Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
Home/Categories

Categories: खेल

Latest news, live updates & exclusive reports from खेल

ADVERTISEMENT
Sort by:
आयरलैंड ने रचा इतिहास  भारत को एक रन से हराकर 2-0 से जीती सीरीज़
खेल

आयरलैंड ने रचा इतिहास भारत को एक रन से हराकर 2-0 से जीती सीरीज़

बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले गए दूसरे T20I में आयरलैंड ने भारत को 1 रन से हराकर 2 मैच की सीरीज़ 2-0 से अपने नाम कर ली। यह आयरलैंड की भारत पर पहली T20I सीरीज़ जीत है। 0a3d मैच का रोमांच:टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने आयरलैंड को 154/8 पर रोका। हैरी टेक्टर ने 53 रन बनाए, प्रिंस यादव ने डेब्यू मैच में 3/22 झटके। जवाब में भारत 153/9 ही बना सका। तिलक वर्मा की 55 रन की पारी के बावजूद टीम 1 रन से चूक गई। आखिरी 2 गेंद पर 8 रन चाहिए थे, लेकिन हर्षित राणा छक्का मारने की कोशिश में आउट हो गए। 0a3dd2f3 हीरो: जै मूंद्रा प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज़ रहे। उन्होंने पहले ओवर में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को आउट किया। मैट हॉलर्ड ने भी 3/26 लिए। 4d71d2f30a3d कप्तानों की प्रतिक्रिया:लॉर्कन टकर: "लड़कों ने दिखाया कि पहली जीत तुक्का नहीं थी"।श्रेयस अय्यर: "आयरलैंड को क्रेडिट, उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट खेला"। d2f3

6/28/2026
बेलफास्ट में आयरलैंड ने रचा इतिहास वर्ल्ड चैंपियन भारत को 34 रन से हराया टीम इंडिया की बैटिंग तास के पत्तों की तरह ढही
खेल

बेलफास्ट में आयरलैंड ने रचा इतिहास वर्ल्ड चैंपियन भारत को 34 रन से हराया टीम इंडिया की बैटिंग तास के पत्तों की तरह ढही

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन टीम इंडिया को आयरलैंड ने शुक्रवार को बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 में 34 रन से हराकर इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार भारत के खिलाफ जीत दर्ज की। सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले गए मुकाबले में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 182/9 रन बनाए, जवाब में पूरी भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। ac1c आयरलैंड की पारी: टकर की फिफ्टी, डेलानी का धमालटॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने वाली टीम इंडिया के खिलाफ आयरलैंड के कप्तान लोरकान टकर ने 50 रन की पारी खेली। गैरेथ डेलानी ने 49 रन बनाकर स्कोर 182/9 तक पहुंचाया। भारत की तरफ से गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में वापसी की, लेकिन आयरलैंड ने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर दिया। 6c34 भारत की रन चेज: अभिषेक की तूफानी शुरुआत, फिर बिखराव183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा ने तूफानी शुरुआत दी। उन्होंने 19 गेंदों में 7 चौके-2 छक्के जड़कर फिफ्टी पूरी की। लेकिन आठवें ओवर में लियाम मैकार्थी ने उन्हें 50 रन पर आउट कर दिया। 6c34 अभिषेक के आउट होते ही भारतीय मिडिल ऑर्डर ढह गया। आयरिश पेसर मैट होलार्ड ने चार ओवर में इशान किशन, कप्तान श्रेयस अय्यर और वॉशिंगटन सुंदर के विकेट झटके। भारत 18.5 ओवर में 148 रन पर ऑलआउट हो गया। यह मार्च में वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत की इस फॉर्मेट में पहली हार है। 6c34 मैच का टर्निंग पॉइंट8वें ओवर तक भारत 1 विकेट पर 65 रन बनाकर मजबूत था। लेकिन अभिषेक के आउट होने के बाद अगले 10 ओवर में सिर्फ 83 रन पर 9 विकेट गिर गए। होलार्ड 3/24 और मैकार्थी 2/28 आयरलैंड के हीरो रहे। दोनों टीमों की प्लेइंग-11आयरलैंड: लोरकान टकर (कप्तान), रॉस एडायर, बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, गैविन होए, मैट होलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मुंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर।भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा। 3778ac1c सीरीज का शेड्यूलयह दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला था। दूसरा टी20 28 जून को बेलफास्ट में ही खेला जाएगा। बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के बाद इस दौरे का ऐलान किया था। 4cdf स्कोरकार्ड: आयरलैंड 182/9 (20), भारत 148/10 (18.5)। प्लेयर ऑफ द मैच: मैट होलार्ड। ac1c

