अर्शदीप ने कोहली से कहा पाजी रन कम रह गए वरना सेंचुरी पक्की थी विराट ने भी लिए अर्शदीप के मजे

भारत और हाउस अफ्रीका के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म हो गई है। लेकिन जिस प्रकार से विराट कोहली ने तीनों मैचों में बल्लेबाजी की उसके चर्चे अगले कई महीनों तक चलते रहेंगे। शनिवार को हुए आखिरी मुकाबले के बाद भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने विराट कोहली के मजे लेते हुए कहा कि “पाजी, रन कम रह गए, सेंचुरी आज पक्की थी वैसे।” कोहली ने अर्शदीप सिंह के इस सवाल का जवाब देने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगाई और अर्शदीप सिंह से कहा कि “टॉस जीत गए नहीं तो तेरी भी पक्की थी ड्यू (ओस) में।” बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल तीसरे वनडे में टॉस जीतने में कामयाब रहे, जिसमें उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इससे पहले भारतीय टीम ने वनडे में पिछले 20 मुकाबलों में एक भी टॉस नहीं जीता था। भारतीय टीम की ये साल 2025 में आखिरी वनडे सीरीज थी, अब टीम इंडिया अगले साल यानी 2026 में जनवरी के महीने में घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने मैदान पर उतरेगी। विराट कोहली साल 2025 में वनडे में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे जिसमें उन्होंने 13 मुकाबलों में खेलते हुए 65.10 के औसत से कुल 651 रन बनाए। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम है जिनके बल्ले से साल 2025 में वनडे में कुल 650 रन देखने को मिले।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?'ब्राह्मणों' की 'लाड़ली' बेटियों से भेदभाव पर उतारु प्रदेश की सरकार संतोष वर्मा पर फैसला लेने में अब तक रही नाकाम
रील देखने पर 'पुलिस' को लगा 500 रुप में का जुर्माना नदारत रहने पर दो के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

जियो के दो नए 4जी फीचर फोन जियोभारत V3 और V4 लॉन्च
15/10/2024
शुभमन गिल बने टेस्ट टीम के कप्तान,नई टीम इंडिया का हुआ ऐलान
24/5/2025
'भारत का डेटा भारतीय डेटा सेंटर में ही रखने की रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने की वकालत'पीएम मोदी भी रहे मौजूद
15/10/2024