सीटों से दूरी बना कर रखी| मुख्यमंत्री ने शनिवार के दिन अलग-अलग नेताओं के साथ चर्चा की जिसमें निगम मंडलों की नियुक्तियों को लेकर उन्होने चर्चा की| सीएम यादव ने पहले निगम मंडलों को लेकर चर्चा की और फिर उसके बाद दिल्ली के कुछ बड़े नेताओं के साथ फोन पर चर्चा की| सभी बड़े नेताओं के चर्चा के बाद सीएम यादव ने ग्वालियर में होने वाली रीजनल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों पर बात की| सीएम की यह सभी बातें फोन पर हुई उन्होने आवास पर किसी को मिलने के लिए समय नहीं दिया| हांलाकि वो सुबह एक बैठक में शामिल हुए थे जो सीएम हाउस में नहीं बल्कि कहीं और आयोजित की गई थी| जिसको लेकर जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है| और माना जा रहा है कि इस गुप्त बैठक के बाद ही सीएम यादव ने निगम मंडलों की नियुक्तियों पर चर्चा करना शुरु कर दिया है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?15 लाख शासकीय कर्मचारियों को मिलेगी आयुष्मान जैसी सुविधा,दस लाख तक फ्रीम में होगा इलाज
पटवारी के कब्जे वाले क्षेत्र में कमल नाथ की हरकत,संशय में पटवारी,कैसे चलेगी राजनीति
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024