6/26/2026
15 साल के वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख शॉक्ड हुए गावस्कर-हरभजन कहा- 'ये स्लॉगर नहीं परफेक्ट सिक्स हिटर है'
खेल

15 साल के वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख शॉक्ड हुए गावस्कर-हरभजन कहा- 'ये स्लॉगर नहीं परफेक्ट सिक्स हिटर है'

आईपीएल 2026 में तूफान बनकर उभरे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अब सिर्फ सोशल मीडिया की सनसनी नहीं रहे। उनकी बल्लेबाजी ने सुनील गावस्कर और हरभजन सिंह जैसे दिग्गजों को भी हैरान कर दिया है। गावस्कर ने साफ कहा- "ये स्लॉगर नहीं, परफेक्ट सिक्स हिटर है"। गावस्कर जैसे दिग्गज का यह बयान इसलिए मायने रखता है क्योंकि वह हर दूसरी पारी देखकर बहकने वालों में से नहीं हैं। वह बल्लेबाजी को रन नहीं, तकनीक, संतुलन और शॉट की शुद्धता से परखते हैं।   पावर हिटिंग नहीं, क्लासिकल तकनीक का जलवा  आज T20 में कई बल्लेबाज क्रॉस-बैट शॉट्स और ताकत के दम पर बाउंड्री निकालते हैं। लेकिन वैभव का मामला अलग है। उनकी बैटिंग में तकनीक और टाइमिंग दोनों है। वह सीधे बल्ले से लॉन्ग-ऑन और लॉन्ग-ऑफ के ऊपर छक्के मारते हैं। इससे साफ है कि वह गेंद को मार नहीं रहे, कंट्रोल कर रहे हैं। 15 साल की उम्र में इतनी क्लीन हिटिंग दुर्लभ है। यही वजह है कि गावस्कर ने खासतौर पर उनकी तकनीक की तारीफ की।   हरभजन भी हैरान: 15 साल की उम्र में इतनी मैच्योरिटी कहां से आई?  पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह का कहना है कि हैरानी सिर्फ छक्कों की नहीं है, बल्कि वैभव की मैच्योरिटी की है। आमतौर पर 15 साल के खिलाड़ी बड़े मंच पर एक्साइटमेंट में अनकंट्रोल्ड शॉट खेलते हैं। लेकिन वैभव की बैटिंग देखकर लगता है कि उसके दिमाग में पूरा ब्लूप्रिंट पहले से मौजूद है। कौन-सी गेंद कहां जाएगी, किस गेंदबाज पर कब अटैक करना है, फील्ड के कौन-से हिस्से टारगेट करने हैं- इतनी क्लैरिटी इस उम्र में लगभग असंभव मानी जाती है।   कमिंस जैसे वर्ल्ड चैंपियन गेंदबाजों पर डॉमिनेंस  वैभव सिर्फ टैलेंट नहीं, डॉमिनेंस दिखा रहा है। और डॉमिनेंस भी उनके खिलाफ जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है, वर्ल्ड कप जीते हैं। पैट कमिंस जैसे कप्तान और गेंदबाज के खिलाफ उनकी बैटिंग किसी युवा खिलाड़ी की पारी कम, किसी एस्टेब्लिश्ड सुपरस्टार का डिक्लेरेशन ज्यादा लगी।   फीयरलेस अप्रोच: जितना बड़ा गेंदबाज, उतना बड़ा हमला  वैभव में डर दिखाई ही नहीं देता। आज युवा खिलाड़ी टैलेंट लेकर आते हैं, लेकिन रेपुटेशन देखकर दब जाते हैं। वैभव के साथ उल्टा है। जितना बड़ा गेंदबाज, उतना बड़ा हमला। उन्हें न स्पीड से फर्क पड़ता है, न हाइट से, न रेपुटेशन से। यही फीयरलेस अप्रोच उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है।   IPL 2026: सिर्फ सीजन नहीं, अनाउंसमेंट था  - स्ट्राइक रेट: 242 से ज्यादा  - रन: 750 से ज्यादा  - छक्के: रिकॉर्ड नंबर  - उम्र: सिर्फ 15 साल  कई बल्लेबाज पूरे करियर में वह इम्पैक्ट नहीं छोड़ पाते जो वैभव ने अपने पहले बड़े सीजन में छोड़ दिया।   असली परीक्षा अब शुरू  दुनिया अब उन्हें हल्के में नहीं लेगी। गेंदबाज उनकी कमजोरी खोजेंगे। लगातार प्रेशर, फेम और एक्सपेक्टेशंस को संभालना आसान नहीं होगा। लेकिन अगर उन्होंने अपनी हंगर, डिसिप्लिन और फीयरलेस इंटेंट बनाए रखा, तो वह सिर्फ रिकॉर्ड नहीं तोड़ेंगे, बल्कि क्रिकेट खेलने की परिभाषा बदल सकते हैं।  

5/30/2026
SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी का तूफान, 29 गेंद में 97 रन  12 छक्कों से तोड़ा गेल का महारिकॉर्ड
खेल

SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी का तूफान, 29 गेंद में 97 रन 12 छक्कों से तोड़ा गेल का महारिकॉर्ड

IPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर बल्ले से तांडव मचा दिया। 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 गगनचुंबी छक्के और 5 चौके जड़े। c947 रिकॉर्डों की झड़ी: गेल का 12 साल पुराना महारिकॉर्ड टूटा1. एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के: वैभव ने इस पारी के साथ IPL 2026 में 65 छक्के पूरे कर लिए। उन्होंने क्रिस गेल का 2012 का 59 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।2. IPL इतिहास का सबसे तेज शतक चूके: वैभव 97 रन पर स्मरण रविचंद्रन को कैच दे बैठे। अगर गेंद बाउंड्री पार जाती तो 30 गेंद में शतक बनाकर गेल का 30 गेंद का रिकॉर्ड तोड़ देते।3. प्लेऑफ में सबसे ज्यादा छक्के: एक IPL नॉकआउट मैच में 12 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। शुभमन गिल के 10 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा।4. हैट्रिक सिक्स का तमाशा: पैट कमिंस के एक ओवर में लगातार 3 छक्के जड़कर दुनिया के बेस्ट बॉलर को घुटनों पर ला दिया। c9476d0f7ed2 मैच का हाल: RR ने 243 रन ठोके, SRH 196 पर ढेरटॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी राजस्थान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन बनाए। वैभव-यशस्वी जायसवाल ने 8 ओवर में ही 125 रन जोड़ दिए। वैभव के 97 रन के अलावा ध्रुव जुरेल ने 21 गेंद में 50 रन और कप्तान रियान पराग ने 12 गेंद में 26 रन बनाए। c9186d0f जवाब में हैदराबाद की टीम 19.2 ओवर में 196 रन पर सिमट गई। नीतीश रेड्डी ने 38 और ईशान किशन ने 33 रन बनाए, लेकिन अभिषेक शर्मा 0, ट्रेविस हेड 17 और क्लासेन 18 रन पर आउट हो गए। RR ने 47 रन से मैच जीत लिया। c918 SRH के खिलाफ वैभव का 'वैभव'SRH के खिलाफ वैभव का रिकॉर्ड देख दंग रह जाएंगे। इस सीजन हैदराबाद के विरुद्ध 2 मैचों में 103 रन, 51.50 औसत और 271.05 स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। पिछले मैच में इसी टीम के खिलाफ 37 गेंद में 103 रन की शतकीय पारी खेली थी। 2e83 अब आगे क्या?इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स क्वालिफायर-2 में पहुंच गई है। 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में ही गुजरात टाइटंस से भिड़ंत होगी। जीतने वाली टीम 31 मई को अहमदाबाद में RCB से फाइनल खेलेगी। c918 मैच समरी: RR 243/8 (20) vs SRH 196/10 (19.2)प्लेयर ऑफ द मैच:वैभव सूर्यवंशी - 29 गेंद, 97 रन, 12 छक्के, 5 चौके, SR 334.48 c947

