Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

सदन में सरकार की घेराबंदी के लिए पांच सदस्यीय विधायकों की टीम बनाएगी कांग्रेस स्थगन के लिए अलग से बनेगी रणनीति

भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा के पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र में कांग्रेस सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अवैध शराब के ...

• Nov 10, 2026• 2 min read
सदन में सरकार की घेराबंदी के लिए पांच सदस्यीय विधायकों की टीम बनाएगी कांग्रेस स्थगन के लिए अलग से बनेगी रणनीति

📷 Cover Photo: सदन में सरकार की घेराबंदी के लिए पांच सदस्यीय विधायकों की टी

ADVERTISEMENT
Font Size:
भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा के पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र में कांग्रेस सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अवैध शराब के कारोबार और ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाने का ऐलान किया है। इसके अलावा कांग्रेस 25 से ज्यादा मुद्दों पर सरकार को सदन में घेरेगी।

किन मुद्दों पर घेरेगी कांग्रेस?
पार्टी ने तय किया है कि किन विषयों को किस माध्यम से उठाया जाएगा। प्रमुख मुद्दे ये हैं:

- अवैध शराब के कारोबार का मुद्दा
- बालाघाट में बीमारी से बच्चों की मौत का मामला
- ओबीसी आरक्षण का मुद्दा
- कर्मचारी वर्ग की लंबे समय से लंबित मांगें
- इसके अलावा विभिन्न जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे

5 विधायकों की टीम बनाएगी रणनीति
इन मुद्दों पर प्रस्ताव तैयार करने के लिए नेता प्रतिपक्ष ने उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे सहित पांच विधायकों की टीम बनाई है।

यह टीम अलग-अलग विषयों पर स्थगन प्रस्ताव और सदन में चर्चा के लिए अन्य प्रस्तावों का प्रारूप तैयार करेगी।

विधायक दल की बैठक में तय होगी रणनीति
उमंग सिंघार ने बताया कि विधानसभा सत्र को लेकर विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कर तय किया जाएगा कि किन विषयों को सदन में उठाया जाए।

बता दें, कांग्रेस पिछले छह माह से विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रही है। अब इन सभी मुद्दों को सदन में उठाया जाएगा।

सिंघार ने कहा कि विधानसभा का सत्र केवल पांच दिन का रखा गया है, जबकि प्रदेश में 25 से अधिक ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर सदन में चर्चा होनी चाहिए।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT