खेल
टीटी नगर स्टेडियम अब प्रैक्टिस का मैदान नहीं सिर्फ 'टाइमपास' का स्थान है न कोच न किट न सुविधा ऐसे खेलेगा एमपी और बढ़ेगा एमपी
भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा के पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र में कांग्रेस सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अवैध शराब के ...

📷 Cover Photo: सदन में सरकार की घेराबंदी के लिए पांच सदस्यीय विधायकों की टी
ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश में खेल विभाग की क्या हालत है वो किसी से छुपी नहीं है। भोपाल के टीटी नगर स्थित खेल स्टेडियम को सर्व सुविधा युक्त करने का दावा करने वाले खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग के कार्यकाल में खिलाड़ियों को किट उपलब्ध नहीं हो रहे। करीब दो साल बीत चुके हैं लेकिन खिलाड़ी किट का इंतजार कर रहे हैं। हालात यहां तक पहुंच चुके हैं कि सुविधाओं के अभाव में सैकड़ों खिलाड़ियां ने खेल की अलग-अलग विधाओं से नमस्कार कर लिया है। टीटी नगर स्टेडियम जो खेल मंत्री के निवास से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है उसमें सिर्फ सुविधाओं का ही अकाल नहीं पड़ा है। कोच की इतनी भारी कमी है कि खिलाड़ी सीखें भी तो किससे। जो कोच हैं उन्हें आइएएस और आइपीएस को ट्रेनिंग देने से फुर्सत नहीं मिलती। खिलाड़ी मैदान में जाते भी हैं तो मायूस होकर घर वापस हो जाते हैं। स्टेडियम में अधिकारियों से बात करने पर कोई हल नहीं निकलता है। मजे की बात यह है कि सूचना के अधिकार के तहत अगर टीटी नगर स्टेडियम की जानकारी मांगी जाए तो कोई जानकारी नहीं दी जाती है क्योंकि अधिकारी सूचना के अधिकार अधिनियम को तकिए के नीचे डाल कर सोते हैं। ऐसे में कैसे खेलेगा एमपी कैसे बढ़ेगा एमपी। मंत्री सारंग को राहुल गांधी,दिग्विजय सिंह पर हमला करने से वक्त ही नहीं बचता। उन्हें शायद इस बात की जानकारी भी नहीं होगी कि खिलाड़ियों को आखिरी बार कब किट मिले थे। जो खिलाड़ी टीटी नगर स्टेडियम में खेल रहे हैं उनके लिए अब वो प्रैक्टिस का मैदान नहीं बल्कि टाइमपास का स्थान बन चुका है। क्योंकि प्रैक्टिस वहां होती है जहां पर सुविधाएं हों,जहां पर कोच हों लेकिन इस स्टेडियम में ऐसी एक भी व्यवस्था नहीं है जिसके नाम पर खिलाड़ी स्टेडियम की तरफ जाएं। वहीं दूसरी तरफ जिस किट के लिए खिलाड़ी तरस रहे हैं वहीं किट अधिकारियों और कर्मचारियों के बच्चे इस्तेमाल कर रहे हैं। जूते हों अथवा खेल में पहनने वाली अलग-अलग ड्रेस अधिकारियों के पास थोक में मिलेगी और उनके बच्चे भी पहने नजर आएंगे लेकिन उन किट के जो सही हकदार हैं वो सिर्फ उसका इंतजार कर रहे हैं। कि अब किट आएगा और वो अपना खेल प्रारंभ करेंगे। हकीकत तो यही है कि बच्चों के भविष्य से खेलने का काम किया जा रहा है। टीटी नगर में खेलने वाले बच्चे न घर के होंगे और न घाट के।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
दिवाली बीतते ही भोपाल में सस्ता हुआ सोना पढ़ें मुखबिर पर आज के ताजा भाव
NEXT ARTICLE →
सदन में सरकार की घेराबंदी के लिए पांच सदस्यीय विधायकों की टीम बनाएगी कांग्रेस स्थगन के लिए अलग से बनेगी रणनीति
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

IND vs NZ - 2nd ODI वेलिंगटन में सभी भारतीय खिलाड़ी रहे फ्लाप फिर भी इंडिया बनी 'हीरो' चार रन से मिली जीत
7/11/2026
IND vs NZ 4th T20 मैच में न्यूजीलैंग ने भारत को 87 रन से हरा दिया ग्लेन फिलिप्स के तूफानी शतक से मिला जीत का स्वाद
30/10/2026
शर्मा ने किया जीत का 'अभिषेक' तीसरे T20 में 35 गेंद में शतक ठोक न्यूजीलैंड को किया ढेर भारत ने 13.2 ओवर में सीरीज जीती
28/10/2026