5/27/2026
भोपाल में आयोजित हुई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता जैद मसूद मिस्टर भोपाल
खेल

भोपाल में आयोजित हुई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता जैद मसूद मिस्टर भोपाल

भोपाल में रविवार को बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भोपाल संभाग के लगभग 200 खिलाड़ियों ने सहभागिता की इस प्रतियोगिता में फिटनेस 365 जिम के जेद मसूद ने चैंपियन का चैंपियन का खिताब अपने नाम किया बेस्ट पोजर का खिताब फिटनेस हेडक्वार्टर के सिकंदर खान के नाम रहा बेस्ट इंप्रूव जकी अली एवं मोस्ट मस्कुलर उदय सिंह चौहान बॉडी ग्रो हेल्थ केयर विदिशा के नाम रहा। सभी टाइटल होल्डर खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार भी दिया गया।प्रतियोगिता के निर्णायक आशीष टॉक,माज कुरैशी , गोविंद गौरव, सीमा वर्मा एवं शराफत खान रहेप्रतियोगिता में मेंस फिजिक चैंपियनशिप का भी आयोजन किया गया जिसमें लगभग 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया एवं इस टाइटल  को जैद अली फिटनेस 365 जिम ने अपने नाम किया।प्रतियोगिता के अन्य विजेता इस प्रकार रहे 55 किलो वर्ग में मूवीस कुरैशी फिटनेस हैडक्वाटर प्रथम असलम कुरैशी फिटनेस फॉरएवर द्वितीय निलेश कैलाश चौधरी अलेक्स जिम तीसरे स्थान, 60 किलो वर्ग में विशाल तोमर हंड्रेड क्रंचेज भोपाल प्रथम अभिषेक बंगाली मसाला फैक्ट्री जिम एवं आजाद खान टाइगर फिटनेस तीसरे स्थान पर रहे 65 किलो में उदय सिंह चौहान बॉडी ग्रो हेल्थ केयर विदिशा प्रथम मेघ श्याम धुरी इन शॉप फिटनेस क्लब द्वितीय एवं राकेश लोधी रूटिंग फिटनेस तीसरे स्थान पर रहे 70 किलो में मोहित चौरसिया फिटनेस हैडक्वाटर प्रथम अंकित परस्ते फ्लैश फिटनेस द्वितीय एवं सागर अठवाले शिवाय द फिटनेस क्लब तीसरे स्थान पर रहे 75 किलो कैटेगरी में जकी अली फिटनेस 365 प्रथम असीम फिटनेस हेडक्वार्टर द्वितीय एवं अरशद खान भारत जिम तीसरे स्थान पर रहे 80 किलो में जेद मसूद फिटनेस 365 प्रथम सलमान डी मार्क फिटनेस द्वितीय एवं मोहम्मद नईम टाइगर फिटनेस तृतीय स्थान पर रहे 85 किलो वर्ग में सिकंदर खान फिटनेस हेडक्वार्टर प्रथम संजय सिंह विआईपी फिटनेस द्वितीय एवं मोहम्मद अबरार फिटनेस 365 तीसरे स्थान पर रहे प्लस 85 कैटेगरी में दीपेंद्र गौर से फिटनेस प्रथम माधव इंगले एब्सलूट जिम द्वितीय एवं युसूफ अली स्मार्ट न्यू बॉडी शेप जिम तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेता खिलाड़ियों को भोपाल जिला संगठन के प्रेसिडेंट राजेंद्र राहूरिकर, आजम खान,इसरार मलिक, गीत धीर, अभय सिंह चौहान शकील खान, अतुल व्यास जी द्वारा पुरस्कृत किया गया।

