खेल
रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान IPL 2027 में संभालेंगे कमान- हार्दिक पांड्या का पत्ता कटा
मुंबई। तीन साल के इंतजार के बाद आखिरकार 'कैप्टन रो' की वापसी हो गई है

📷 Cover Photo: रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान IPL 2027 में संभ
ADVERTISEMENT
Font Size:
मुंबई। तीन साल के इंतजार के बाद आखिरकार 'कैप्टन रो' की वापसी हो गई है। मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को ऐलान किया कि IPL 2027 में टीम की कमान एक बार फिर रोहित शर्मा संभालेंगे। फ्रेंचाइजी के ऐतिहासिक 20वें सीजन में सबसे सफल कप्तान की वापसी पल्टन के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी है।
क्यों हुई रोहित की वापसी?
हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स में ट्रेड होने के बाद मुंबई में कप्तानी की कुर्सी खाली हो गई थी। हार्दिक के बदले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई में आए हैं। फ्रेंचाइजी ने अनुभव पर भरोसा जताते हुए कप्तानी फिर रोहित को सौंप दी है।
हार्दिक की कप्तानी में मुंबई पिछले तीन सीजन में एक बार भी फाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी।
रोहित का रिकॉर्ड - कप्तान के तौर पर बेजोड़
- 2011 में मुंबई से जुड़े, 2013 से 2023 तक कप्तानी की
- कप्तानी में 5 बार चैंपियन बनाया - 2013, 2015, 2017, 2019, 2020
- मुंबई के सबसे लंबे समय तक कप्तान रहने वाले खिलाड़ी
- IPL + CLT20 मिलाकर 163 मैच में कप्तानी, 93 में जीत
क्या बोलीं नीता अंबानी?
> "मुंबई इंडियंस के 20वें सीजन में रोहित को एक बार फिर टीम की कमान संभालते देखना हम सभी के लिए बेहद खास है। रोहित के साथ मुंबई का सफर कई यादगार पलों से भरा रहा है। मुझे उम्मीद है कि यह नया अध्याय रोहित, हमारी टीम और करोड़ों प्रशंसकों को गर्व करने के और भी कई मौके देगा।"
क्या बोले आकाश अंबानी?
> "मुंबई इंडियंस और उसके प्रशंसकों के साथ रोहित का रिश्ता बेहद खास है। रोहित के अनुभव और उनके नेतृत्व को लेकर हम काफी उत्साहित हैं। हम ऐसा क्रिकेट खेलना चाहते हैं, जिस पर हमारे प्रशंसकों को गर्व हो।"
कप्तानी मिलने पर क्या बोले रोहित?
> "मुंबई इंडियंस मेरे जीवन का एक अहम हिस्सा रही है और इस टीम की कप्तानी करना हमेशा मेरे लिए गर्व की बात रही है। मैं 20वें सीजन और आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार हूं। हमारा ध्यान अपने अंदाज में क्रिकेट खेलने, एकजुट होकर मुकाबला करने और खेल का आनंद लेने पर होगा।"
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
बीजेपी संगठन का ऐसा निजाम बदला जहां किसी का पद घटा तो किसी का कद बढ़ा लेकिन चेंबर नसीब नहीं हुआ
NEXT ARTICLE →
MP Gold Price सोना फिर हुआ महंगा शादी के घरों में सन्नाटे का माहौल बढ़िए मुखबिर पर पूरी खबर
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा UAE 28 गेंद में शतक 52 गेंद में दोहरा शतक दर्शक की भूमिका में नजर आए अन्य खिलाड़ी
24/11/2026
धोनी ने IPL को कहा अलविदा अब CSK में निभाएंगे मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे माही*
18/11/2026
टीटी नगर स्टेडियम अब प्रैक्टिस का मैदान नहीं सिर्फ 'टाइमपास' का स्थान है न कोच न किट न सुविधा ऐसे खेलेगा एमपी और बढ़ेगा एमपी
10/11/2026