2/8/2026
अर्शदीप ने कोहली से कहा पाजी रन कम रह गए वरना सेंचुरी पक्की थी विराट ने भी लिए अर्शदीप के मजे
खेल

अर्शदीप ने कोहली से कहा पाजी रन कम रह गए वरना सेंचुरी पक्की थी विराट ने भी लिए अर्शदीप के मजे

भारत और हाउस अफ्रीका के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म हो गई है। लेकिन जिस प्रकार से विराट कोहली ने तीनों मैचों में बल्लेबाजी की उसके चर्चे अगले कई महीनों तक चलते रहेंगे। शनिवार को हुए आखिरी मुकाबले के बाद भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने विराट कोहली के मजे लेते हुए कहा कि  “पाजी, रन कम रह गए, सेंचुरी आज पक्की थी वैसे।” कोहली ने अर्शदीप सिंह के इस सवाल का जवाब देने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगाई और अर्शदीप सिंह से कहा कि  “टॉस जीत गए नहीं तो तेरी भी पक्की थी ड्यू (ओस) में।” बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल तीसरे वनडे में टॉस जीतने में कामयाब रहे, जिसमें उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इससे पहले भारतीय टीम ने वनडे में पिछले 20 मुकाबलों में एक भी टॉस नहीं जीता था। भारतीय टीम की ये साल 2025 में आखिरी वनडे सीरीज थी, अब टीम इंडिया अगले साल यानी 2026 में जनवरी के महीने में घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने मैदान पर उतरेगी। विराट कोहली साल 2025 में वनडे में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे जिसमें उन्होंने 13 मुकाबलों में खेलते हुए 65.10 के औसत से कुल 651 रन बनाए। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम है जिनके बल्ले से साल 2025 में वनडे में कुल 650 रन देखने को मिले।

12/7/2025
खिलाड़ियों को दो साल से नहीं मिला किट और खुरागी भत्ता,सिर्फ इवेंट तक सीमित हैं खेल खतिविधियां
खेल

खिलाड़ियों को दो साल से नहीं मिला किट और खुरागी भत्ता,सिर्फ इवेंट तक सीमित हैं खेल खतिविधियां

भोपाल के टीटी नगर स्थित तत्याटोपे स्टेडियम के तहत पांच खेल अकादमी आती हैं। हजारों की संख्या में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का काम चलता है लेकिन वो प्रशिक्षण अब सिर्फ कागजों तक ही सीमित है। क्योंकि स्टेडियम के तहत संचालित होने वाली अकादमियों के बच्चों को किसी प्रकार से कोचिंग नहीं मिलने के कारण अब वो हताश और निराश होने लगे हैं। सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ी छोड़ चुके हैं। कुछ बच्चे कोचिंग नहीं मिलने के कारण निजी कोचिंग सेंटरों में जाने लगे हैं। स्टेडियम की सबसे बड़ी समस्या ये है कि पिछले दो साल से स्टेडियम के खिलाड़ियों कोई खेल किट नहीं मिला है। इतना ही नहीं स्टेडियम में खेलने वाले बच्चों को खुरागी भत्ता भी दिया जाता था जो पिछले दो साल से नहीं दिया गया। स्टेडियम के स्टाफ से इस विषय पर बात करो तो वो कुछ दिनों में मिलने का कह कर बातें टालने का प्रयास करते हैं। स्टेडियम में जो बच्चे खेलने आते हैं उनके परिजन सीधे बात नहीं करते लेकिन यह बात जरुर करते हैं कि बच्चों के लिए किट नहीं है लेकिन स्टेडियम में आने वाले सारे स्टाफ के लिए दर्जनों की संख्या में किट आ रहे हैं यहां तक कि उन स्टाफों के बच्चे भी स्टेडियम का किट पहन कर घूमते नजर आते हैं। डे-बोर्डिंग टेनिस की हालत तो इतनी बदतर हो चुकी है कि उसकी अकादमी तो है लेकिन न कोच और न ही बच्चे। इसी तरह के हालात अन्य अकादमियों के भी हैं। स्टेडियम के नाम को बनाए रखने के लिए कुछ ऐसे इवेंट ऑर्गनाइज किए जाते हैं जिससे प्रतिष्ठा बनी रहे। किसी दूसरी अकादमी के बच्चे खेल में प्रदेश का नाम रौशन करते हैं तो उन्हे तत्याटोपे स्टेडियम का बता कर बड़ा इवेंट किया जाता है। करीब दो साल पहले जब विश्वास सारग को खेल मंत्री बनाया गया था तब लगा था कि अब खेलों के साथ न्याय होगा लेकिन यहां तो न्याय होने के बजाय पूरी तरह से ही खेल व्यवस्था चौपट हो गई। अब खेल और खिलाड़ी खुद को लाबारिश सा महसूस करने लगे हैं।

10/20/2025
रविन्द्र जड़ेजा की मेहनत पर फिरा पानी,22 रन से हारी टीम इंडिया
खेल

रविन्द्र जड़ेजा की मेहनत पर फिरा पानी,22 रन से हारी टीम इंडिया

इंग्लैंड में लॉर्ड्स टेस्ट के आखिरी दिन भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच में भारत को 22 रन से हार का सामना करना पड़ा है। ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा ने मैच में सबसे बड़ा स्कोर बनाया। अंत में जसप्रीत बुमराह ने और मोहम्मद सिराज ने जडेजा का साथ देने का पूरा प्रयास किया लेकिन भारत को हर से नहीं बचा पाए। इस मैच में इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 192 रन बनाए थे जवाब में भारतीय टीम 170 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम में अन्य खिलाड़ियों में कोई विशेष योगदान नहीं दे पाया कि एल राहुल अभिषेक नायर ने भी कुछ देर संघर्ष करने का प्रयास किया।

7/14/2025
शुभमन गिल बने टेस्ट टीम के कप्तान,नई टीम इंडिया का हुआ ऐलान
खेल

शुभमन गिल बने टेस्ट टीम के कप्तान,नई टीम इंडिया का हुआ ऐलान

बल्लेबाज शुभमन गिल भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान बनाए गए हैं। ऋषभ पंत उप-कप्तान चुने गए हैं। BCCI ने शनिवार को मुंबई में हुई मीटिंग में इसका ऐलान किया। साथ ही इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा भी हुई। गौरतलब है कि 20 जून से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे में भारत को 5 टेस्ट खेलने हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद टीम में साई सुदर्शन और करुण नायर को जगह मिली है। करुण नायर टीम इंडिया में तिहरा सतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। टीम में शार्दुल ठाकुर की वापसी हुई है। गिल टेस्ट में 5वें सबसे युवा भारतीय कप्तान 25 साल और 258 दिन की उम्र में गिल टेस्ट में भारत की कप्तानी करने वाले पांचवें सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले मंसूर अली खान पटौदी (21 साल, 77 दिन), सचिन तेंदुलकर (23 साल, 169 दिन), कपिल देव (24 साल, 48 दिन) और रवि शास्त्री (25 साल, 229 दिन) हैं। 33 साल के करुण नायर 8 साल बाद टेस्ट मैच खेलेंगे। उन्होंने 2017 में आखिरी टेस्ट खेला था। डोमेस्टिक क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत नायर ने टीम में जगह बनाई है। उन्होंने पिछले सीजन 9 रणजी ट्रॉफी मैच में 4 शतक के साथ 863 रन बनाए थे। इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी की 8 पारियों में 5 शतक के साथ 779 रन बनाए थे। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत विदर्भ की टीम ने पिछले सीजन रणजी खिताब जीता और विजय हजारे ट्रॉफी की फाइनलिस्ट रही। करुण को पहले ही इंडिया ए टीम में शामिल किया जा चुका है, जो कुछ दिनों में इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। सुदर्शन IPL-18 के हाईएस्ट रन स्कोरर वहीं 23 साल के सुदर्शन IPL-18 के हाईएस्ट रन स्कोरर हैं। वे अब तक 638 रन बना चुके हैं। इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे मैच के लिए उन्हें पहले ही इंडिया ए टीम में शामिल किया जा चुका है।टीम में शार्दुल ठाकुर को भी शामिल किया गया है। वहीं देवदत्त पडिक्कल, जो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम का हिस्सा थे, वे अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। मोहम्मद शमी के बाहर होने के बाद, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अर्शदीप सिंह को टीम में जगह मिली है। वहीं स्पिन डिपार्टमेंट में रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर के नाम हैं। BGT में शानदार परफॉर्म करने वाले नीतीश कुमार रेड्डी भी टीम में शामिल है। वहीं 2 विकेटकीपर ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल हैं।

5/24/2025
किंग कोहली अब नहीं देंगे 'टेस्ट' लिया सन्यास,फैंस में मायूसी का दौर
खेल

किंग कोहली अब नहीं देंगे 'टेस्ट' लिया सन्यास,फैंस में मायूसी का दौर

क्रिकेट जगत में किंग कोहली के नाम से मशहूर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। कोहली ने सोमवार को इंस्टाग्राम जानकारी देते हुए लिखा- टेस्ट क्रिकेट ने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया, वो पाठ सिखाए जो जिंदगीभर मुझे याद रहेंगे। बताया जा रहा है कि विराट कोहली ने 10 मई को BCCI से कहा था कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना चाहता हूं। सूत्रों का कहना है कि BCCI ने कोहली को अपने फैसले पर फिर विचार करने को कहा था। 11 मई को बोर्ड के एक अधिकारी ने उनसे बात की थी। गौरतलब है कि बॉर्डर- गावस्कर सीरीज में विराट का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा था। उन्होंने इस सीरीज में 23.75 की औसत से रन बनाए थे। वहीं 8 में से 7 बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर आउट हुए। BGT में कोहली ने 9 पारियों में एक नाबाद शतक सहित 190 रन बनाए। विराट कोहली 123 टेस्ट मैच खेले हैं, उन्होंने 30 शतक और 31 अर्धशतक बनाए। विराट ने 7 दोहरे शतक लगाए। 2017 और 2018 में वे टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए।विराट ने लिखा, 'टेस्ट क्रिकेट में पहली बार मैंने बैगी ब्लू जर्सी 14 साल पहले पहनी थी। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉरमेट मुझे इस तरह के सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे पहचान दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए, जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा।सफेद जर्सी में खेलना मेरे लिए बहुत ही खास और निजी अनुभव है। परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता, लेकिन यह हमेशा आपके साथ रहते हैं। मैं खेल के लिए, मैदान पर खेलने वाले लोगों के लिए और हर उस व्यक्ति के लिए आभारी हूं, जिसने मुझे इस सफर में आगे बढ़ाया। मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा।' उन्होंने आगे अपनी जर्सी का नंबर '269' लिखा और लिखा 'साइनिंग ऑफ'।

5/12/2025
भारत से मिली हार को नहीं पचा पाए स्टीव स्मिथ,वन डे क्रिकेट को कहा अलविदा
खेल

भारत से मिली हार को नहीं पचा पाए स्टीव स्मिथ,वन डे क्रिकेट को कहा अलविदा

विश्व विजेता टीम के कप्तान ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कर दिया है। भारतीय टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से धूल चटाई। इस मैच में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा। टीम के धुरंधर और सबसे अनुभवी बल्लेबाज स्टीव  स्मिथ इस हार को नहीं पचा पाए हार से आहत स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से सन्यास का ऐलान कर दिया। हालांकि, वह टेस्ट और टी20I में खेलते हुए नजर आएंगे। स्टीव स्मिथ ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि यह शानदार सफर रहा और मैंने हर एक मिनट का आनंद लिया। बहुत सारे अद्भुत समय और अद्भुत यादें रही हैं। दो विश्व कप जीतना एक बड़ा आकर्षण था। साथ ही कई शानदार टीम-साथियों ने भी इस जर्नी को शेयर किया। दुबई में भारत के खिलाफ खेले गए Champions Trophy 2025 के सेमीफाइनल मैच में स्टीव स्मिथ ने 73 रन की पारी खेली थी। मैच में मिली हार के बाद स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 35 साल के स्टीव ने वनडे में कुल 170 मैच खेले और 5800 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 43 का रहा, जिसमें 12 शतक और 35 हाफ सेंचुरी ठोकी। उन्होंने वनडे करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए 12वें सर्वाधिक रन स्कोरर के रूप में फिनिश किया।

3/5/2025
संत प्रेमानंद महाराज की शरण में 'विराट और अनुस्का' लिया सफलता का आशीर्वाद
खेल

संत प्रेमानंद महाराज की शरण में 'विराट और अनुस्का' लिया सफलता का आशीर्वाद

आसट्रेलिया में हुई बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में टीम इंडिया के धुरंधर खिलाड़ी विराट कोहली बुरी तरह से फ्लाप रहे। इस नाकामी के बाद विराट कोहली ने पत्नी अनुस्का के साथ एक बार फिर भगवान के दरवार में हाजिरी लगाना शुरु कर दिया है। इस मौके पर वो शुक्रवार की सुबह संत प्रेमानन्द महाराज के दर्शन करने पहुंचे। सफलता और असफलता को लेकर दोनों ने अपनी जिज्ञासा प्रेमानंद महाराज जी के सामने रखी। जिसके बाद  प्रेमानंद महाराज ने उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा शांत की। इससे पहले ठीक एक साल पहले भी (जनवरी 2023 में) दोनों संत प्रेमानन्द महाराज के दर्शन करने के लिये आये थे। इस मौके पर अनुष्‍का के एक सवाल का जवाब देते हुए प्रेमानंद महाराज ने कहा कि ये भी इनकी साधना क्रिकेट है। ये अपने अभ्यास में रहें और इनका यही भजन है कि अपने अभ्यास को पुष्ट करें, भले ही वह खेल है। प्रेमानंद महाराज ने कहा कि हम साधना करके लोगों को प्रसन्नता दे रहे हैं, ये (विराट) पूरे भारत को एक खेल से प्रसन्नता दे रहे हैं। अगर ये (विराट) विजयी होते हैं तो हमारे पूरे भारत में पटाखे फूटते हैं, पूरे भारत में आनंद मनाया जाता है, ये क्या इनकी (विराट की) साधना नहीं है? ये भी इनकी साधना है, ये अपने अभ्यास में रहें और इनका यही भजन है कि अपने अभ्यास को पुष्ट करें, भले ही वह खेल है। हमें अपने अभ्यास की पुष्टता पर ध्यान देना चाहिए, हमारे अभ्यास में कमी नहीं होनी चाहिए और बीच बीच में नाम स्मरण कर लेना चाहिए, तो इनके लिये यही साधना है। प्रेमानंद महाराज ने कहा कि अपने-अपने लक्ष्य को अगर हम दृढ़ता से निभाएं तो हम अपनी जगह उन्नति को प्राप्त होंगे और ये अपनी जगह उन्नति को प्राप्त होंगे और दोनों एक ही जगह पहुंचेंगे, क्योंकि यह परमात्मा के इस विश्व में इस भाव से रह रहे हैं और हम संत भाव में रह रहे हैं। सेवा वो भी है और सेवा ये भी है। ऐसा नहीं कि केवल परमात्मा के चरण डौलाना ही सेवा होती है। अलग-अलग सेवाएं होती हैं। प्रेमानंद महाराज ने कहा कि इनको (विराट को) भगवान ने खेल सेवा दी। अगर इस सेवा में प्रबलता पूर्वक संसार को सुख पहुंचा रहे हैं और नाम जप कर रहे हैं तो ये भगवत की सेवा ही कहलाई जाएगी।

1/10/2025